logo

अदाणी पोर्ट्स का दूसरी तिमाही में शुद्ध लाभ 18 प्रतिशत बढ़कर 3,682.44 करोड़ रुपये

Authored By PTI | Published at: Oct 28, 2026 03:35 PM IST

अदाणी पोर्ट्स का दूसरी तिमाही में शुद्ध लाभ 18 प्रतिशत बढ़कर 3,682.44 करोड़ रुपये

Open Free Demat Account

By signing up I certify terms, conditions & privacy policy

नयी दिल्ली: अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकॉनमिक जोन (एपीएसईजेड) का चालू वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 18 प्रतिशत बढ़कर 3,682.44 करोड़ रुपये हो गया।

कंपनी का 2025-26 की दूसरी (जुलाई-सितंबर) तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 3,120.20 करोड़ रुपये रहा था।

एपीएसईजेड ने बुधवार को शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि जुलाई-सितंबर तिमाही में उसकी कुल आय बढ़कर 11,609.77 करोड़ रुपये हो गई, जो एक साल पहले इसी तिमाही में 10,004.06 करोड़ रुपये थी।

समीक्षाधीन अवधि में कंपनी का कुल खर्च भी बढ़कर 7,252.7 करोड़ रुपये हो गया, जो एक साल पहले इसी अवधि में 6,103.59 करोड़ रुपये था।

अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकॉनमिक जोन (एपीएसईजेड) के पूर्णकालिक निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अश्वनी गुप्ता ने कहा, ‘‘हम अपने ‘महत्वाकांक्षा 2031’ लक्ष्यों की दिशा में निवेश तेज कर रहे हैं। इसके बावजूद हमारा बही-खाता बेहद मजबूत बना है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमने पिछले दो वर्षों में पूंजीगत व्यय के रूप में 30,346 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। इसमें चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही (अप्रैल-सितंबर) में योजना से अधिक किया गया निवेश भी शामिल है। इसके बावजूद शुद्ध ऋण और कर पूर्व आय (ईबीआईटीडीए) का अनुपात केवल 1.8 गुना बना हुआ है। यह हमारे कारोबारी मॉडल की मजबूती और पूंजी के विवेकपूर्ण इस्तेमाल को दर्शाता है।’’

एपीएसईजेड ने कहा कि वित्त वर्ष 2026-27 की पहली छमाही में पूंजीगत व्यय अधिक रहने के बावजूद उसने 2,806 करोड़ रुपये का मुक्त नकदी प्रवाह अर्जित किया।

कंपनी ने कहा कि एपीएसईजेड के 2031 के लक्ष्यों की दिशा में आगे बढ़ने के साथ उसने पूंजीगत व्यय का अनुमान 3,000 करोड़ रुपये बढ़ाकर 15,000-17,000 करोड़ रुपये कर दिया है।

वैश्विक स्तर पर विविध कारोबार वाले अदाणी समूह का हिस्सा एपीएसईजेड भारत में बंदरगाहों का विकास एवं संचालन करने वाली सबसे बड़ी कंपनी है। इसके पश्चिमी तट पर रणनीतिक रूप से स्थित सात और पूर्वी तट पर आठ बंदरगाह तथा टर्मिनल हैं।

अस्वीकरण: यह लेख PTI की ऑटो-पब्लिश्ड (स्वचालित) फीड से लिया गया है। इसमें HDFC Sky की टीम द्वारा कोई संपादन या बदलाव नहीं किया गया है।

Open Free Demat Account

By signing up I certify terms, conditions & privacy policy

Desktop BannerMobile Banner

Invest Anytime, Anywhere

Get it on Google PlayGet it on App Store

Open Free Demat Account Online

By signing up I certify terms, conditions & privacy policy