logo

IPO Today: आज खुलेंगे 4 नए SME IPO, M.K. Sons समेत 3 इश्यू में आवेदन का आखिरी मौका

Authored By HDFC SKY | Updated at: Oct 30, 2026 10:13 AM IST

IPO Today: आज खुलेंगे 4 नए SME IPO, M.K. Sons समेत 3 इश्यू में आवेदन का आखिरी मौका

Open Free Demat Account

Open Free Demat Account

By signing up I certify terms, conditions & privacy policy

मुंबई, 30 अक्टूबर: शेयर बाजार में नए निवेश के अवसर तलाश रहे लोगों के लिए आज 30 अक्टूबर 2026 की तारीख अहम रहने वाली है। जहां शुक्रवार को SME सेगमेंट में चार नए IPO सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेंगे। वहीं, एक मेनबोर्ड IPO और दो SME इश्यू में पैसा लगाने का आखिरी दिन होगा। इसके अलावा Core4 Engineers के शेयरों की बाजार में लिस्टिंग भी तय है। ऐसे में निवेशकों के लिए यह जानना जरूरी है कि कौन-सा IPO खुल रहा है, किसकी बोली बंद हो रही है और किस कंपनी के शेयर बाजार में कदम रखने वाले हैं।

30 अक्टूबर को खुलेंगे 4 SME IPO

आज शुक्रवार को चार SME कंपनियों के पब्लिक इश्यू खुलने वाले हैं। इनमें Vectras Enprocon, HGS (India), Johnsoncab Electricals और Maxwell Engineering Solutions शामिल हैं। इन सभी इश्यू में बोली लगाने की आखिरी तारीख आगामी 3 नवंबर 2026 है।

नए IPO की पूरी जानकारी

कंपनी एक्सचेंज प्राइस बैंड खुलने की तारीख आखिरी तारीख
Vectras Enprocon BSE SME ₹99–105 30 अक्टूबर 3 नवंबर
HGS (India) NSE SME ₹114–120 30 अक्टूबर 3 नवंबर
Johnsoncab Electricals BSE SME ₹190–200 30 अक्टूबर 3 नवंबर
Maxwell Engineering Solutions NSE SME ₹150–158 30 अक्टूबर 3 नवंबर

यहां बता दें कि, इन चारों कंपनियों के इश्यू SME प्लेटफॉर्म पर आ रहे हैं। निवेश से पहले कंपनी का कारोबार, वित्तीय स्थिति, इश्यू का उद्देश्य और शेयरों का मूल्यांकन समझना जरूरी है। केवल कम या ज्यादा प्राइस बैंड देखकर किसी IPO को बेहतर नहीं माना जा सकता।

M.K. Sons Fine Jewels IPO में आखिरी मौका

इसके साथ ही मेनबोर्ड सेगमेंट में M.K. Sons Fine Jewels IPO के लिए आज 30 अक्टूबर को बोली लगाने का आखिरी दिन है। इसका प्राइस बैंड ₹153 से ₹162 प्रति शेयर है। यह इश्यू बीते 28 अक्टूबर को खुला था और 30 अक्टूबर को बंद हो रहा है।

ऐसे में जो निवेशक इस IPO में आवेदन करने पर विचार कर रहे हैं, उन्हें अंतिम दिन से पहले उपलब्ध जानकारी और अपने निवेश बजट की जांच कर लेनी चाहिए। आवेदन करने से पहले इश्यू के दस्तावेजों में दी गई शर्तों को समझना भी जरूरी है।

आज दो SME IPO भी होंगे बंद

M.K. Sons Fine Jewels के अलावा दो SME इश्यू की सब्सक्रिप्शन अवधि भी आज 30 अक्टूबर को समाप्त हो रही है। इनमें Carver Roboweld और Ajwa Projects शामिल हैं।

कंपनी सेगमेंट इश्यू प्राइस आखिरी तारीख
M.K. Sons Fine Jewels मेनबोर्ड ₹153–162 30 अक्टूबर
Carver Roboweld BSE SME ₹76–80 30 अक्टूबर
Ajwa Projects BSE SME ₹203 प्रति शेयर 30 अक्टूबर

इनमें Carver Roboweld का प्राइस बैंड ₹76 से ₹80 है, जबकि Ajwa Projects का इश्यू तय कीमत ₹203 प्रति शेयर पर है। यहां, ध्यान दें कि Ajwa Projects को उपलब्ध सूची में FPO यानी फॉलो-ऑन पब्लिक ऑफर के रूप में दर्ज किया गया है, इसलिए इसे सामान्य नए IPO से अलग समझना चाहिए।

Core4 Engineers की शेयर बाजार में लिस्टिंग

वहीं, आज Core4 Engineers के शेयर BSE SME प्लेटफॉर्म पर लिस्ट होने वाले हैं। कंपनी के इश्यू का प्राइस बैंड ₹88 से ₹93 प्रति शेयर था। लिस्टिंग के दिन शेयर किस भाव पर कारोबार शुरू करेंगे, यह बाजार की मांग और निवेशकों की प्रतिक्रिया पर भी  निर्भर करेगा।जान लें कि, IPO का इश्यू प्राइस और बाजार में लिस्टिंग प्राइस अलग हो सकते हैं। इसलिए लिस्टिंग के दिन मुनाफे की कोई गारंटी नहीं होती।

ये भी पढ़ें- एसबीआई म्यूचुअल फंड का एयूएम 10 प्रतिशत बढ़कर 13.1 लाख करोड़ रुपये पर

निवेश से पहले किन बातों पर दें ध्यान?

दरअसल किसी भी IPO में आवेदन करने से पहले कंपनी के वित्तीय नतीजे, कर्ज, कारोबार की संभावनाएं, जोखिम और इश्यू से जुटाई जाने वाली रकम के इस्तेमाल की जानकारी देखनी चाहिए। वहीं, SME IPO में कारोबार और शेयरों में खरीद-बिक्री की मात्रा के कारण कीमतों में तेज उतार-चढ़ाव भी हो सकता है।

इसके लिए HDFC Sky जैसे निवेश प्लेटफॉर्म की मदद से निवेशक बाजार से जुड़ी जानकारी और उपलब्ध निवेश विकल्पों को समझ सकते हैं। हालांकि, किसी भी IPO में आवेदन करने से पहले कंपनी के आधिकारिक दस्तावेज पढ़ना और अपनी जोखिम उठाने की क्षमता का आकलन करना जरूरी है।

ध्यान दें: IPO की तारीखें और प्राइस बैंड BSE-NSE  एक्सचेंज सूची के आधार पर ही दिए गए हैं। आवेदन करने से पहले एक बार फिर NSE या BSE पर संबंधित इश्यू की ताजा स्थिति जरूर जांच लें।

डिस्क्लेमर:

HDFC SKY में हम समाचार और बाज़ार‑संबंधित सामग्री को संकलित और प्रस्तुत करते समय अत्यंत सावधानी और पूर्ण परिश्रम बरतते हैं। इसके बावजूद, अनजाने में कुछ त्रुटियाँ या चूक हो सकती हैं। यदि आपको हमारी किसी सामग्री में कोई चिंता, प्रश्न, या असंगति दिखाई दे, तो कृपया हमें content@hdfcsec.com पर लिखें। कृपया ध्यान दें कि यह जानकारी केवल शैक्षिक और सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए साझा की गई है। इसमें किसी भी प्रकार की निवेश सलाह या सिफ़ारिश शामिल नहीं है।

Desktop BannerMobile Banner

Invest Anytime, Anywhere

Get it on Google PlayGet it on App Store

Open Free Demat Account Online

By signing up I certify terms, conditions & privacy policy