logo

BHEL को अडाणी पावर से मिले ₹28,000 करोड़ तक के 4 मेगा ऑर्डर, शेयर 4% उछला

Authored By HDFC SKY | Published at: Nov 4, 2026 12:30 PM IST

BHEL को अडाणी पावर से मिले ₹28,000 करोड़ तक के 4 मेगा ऑर्डर, शेयर 4% उछला

Open Free Demat Account

By signing up I certify terms, conditions & privacy policy

मुंबई, 4 नवंबर: भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड के शेयरों में बुधवार के कारोबारी सत्र में 4% तक की जोरदार तेजी दर्ज की गई। अडाणी पावर लिमिटेड से 2×800 MW क्षमता वाले 4 बड़े थर्मल पावर प्रोजेक्ट्स के ऑर्डर मिलने की घोषणा के बाद एनएसई और बीएसई पर बीएचईएल का शेयर उछलकर 413.45 रुपये पर पहुंच गया। वहीं, अडाणी पावर के शेयरों में भी 1% की बढ़त देखी गई और यह 197 रुपये के स्तर पर कारोबार करता नजर आया।

बताया जा रहा है कि हर प्रोजेक्ट का ऑर्डर 5,000 करोड़ से 7,000 करोड़ रुपये के बीच है। इस तरह चारों ऑर्डर की कुल अनुमानित कीमत जीएसटी हटाकर 20,000 करोड़ से 28,000 करोड़ रुपये तक हो सकती है। BHEL ने स्टॉक एक्सचेंज को दी जानकारी में बताया है कि उसे अडानी पावर से चार प्रोजेक्ट्स के लिए ऑर्डर मिले हैं। हर प्रोजेक्ट में 800 मेगावाट की दो यूनिट होंगी। यानी एक प्रोजेक्ट की कुल क्षमता 1,600 मेगावाट और चारों प्रोजेक्ट्स की कुल क्षमता 6,400 मेगावाट होगी। इन कॉन्ट्रैक्ट में बॉयलर, टर्बाइन और जनरेटर की सप्लाई शामिल है। इनके साथ जरूरी मशीनें और तय सर्विस भी BHEL देगी।

गौरतलब है कि सितंबर 2026 के अंत तक BHEL का कुल ऑर्डर बुक 2.58 लाख करोड़ रुपये था। किसी भी कंपनी के लिए ऑर्डर बुक का बड़ा होना पॉजिटिव माना जाता है क्योंकि इससे आने वाले सालों में काम और संभावित कमाई का संकेत मिलता है। लेकिन इसका पूरा फायदा तभी मिलेगा जब कंपनी तय समय पर प्रोजेक्ट पूरे करे और लागत को नियंत्रण में रखे।

ये भी पढ़ें: Stock Market Today: पांचवें दिन भी शेयर बाजार में तूफानी तेजी! सेंसेक्स 77,200 के करीब और FMCG शेयरों में उछाल

नए ऑर्डर से BHEL के पावर बिजनेस को मजबूती मिलेगी। कंपनी को मशीनों की सप्लाई के साथ-साथ उनसे जुड़ी सर्विस का  भी काम मिलेगा। इससे आने वाले समय में बिजनेस की कमाई बढ़ने की संभावना बनती है। हालांकि, बड़े ऑर्डर मिलने का मतलब यह नहीं है कि पूरी रकम तुरंत कंपनी की कमाई बन जाएगी। प्रोजेक्ट कई चरणों में पूरे होंगे जिस दौरान कच्चे माल की कीमत, प्रोडक्शन कॉस्ट, पेमेंट मिलने का टाइम और काम पूरा करने की डेडलाइन पर नजर रखनी होगी।

कुल मिलाकर अडानी पावर से मिले चार ऑर्डर BHEL के लिए अच्छी खबर है। मार्केट में खबर आने के बाद शेयर में तेजी आई है लेकिन आगे शेयर की चाल इस बात पर निर्भर करेगी कि कंपनी इन प्रोजेक्ट्स को कितनी अच्छी तरह पूरा करती है और नए ऑर्डर का असर उसकी कमाई और मार्जिन पर कितना दिखता है।

डिस्क्लेमर:

HDFC SKY में हम समाचार और बाज़ार‑संबंधित सामग्री को संकलित और प्रस्तुत करते समय अत्यंत सावधानी और पूर्ण परिश्रम बरतते हैं। इसके बावजूद, अनजाने में कुछ त्रुटियाँ या चूक हो सकती हैं। यदि आपको हमारी किसी सामग्री में कोई चिंता, प्रश्न, या असंगति दिखाई दे, तो कृपया हमें content@hdfcsec.com पर लिखें। कृपया ध्यान दें कि यह जानकारी केवल शैक्षिक और सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए साझा की गई है। इसमें किसी भी प्रकार की निवेश सलाह या सिफ़ारिश शामिल नहीं है।

Open Free Demat Account

By signing up I certify terms, conditions & privacy policy

Desktop BannerMobile Banner

Invest Anytime, Anywhere

Get it on Google PlayGet it on App Store

Open Free Demat Account Online

By signing up I certify terms, conditions & privacy policy