logo

Tata Sons IPO पर नोएल टाटा और चंद्रशेखरन आमने-सामने! बोर्ड बैठक टली, लिस्टिंग पर बढ़ा विवाद

Authored By HDFC SKY | Published at: Nov 23, 2026 12:15 PM IST

Tata Sons IPO पर नोएल टाटा और चंद्रशेखरन आमने-सामने! बोर्ड बैठक टली, लिस्टिंग पर बढ़ा विवाद

Open Free Demat Account

By signing up I certify terms, conditions & privacy policy

मुंबई, 23 नवंबर: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस के IPO को लेकर परिवार और बोर्ड के भीतर मतभेद अब खुलकर सामने आते दिख रहे हैं। जहां एक तरफ चेयरमैन एन चंद्रशेखरन भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के नियमों के तहत कंपनी की शेयर बाजार में लिस्टिंग की तैयारी फौरी रूप से आगे बढ़ाना चाहते हैं। वहीं, टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन नोएल टाटा इसके विकल्प के तौर पर कंपनी के पुनर्गठन यानी रीस्ट्रक्चरिंग पर विचार करने के पक्ष में हैं। इसी खींचतान के बीच आगामी 26 नवंबर को होने वाली बोर्ड बैठक टालने की खबर सामने आई है।

इस घटनाक्रम से टाटा संस IPO की समयसीमा और कंपनी के भविष्य के ढांचे को लेकर अनिश्चितता बढ़ गई है। हालांकि, लिस्टिंग की तैयारी से जुड़े संकेत बताते हैं कि कंपनी पर नियामकीय नियमों का दबाव लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में आने वाले दिनों में इस बाबत बोर्ड का फैसला काफी अहम हो सकता है।

नोएल टाटा ने क्यों मांगा बैठक के लिए समय?

मामले पर मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, टाटा संस की आगामी 26 नवंबर को प्रस्तावित बोर्ड बैठक को टालने की मांग नोएल टाटा ने की है। उनका कहना है कि, बैठक का एजेंडा और जरूरी दस्तावेज बीते 22 नवंबर को उपलब्ध कराए गए। ऐसे में निदेशकों को इन महत्वपूर्ण मुद्दों को समझने और उन पर विचार करने के लिए पर्याप्त समय नहीं मिला।

यह भी बताया गया है कि कंपनी में आमतौर पर बोर्ड बैठक से कम से कम सात दिन पहले दस्तावेज उपलब्ध कराने की परंपरा रही है। नोएल टाटा ने इसी प्रक्रिया का हवाला देते हुए बैठक को आगे बढ़ाने की मांग की। नई तारीख पर फैसला होना बाकी है।

बता दें कि, यह बैठक इसलिए महत्वपूर्ण मानी जा रही थी, क्योंकि इसमें टाटा संस की लिस्टिंग और कंपनी को निजी बनाए रखने के लिए दूसरे विकल्पों पर चर्चा होनी थी। बैठक टलने से इस फैसले में देरी हो सकती है।

ये भी पढ़ें- Guru Nanak Jayanti: 24 नवंबर को बैंक और शेयर बाजार रहेंगे बंद, UPI से MCX तक जानें क्या रहेगा चालू

चंद्रशेखरन का जोर IPO की तैयारी पर

इधर टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन लिस्टिंग की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के पक्ष में बताए जा रहे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, आने वाली बोर्ड बैठक में IPO का मुद्दा प्रमुखता से रखा जा सकता है। इसके बाद कंपनी जरूरी कॉर्पोरेट मंजूरियां और नियामकीय तैयारियां शुरू कर सकती है।

एक अन्य रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि कंपनी 90 दिनों की तय समयसीमा के भीतर ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) दाखिल करने की तैयारी कर सकती है। लिस्टिंग के लिए मार्च से जून 2027 के बीच का समय संभावित माना जा रहा है। हालांकि, यह अभी अंतिम तारीख या कंपनी की आधिकारिक घोषणा नहीं है।

उधर खुद टाटा संस ने इस पूरे मामले पर कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की है। इसलिए IPO की समयसीमा को फिलहाल रिपोर्ट्स में सामने आए संभावित कार्यक्रम के तौर पर ही देखना चाहिए।

नोएल टाटा का क्या है रीस्ट्रक्चरिंग प्लान?

वहीं, नोएल टाटा की ओर से जिस विकल्प का समर्थन किए जाने की बात सामने आई है, उसका मकसद टाटा संस को शेयर बाजार में सूचीबद्ध होने से बचाकर निजी कंपनी बनाए रखना है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस प्रस्ताव में टाटा ग्रुप की दो कंपनियों टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम्स सॉल्यूशंस (TESS) और टाटा कंसल्टिंग इंजीनियर्स (TCE) का टाटा संस में विलय करने का विचार शामिल है। इस बदलाव के जरिए होल्डिंग कंपनी के कारोबार और वित्तीय ढांचे को इस तरह बदलने की कोशिश हो सकती है कि उस पर लागू नियामकीय वर्गीकरण और लिस्टिंग की शर्तों से बाहर निकलने का रास्ता बने।

हालांकि, यह केवल प्रस्तावित विकल्प है। इसे लागू करने के लिए जरूरी कॉर्पोरेट और नियामकीय मंजूरियां लेनी होंगी। वहीं RBI की ओर से लिस्टिंग की जरूरत दोहराए जाने के बाद इस योजना को कितनी मंजूरी मिल पाएगी, यह बड़ा सवाल है।

RBI के नियमों ने क्यों बढ़ाया दबाव?

गौरतलब है कि, टाटा संस लंबे समय से निजी कंपनी के रूप में काम कर रही है। लेकिन सितंबर 2022 में RBI ने इसे अपर-लेयर नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनी (NBFC-UL) की श्रेणी में रखा था। इस वर्गीकरण के तहत संबंधित कंपनियों को तीन साल के भीतर शेयर बाजार में सूचीबद्ध होना होता है।

वहीं, इसके पहले टाटा संस ने पहले कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के रूप में अपना रजिस्ट्रेशन सरेंडर करने की कोशिश की थी, लेकिन RBI ने सितंबर 2026 में इस आवेदन को स्वीकार नहीं किया। इसके बाद 16 नवंबर को नियामक ने कंपनी को नियमों का पालन करने और लिस्टिंग की जरूरत पर फिर ध्यान दिलाया।

यही वजह है कि, अब यह IPO का मुद्दा केवल कारोबारी रणनीति तक सीमित नहीं रह गया है। बल्कि, कंपनी को यह भी तय करना है कि वह नियामकीय निर्देशों का पालन किस रास्ते से करेगी। अगर लिस्टिंग की शर्त लागू रहती है, तो देरी से कंपनी के लिए नियामकीय मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

टाटा संस की कितनी हो सकती है वैल्यूएशन?

जानकारी दें कि, टाटा संस IPO का एक बड़ा आकर्षण इसकी संभावित वैल्यूएशन है। पूर्व निदेशक वाईएस मालेगाम के आकलन के मुताबिक, चालू वित्त वर्ष में कंपनी की वैल्यू करीब 15 लाख करोड़ रुपये हो सकती है। हालांकि, कुछ अधिकारियों का अनुमान है कि बाजार की स्थिति और निवेशकों की मांग के आधार पर यह आंकड़ा 18 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है।

वहीं, निवेश बैंकर्स और वैल्यूएशन विशेषज्ञों के अनुमान इससे कम है। उनके मुताबिक, होल्डिंग कंपनी डिस्काउंट को ध्यान में रखने के बाद IPO में टाटा संस की वैल्यूएशन करीब 9 लाख करोड़ से 12.5 लाख करोड़ रुपये के बीच रह सकती है।

वैल्यूएशन का आधार अनुमान
पूर्व निदेशक का आकलन ₹15 लाख करोड़
कुछ अधिकारियों का संभावित अनुमान ₹18 लाख करोड़ तक
निवेश बैंकर्स का IPO अनुमान ₹9–12.5 लाख करोड़
पोर्टफोलियो की अनुमानित कुल कीमत ₹15–16 लाख करोड़

अब यह अंतर इसलिए भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि टाटा संस के पास सूचीबद्ध और गैर-सूचीबद्ध दोनों तरह की कंपनियों में निवेश है। TCS, टाटा मोटर्स और टाटा स्टील जैसी सूचीबद्ध कंपनियों की कीमत शेयर बाजार से तय होती है। वहीं, टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स, एयर इंडिया और टाटा डिजिटल जैसे गैर-सूचीबद्ध कारोबार का मूल्यांकन भविष्य की कमाई और कारोबार की संभावनाओं के आधार पर करना होगा।

शापूरजी पलोनजी ग्रुप की भी बड़ी हिस्सेदारी

देखा जाए तो, टाटा संस की लिस्टिंग का असर केवल टाटा ग्रुप पर ही नहीं, बल्कि शापूरजी पलोनजी ग्रुप पर भी पड़ सकता है। इस ग्रुप के पास टाटा संस की 18.37 फीसदी हिस्सेदारी है। एक निवेशक नोट के अनुसार, अगस्त में इस हिस्सेदारी की कीमत करीब 2.3 लाख करोड़ रुपये आंकी गई थी।

शापूरजी पलोनजी ग्रुप पर करीब 5.1 अरब डॉलर का कर्ज भी बताया गया है, जिसके लिए टाटा संस के शेयरों को गिरवी रखकर वित्त जुटाया गया है। ऐसे में टाटा संस की लिस्टिंग से इस हिस्सेदारी का बाजार मूल्य तय करने में भी मदद मिल सकती है। इससे ग्रुप को कर्ज प्रबंधन के लिए भी एक रास्ता मिल सकता है।

निवेशकों के लिए क्या है अहम?

बता दें कि, टाटा संस का IPO भारतीय शेयर बाजार के बड़े संभावित पब्लिक इश्यू में शामिल हो सकता है। लेकिन निवेशकों को अभी इसकी संभावित वैल्यूएशन या लिस्टिंग की तारीख को अंतिम नहीं मानना चाहिए। बोर्ड का फैसला, RBI की शर्तें, कंपनी का DRHP और वास्तविक प्राइस बैंड सामने आने के बाद ही तस्वीर ज्यादा साफ होगी।

ऐसे बड़े IPO पर नजर रखने वाले निवेशक HDFC Sky जैसे ख़ास निवेश प्लेटफॉर्म के जरिए बाजार की खबरों, कंपनियों के अपडेट और निवेश से जुड़े विश्लेषण को ट्रैक कर सकते हैं। हालांकि, किसी भी IPO में निवेश का फैसला केवल कंपनी के नाम या अनुमानित वैल्यूएशन के आधार पर नहीं, बल्कि जारी दस्तावेजों, वित्तीय स्थिति और इश्यू की कीमत को समझने के बाद  ही लेना चाहिए।

फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यही है कि टाटा संस लिस्टिंग के रास्ते पर आगे बढ़ेगी या नोएल टाटा के रीस्ट्रक्चरिंग प्रस्ताव पर पहले विचार करना होगा। हालांकि, बोर्ड की अगली बैठक और RBI के रुख से इस मामले की दिशा तय होने की उम्मीद है।

डिस्क्लेमर:

HDFC SKY में हम समाचार और बाज़ार‑संबंधित सामग्री को संकलित और प्रस्तुत करते समय अत्यंत सावधानी और पूर्ण परिश्रम बरतते हैं। इसके बावजूद, अनजाने में कुछ त्रुटियाँ या चूक हो सकती हैं। यदि आपको हमारी किसी सामग्री में कोई चिंता, प्रश्न, या असंगति दिखाई दे, तो कृपया हमें content@hdfcsec.com पर लिखें। कृपया ध्यान दें कि यह जानकारी केवल शैक्षिक और सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए साझा की गई है। इसमें किसी भी प्रकार की निवेश सलाह या सिफ़ारिश शामिल नहीं है।

Open Free Demat Account

By signing up I certify terms, conditions & privacy policy

Desktop BannerMobile Banner

Invest Anytime, Anywhere

Get it on Google PlayGet it on App Store

Open Free Demat Account Online

By signing up I certify terms, conditions & privacy policy