Nifty 50
- Eicher Motors₹7,650101.00 (1.34%)
- Shriram Finance₹970-33.80 (-3.37%)
- Hindustan Unilever₹1,992.9018.90 (0.96%)
- Tata Motors PV₹287.40-9.85 (-3.31%)
- BSE₹3,937.7028.60 (0.73%)
- Grasim Industries₹3,034-80.90 (-2.60%)
- Asian Paints₹2,55013.50 (0.53%)
- Hindalco Industries₹943.60-20.40 (-2.12%)
- Bharti Airtel₹2,10610.00 (0.48%)
- Adani Enterprises₹2,688-53.50 (-1.95%)
- ITC₹2850.95 (0.33%)
- Mahindra & Mahindra₹3,333-66.00 (-1.94%)
- ONGC₹2250.50 (0.22%)
- UltraTech Cement₹12,100-237.00 (-1.92%)
- Nestle₹1,263.202.30 (0.18%)
- SBI Life Insurance ₹1,789.90-29.60 (-1.63%)
- Bajaj Finance₹1,1172.00 (0.18%)
- Jio Financial ₹227.50-3.70 (-1.60%)
- Apollo Hospitals₹8,52611.00 (0.13%)
- Titan Company₹4,844.90-77.00 (-1.56%)
- Offerings
- Tools & Platforms
Tools & Calculators
- Open API
- Calculators
- SIP Calculator
- CAGR Calculator
- Compound Interest Calculator
- FD Calculator
- RD Calculator
- EPF Calculator
- Retirement Calculator
- HDFC SIP Calculator
- Mutual Fund Return Calculator
- Lumpsum Calculator
- Step Up SIP Calculator
- ETF SIP Calculator
- Brokerage Calculator
- Equity Margin Calculator
- SWP Calculator
- EMI Calculator
- MTF Calculator
- Margin Pledge Calculator
- Algo Strategy
- Markets
Stocks
F&O
Mutual Funds
- More
ऑटो शेयरों में बंपर तेजी: अक्टूबर की रिकॉर्ड 5 लाख से ज्यादा वाहनों की बिक्री से मारुति और टाटा मोटर्स के शेयर 3% तक उछले
Authored By HDFC SKY | Published at: Nov 2, 2026 11:55 AM IST

Open Free Demat Account
मुंबई, 2 नवंबर: भारतीय पैसेंजर व्हीकल इंडस्ट्री ने अक्टूबर 2026 में इतिहास रचते हुए पहली बार एक ही महीने में 5 लाख से अधिक वाहनों की बिक्री का रिकॉर्ड बना दिया है। इस अभूतपूर्व त्यौहारी मांग और थोक बिक्री के मजबूत आंकड़ो को देखते हुए शेयर बाजार में ऑटो शेयरों में जोरदार खरीदारी देखने को मिली। मारुति सुजुकी, टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा और हुंडई के शेयरों में 3% तक की तेजी दर्ज की गई जिससे ऑटो इंडेक्स आउटपरफॉर्मर बनकर उभरा है।
2 नवंबर सुबह 9:55 बजे निफ्टी ऑटो इंडेक्स 1.07% बढ़कर 25,694.6 अंक पर कारोबार कर रहा था। इसी दौरान मारुति सुजुकी का शेयर 3% चढ़कर 11,744 रुपये पर पहुंच गया। वहीं टाटा मोटर्स पैसेंजर्स व्हीकल में 2.8% की तेजी के साथ भाव 272.80 रुपये तक आ गया, जबकि अशोक लीलेंड का शेयर 2.6% बढ़कर 148.57 रुपये पर पहुंचा। टीवीएस मोटर्स में 0.77% की बढ़त दर्ज की गई और ये शेयर 4,227.50 रुपये पर कारोबार कर रहा था।
बाजार की तेजी के पीछे अक्टूबर के बिक्री आंकड़े रहे। कंपनियों ने त्योहारी मांग के बीच मजबूत डिस्पैच दर्ज किए हैं। हालांकि इन आंकड़ों को सीधे ग्राहक मांग का संकेत मानने से पहले होलसेल और रिटेल सेल्स के अंतर को समझना जरूरी है।
मारुति सुजुकि ने अक्टूबर में कुल 2,76,120 वाहन बेचे, जो कंपनी का अब तक का सबसे बड़ा मंथली सेल्स नंबर है। इसमें सालाना आधार पर करीब 25% की वृद्धि हुई। कंपनी की घरेलू बिक्री और निर्यात दोनों में बढ़ोतरी दर्ज की गई।
टाटा मोटर्स पैसेंजर्स व्हीकल की कुल बिक्री 23% बढ़कर 75,426 यूनिट रही। डोमेस्टिक पैसेंजर व्हीकल सेल्स में 21% की वृद्धि के साथ आंकड़ा 73,894 यूनिट पर पहुंचा। कंपनी के कमर्शियल व्हीकल बिजनेस की बिक्री भी 27% बढ़ी।
अशोक लीलेंड ने अक्टूबर में कमर्शियल व्हीकल बिक्री में 23% की वृद्धि दर्ज की। वहीं टीवीएस मोटर्स की बिक्री 29% बढ़ी। इन आंकड़ों से संकेत मिलता है कि पैसेंजर व्हीकल के साथ दोपहिया और कमर्शियल व्हीकल सेगमेंट में भी मांग मजबूत रही।
हालांकि ऑटो सेक्टर के सभी सेगमेंट में तेजी एक जैसी नहीं रही। महिंद्रा एंड महिंद्रा की टोटल सेल्स अक्टूबर के दौरान 12% गिरी। कंपनी ने इसकी प्रमुख वजह इस साल त्योहारी तारीखों में बदलाव को बताया है। इस साल दिवाली नवंबर में है,जबकि पिछले साल यह अक्टूबर में थी। इससे सालाना आधार पर बिक्री की तुलना प्रभावित हुई है।
इसके अलावा पिछले साल GST कटौती के बाद बिक्री में आई तेजी के कारण इस बार कंपनियों के सामने ऊंचा बेस भी है। अक्टूबर के अच्छे आंकड़ों के बाद असली परीक्षा त्योहारी सीजन खत्म होने पर होगी। हालांकि अक्टूबर की बिक्री ने भारतीय ऑटो सेक्टर के लिए सकारात्मक संकेत दिए हैं। मारुति सुजुकी की रिकॉर्ड बिक्री, टाटा मोटर्स के पैसेंजर और कमर्शियल व्हीकल बिजनेस की वृद्धि और टीवीएस मोटर्स की मजबूत संख्या से सेक्टर में मांग की स्थिति बेहतर दिखती है।
फिर भी सिर्फ एक महीने के बिक्री आंकड़ों के आधार पर शेयरों में आगे की तेजी का अनुमान लगाना जल्दबाजी होगी। निवेशकों के लिए यह देखना ज्यादा अहम होगा कि त्योहारी मांग के बाद बिक्री कितनी टिकाऊ रहती है और बढ़ती लागत के बीच कंपनियां अपने मार्जिन को किस तरह संभालती हैं।
डिस्क्लेमर:
HDFC SKY में हम समाचार और बाज़ार‑संबंधित सामग्री को संकलित और प्रस्तुत करते समय अत्यंत सावधानी और पूर्ण परिश्रम बरतते हैं। इसके बावजूद, अनजाने में कुछ त्रुटियाँ या चूक हो सकती हैं। यदि आपको हमारी किसी सामग्री में कोई चिंता, प्रश्न, या असंगति दिखाई दे, तो कृपया हमें content@hdfcsec.com पर लिखें। कृपया ध्यान दें कि यह जानकारी केवल शैक्षिक और सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए साझा की गई है। इसमें किसी भी प्रकार की निवेश सलाह या सिफ़ारिश शामिल नहीं है।
Open Free Demat Account
Popular Posts
- 10 Interesting Facts About NSE You Probably Didn’t KnowLast Updated: Sep 30, 2026
- 8-4-3 Rule of SIP - How Does That Work?Last Updated: Jul 30, 2025
- Let's view more exciting Post!
By signing up I certify terms, conditions & privacy policy

