logo

टोंबो इमेजिंग का आईपीओ 15 अक्टूबर को खुलेगा, मूल्य दायरा 665-700 रुपये प्रति शेयर

Authored By PTI | Published at: Oct 12, 2026 11:36 AM IST

टोंबो इमेजिंग का आईपीओ 15 अक्टूबर को खुलेगा, मूल्य दायरा 665-700 रुपये प्रति शेयर

Open Free Demat Account

Open Free Demat Account

By signing up I certify terms, conditions & privacy policy

नयी दिल्ली, 12 अक्टूबर: रक्षा इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माता कंपनी टोंबो इमेजिंग इंडिया ने अपने 852 करोड़ रुपये के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिए 665-700 रुपये प्रति शेयर का मूल्य दायरा तय किया है।

कंपनी की ओर से सोमवार को जारी सार्वजनिक घोषणा के अनुसार, आईपीओ 15 अक्टूबर को आम निवेशकों के लिए खुलेगा और 19 अक्टूबर को बंद होगा।

इस आईपीओ में प्रवर्तकों और मौजूदा निवेशकों की ओर से 1.22 करोड़ शेयर की बिक्री पेशकश (ओएफएस) शामिल है। इसमें कोई नए शेयर जारी नहीं किए जाएंगे।

आईपीओ के पूरी तरह बिक्री पेशकश पर आधारित होने के कारण शेयर की बिक्री से कंपनी को कोई राशि नहीं मिलेगी।

कंपनी दुनिया भर के रक्षा बलों, कानून प्रवर्तन एजेंसियों, आंतरिक सुरक्षा संगठनों और रक्षा क्षेत्र के मूल उपकरण विनिर्माताओं (ओईएम) को भी उत्पादों की आपूर्ति करती है।

Disclaimer: यह लेख PTI की ऑटो-पब्लिश्ड फीड से लिया गया है। इसमें HDFC Sky की टीम द्वारा कोई संपादन या बदलाव नहीं किया गया है।   

Desktop BannerMobile Banner

Invest Anytime, Anywhere

Get it on Google PlayGet it on App Store

Open Free Demat Account Online

By signing up I certify terms, conditions & privacy policy