logo

वर्मोरा ग्रेनिटो लिमिटेड का शेयर करीब पांच प्रतिशत की बढ़त के साथ सूचीबद्ध

Authored By PTI | Updated at: Sep 29, 2026 01:09 PM IST

वर्मोरा ग्रेनिटो लिमिटेड का शेयर करीब पांच प्रतिशत की बढ़त के साथ सूचीबद्ध

Open Free Demat Account

Open Free Demat Account

By signing up I certify terms, conditions & privacy policy

नयी दिल्ली, 29 सितंबर: टाइल और बाथवेयर बनाने वाली कंपनी वर्मोरा ग्रेनिटो लिमिटेड का शेयर अपने 148 रुपये के निर्गम मूल्य के मुकाबले करीब पांच प्रतिशत की बढ़त के साथ मंगलवार को बाजार में सूचीबद्ध हुआ।

बीएसई पर शेयर 152 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ, जो निर्गम मूल्य से 2.70 प्रतिशत अधिक है।

एनएसई पर इसने निर्गम मूल्य से 4.72 प्रतिशत की बढ़त के साथ 155 रुपये पर शुरुआत की।

कंपनी का बाजार मूल्यांकन 3,474.93 करोड़ रुपये रहा।

वर्मोरा ग्रेनिटो लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को बृहस्पतिवार को बोली लगाने के अंतिम दिन 1.58 गुना अभिदान मिला था।

कंपनी के 708 करोड़ रुपये के आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 140-148 रुपये प्रति शेयर था।

राजकोट स्थित कंपनी नए शेयर से मिली राशि का इस्तेमाल अपना कर्ज चुकाने और अपनी अनुषंगी कंपनियों—कवरटेक सेरामिका, वर्मोरा सैनिटरीवेयर और सिमोला टाइल्स का कर्ज चुकाने में करेगी। इसके अलावा, कुछ राशि का इस्तेमाल सामान्य कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए किया जाएगा।

वर्मोरा ग्रेनिटो लिमिटेड ग्लेज्ड विट्रिफाइड, पॉलिश्ड विट्रिफाइड और सिरेमिक टाइल्स समेत कई तरह की टाइल बनाती है।

Disclaimer: यह लेख PTI की ऑटो-पब्लिश्ड फीड से लिया गया है। इसमें HDFC Sky की टीम द्वारा कोई संपादन या बदलाव नहीं किया गया है। 

Desktop BannerMobile Banner

Invest Anytime, Anywhere

Get it on Google PlayGet it on App Store

Open Free Demat Account Online

By signing up I certify terms, conditions & privacy policy