Nifty 50
- BSE₹3,660170.00 (4.87%)
- Infosys₹1,138.90-22.10 (-1.90%)
- Bharti Airtel₹2,06777.10 (3.87%)
- ONGC₹231.04-3.79 (-1.61%)
- HDFC Bank₹723.2023.20 (3.31%)
- Power Grid Corp₹263.75-3.95 (-1.48%)
- Nestle₹1,234.1039.10 (3.27%)
- NTPC₹318.45-4.55 (-1.41%)
- Tata Consumer ₹1,060.7031.80 (3.09%)
- Adani Enterprises₹2,592.60-22.80 (-0.87%)
- ICICI Bank₹1,428.6041.20 (2.97%)
- Reliance Industries₹1,289.10-10.90 (-0.84%)
- Asian Paints₹2,413.8069.50 (2.96%)
- Trent₹3,023.60-22.80 (-0.75%)
- Axis Bank₹1,239.8030.80 (2.55%)
- Tata Steel₹176.20-1.17 (-0.66%)
- Hindustan Unilever₹1,946.4048.10 (2.53%)
- Tech Mahindra₹1,775.60-11.30 (-0.63%)
- UltraTech Cement₹11,623236.00 (2.07%)
- Apollo Hospitals₹8,420.50-38.50 (-0.46%)
- Offerings
- Tools & Platforms
Tools & Calculators
- Open API
- Calculators
- SIP Calculator
- CAGR Calculator
- Compound Interest Calculator
- FD Calculator
- RD Calculator
- EPF Calculator
- Retirement Calculator
- HDFC SIP Calculator
- Mutual Fund Return Calculator
- Lumpsum Calculator
- Step Up SIP Calculator
- ETF SIP Calculator
- Brokerage Calculator
- Equity Margin Calculator
- SWP Calculator
- EMI Calculator
- MTF Calculator
- Margin Pledge Calculator
- Algo Strategy
- Markets
Stocks
F&O
Mutual Funds
- More
जियो प्लेटफॉर्म्स का शेयर 21 प्रतिशत से अधिक चढ़कर सूचीबद्ध
Authored By PTI | Updated at: Oct 28, 2026 12:08 PM IST

Open Free Demat Account
Open Free Demat Account
मुंबई: रिलायंस इंडस्ट्रीज समर्थित डिजिटल सेवा कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स का शेयर अपने 1,119 रुपये के निर्गम मूल्य के मुकाबले 21 प्रतिशत से अधिक की बढ़त के साथ बुधवार को शेयर बाजारों में सूचीबद्ध हुआ। इसके साथ ही कंपनी बाजार पूंजीकरण के लिहाज से देश की दूसरी सबसे मूल्यवान कंपनी बन गई।
बीएसई और एनएसई दोनों पर शेयर ने 1,358 रुपये पर कारोबार शुरू किया, जो निर्गम मूल्य से 21.36 प्रतिशत अधिक है।
कंपनी का बाजार मूल्यांकन शुरुआती कारोबार में 12,50,586.39 करोड़ रुपये रहा।
बाद में बीएसई पर कंपनी का शेयर 1,357.45 रुपये और एनएसई पर 1,358.10 रुपये पर कारोबार करने लगा।
जियो प्लेटफॉर्म्स के 30,213 करोड़ रुपये के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को पेशकश के मुकाबले 22.19 गुना बोलियां मिली थीं। सार्वजनिक निर्गम और बड़े (एंकर) निवेशकों को शेयर आवंटन को मिलाकर कुल मांग सात लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गई थी। वहीं आवेदनों की संख्या करीब 1.39 करोड़ तक पहुंच गई थी। यह वैश्विक स्तर पर भी एक बड़ा आंकड़ा है।
आईपीओ पूरी तरह 27 करोड़ नए शेयर का निर्गम था। इसके लिए मूल्य दायरा 1,065 से 1,119 रुपये प्रति शेयर था।
रिलायंस इंडस्ट्रीज 16 लाख करोड़ रुपये के बाजार मूल्यांकन के साथ देश की सबसे मूल्यवान कंपनी है।
सार्वजनिक निर्गम से पहले जियो प्लेटफॉर्म्स ने 19 अक्टूबर को 212 बड़े (एंकर) निवेशकों से करीब 8,110 करोड़ रुपये जुटाए थे।
पिछले सप्ताह बुधवार को आईपीओ खुलने के पहले ही दिन जियो प्लेटफॉर्म्स लिमिटेड के निर्गम को 100 मिनट के भीतर पूर्ण अभिदान मिल गया था। इसके साथ ही यह भारत में सबसे तेजी से अभिदान पाने वाला बड़ा सार्वजनिक निर्गम बन गया था।
रिलायंस इंडस्ट्रीज की 66.4 प्रतिशत हिस्सेदारी वाली जियो प्लेटफॉर्म्स ने 21 अक्टूबर को अपना आईपीओ पेश किया था। यह निर्गम 23 अक्टूबर को बंद हुआ था।
अस्वीकरण: यह लेख PTI की ऑटो-पब्लिश्ड (स्वचालित) फीड से लिया गया है। इसमें HDFC Sky की टीम द्वारा कोई संपादन या बदलाव नहीं किया गया है।
Open Free Demat Account
Open Free Demat Account
Popular Posts
- 10 Interesting Facts About NSE You Probably Didn’t KnowLast Updated: Sep 30, 2026
- 8-4-3 Rule of SIP - How Does That Work?Last Updated: Jul 30, 2025
- Let's view more exciting Post!
By signing up I certify terms, conditions & privacy policy

