logo

आदित्य बिड़ला कैपिटल का शुद्ध लाभ दूसरी तिमाही में 38 प्रतिशत बढ़कर 1,288 करोड़ रुपये पर

Authored By PTI | Published at: Oct 30, 2026 05:34 PM IST

आदित्य बिड़ला कैपिटल का शुद्ध लाभ दूसरी तिमाही में 38 प्रतिशत बढ़कर 1,288 करोड़ रुपये पर

Open Free Demat Account

Open Free Demat Account

By signing up I certify terms, conditions & privacy policy

नयी दिल्ली: आदित्य बिड़ला कैपिटल का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष 2026-27 की जुलाई-सितंबर तिमाही में 38 प्रतिशत बढ़कर 1,288 करोड़ रुपये रहा। विभिन्न कारोबारों में मजबूत वृद्धि से कंपनी का मुनाफा बढ़ा है।

पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ 933.52 करोड़ रुपये था।

आदित्य बिड़ला कैपिटल ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि समीक्षाधीन तिमाही में उसकी परिचालन आय बढ़कर 14,003 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 10,595 करोड़ रुपये थी।

गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी (एनबीएफसी) और आवास वित्त कारोबार की ऋण प्रबंधन के तहत परिसंपत्तियां (एयूएम) 30 सितंबर, 2026 तक 2.34 लाख करोड़ रुपये हो गईं, जो सालाना आधार पर 32 प्रतिशत और पिछली तिमाही के मुकाबले सात प्रतिशत अधिक है।

कंपनी की कुल प्रबंधन अधीन परिसंपत्ति (एयूएम) सालाना आधार पर 2.2 गुना होकर 12.34 लाख करोड़ रुपये हो गई।

अस्वीकरण: यह लेख PTI की ऑटो-पब्लिश्ड (स्वचालित) फीड से लिया गया है। इसमें HDFC Sky की टीम द्वारा कोई संपादन या बदलाव नहीं किया गया है।

Desktop BannerMobile Banner

Invest Anytime, Anywhere

Get it on Google PlayGet it on App Store

Open Free Demat Account Online

By signing up I certify terms, conditions & privacy policy