logo

यूको बैंक ने रेपो दर, ट्रेजरी बिल से जुड़ी ऋण दरों में बढ़ोतरी की

Authored By PTI | Published at: Oct 8, 2026 05:02 PM IST

यूको बैंक ने रेपो दर, ट्रेजरी बिल से जुड़ी ऋण दरों में बढ़ोतरी की

Open Free Demat Account

Open Free Demat Account

By signing up I certify terms, conditions & privacy policy

कोलकाता, आठ अक्टूबर: सार्वजनिक क्षेत्र के यूको बैंक ने नीतिगत दर रेपो में 0.25 प्रतिशत अंक की बढ़ोतरी किए जाने के अगले दिन बृहस्पतिवार को रेपो दर, ट्रेजरी बिल और सरकारी प्रतिभूतियों से जुड़ी अपनी मानक ऋण दरों में वृद्धि की।

बैंक ने शेयर बाजारों को दी सूचना में कहा कि उसकी परिसंपत्ति-देनदारी प्रबंधन समिति (एएलसीओ) ने मानक ऋण दरों की समीक्षा के बाद बढ़ोतरी का फैसला किया। संशोधित दरें आठ अक्टूबर से प्रभावी हो गई हैं।

बैंक ने ‘यूको फ्लोट’ के लिए रेपो-संबद्ध उधारी दर (आरएलएलआर) को 0.25 प्रतिशत अंक बढ़ाकर 8.30 प्रतिशत कर दिया है, जो पहले 8.05 प्रतिशत थी। ‘यूको प्राइम’ दर भी 5.25 प्रतिशत से बढ़ाकर 5.50 प्रतिशत कर दी गई है।

ट्रेजरी बिल से जुड़ी ऋण दरों में भी बढ़ोतरी की गई है। तीन महीने की दर 5.25 से बढ़कर 5.30 प्रतिशत, छह महीने की दर 5.55 से बढ़कर 5.70 प्रतिशत और 12 महीने की दर 5.70 से बढ़कर 5.95 प्रतिशत कर दी गई है।

बैंक की एक साल की सरकारी प्रतिभूति (जी-सेक) दर 5.88 से बढ़कर 6.26 प्रतिशत और 10 साल की जी-सेक दर 7.09 से बढ़कर 7.32 प्रतिशत हो गई है।

हालांकि, यूको बैंक ने सभी अवधि के लिए कोष की सीमांत लागत आधारित ऋण दर (एमसीएलआर) को अपरिवर्तित रखा है। एक दिन की एमसीएलआर 7.90 प्रतिशत, एक महीने की 8.20 प्रतिशत, तीन महीने की 8.45 प्रतिशत, छह महीने की 8.70 प्रतिशत और एक साल की 8.80 प्रतिशत है।

बुनियादी दर 9.60 प्रतिशत और मानक प्रमुख उधारी दर (बीपीएलआर) 14.25 प्रतिशत पर अपरिवर्तित हैं।

Disclaimer: यह लेख PTI की ऑटो-पब्लिश्ड फीड से लिया गया है। इसमें HDFC Sky की टीम द्वारा कोई संपादन या बदलाव नहीं किया गया है।   

Desktop BannerMobile Banner

Invest Anytime, Anywhere

Get it on Google PlayGet it on App Store

Open Free Demat Account Online

By signing up I certify terms, conditions & privacy policy