logo

सोनासेलेक्शन इंडिया का आईपीओ 17 सितंबर को खुलेगा, मूल्य दायरा 94-99 रुपये प्रति शेयर

Authored By PTI | Published at: Sep 10, 2026 04:55 PM IST

सोनासेलेक्शन इंडिया का आईपीओ 17 सितंबर को खुलेगा, मूल्य दायरा 94-99 रुपये प्रति शेयर

Open Free Demat Account

Open Free Demat Account

By signing up I certify terms, conditions & privacy policy

नयी दिल्ली, 10 सितंबर: कपड़ा विनिर्माता कंपनी सोनासेलेक्शन इंडिया लिमिटेड ने अपने 141.6 करोड़ रुपये के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिए मूल्य दायरा 94-99 रुपये प्रति शेयर तय किया है।

कंपनी ने बृहस्पतिवार को सार्वजनिक घोषणा में कहा कि सोनासेलेक्शन इंडिया लिमिटेड आईपीओ 17 सितंबर को खुलेगा और 21 सितंबर को बंद होगा। बड़े (एंकर) निवेशक 16 सितंबर को शेयरों के लिए बोली लगा सकेंगे।

भीलवाड़ा मुख्यालय वाली कंपनी के आईपीओ में 1.43 करोड़ नए शेयर जारी किए जाएंगे जिनकी कीमत मूल्य दायरे के ऊपरी स्तर पर 141.57 करोड़ रुपये बैठती है। इसमें बिक्री पेशकश (ओएफएस) शामिल नहीं है।

नए शेयरों की बिक्री से प्राप्त राशि का इस्तेमाल कर्ज चुकाने, कंपनी की विनिर्माण इकाई में संयंत्र और मशीनरी खरीदने तथा सामान्य कारोबारी जरूरतों के लिए किया जाएगा।

वर्ष 2022 में स्थापित सोनासेलेक्शन इंडिया एक एकीकृत कपड़ा विनिर्माण और प्रसंस्करण कंपनी है। इसका मुख्य कारोबार राजस्थान के भीलवाड़ा स्थित विनिर्माण इकाई में है।

Desktop BannerMobile Banner

Invest Anytime, Anywhere

Get it on Google PlayGet it on App Store

Open Free Demat Account Online

By signing up I certify terms, conditions & privacy policy