logo

पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन गिरावट, सेंसेक्स 243 टूटा

Authored By PTI | Published at: Sep 29, 2026 05:06 PM IST

पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन गिरावट, सेंसेक्स 243 टूटा

Open Free Demat Account

Open Free Demat Account

By signing up I certify terms, conditions & privacy policy

मुंबई, 29 सितंबर: घरेलू शेयर बाजार में मंगलवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट जारी रही और मानक सूचकांक बीएसई सेंसेक्स 243 अंक के नुकसान में रहा। वहीं एनएसई निफ्टी 64 अंक नीचे आया। पश्चिम एशिया में अनिश्चितता के बीच कच्चे तेल के दाम में तेजी और विदेशी संस्थागत निवेशकों की पूंजी निकासी से बाजार धारणा प्रभावित हुई।

तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 242.65 अंक यानी 0.33 प्रतिशत टूटकर 72,529.07 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 707.72 अंक की गिरावट के साथ 72,064 अंक पर आ गया था।

एनएसई निफ्टी भी 64.05 अंक यानी 0.28 प्रतिशत की गिरावट के साथ 22,716.20 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में टाइटन, एचसीएल टेक, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, अल्ट्राटेक सीमेंट, हिंदुस्तान यूनिलीवर और टेक महिंद्रा प्रमुख रूप से नुकसान में रहीं।

दूसरी तरफ, लाभ में रहने वाले शेयरों में अदाणी पोर्ट्स, सन फार्मा, टाटा स्टील और कोटक महिंद्रा बैंक शामिल हैं।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.09 प्रतिशत की गिरावट के साथ 105.1 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को 5,353.22 करोड़ रुपये मूल्य के शेयरों की बिकवाली की।

जियोजीत इन्वेस्टमेंट्स लि. के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘‘कच्चे तेल की कीमतों में तेजी, अमेरिकी बॉण्ड प्रतिफल के लगभग दो दशक के उच्च स्तर पर बने रहने और एफआईआई की लगातार बिकवाली के कारण रुपये पर दबाव के बीच घरेलू शेयर बाजार में गिरावट का दौर जारी है। इसके अलावा, आईपीओ के जरिये धन जुटाने की तेज रफ्तार भी अतिरिक्त नकदी को बाजार से निकाल रही है। वैश्विक स्तर पर सख्त मौद्रिक रुख के बीच इस साल नीतिगत दर बढ़ने की संभावना बढ़ने के साथ निवेशकों की जोखिम लेने की क्षमता कमजोर बनी हुई है।’’

एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की और हांगकांग का हैंग सेंग गिरावट के साथ बंद हुए, जबकि चीन में शंघाई एसएसई कम्पोजिट में तेजी रही।

यूरोप के प्रमुख बाजारों में दोपहर के कारोबार में बढ़त का रुख था। अमेरिकी बाजार सोमवार को गिरावट के साथ बंद हुए थे।

सेंसेक्स सोमवार को 1,124.02 अंक टूटकर 72,771.72 अंक पर बंद हुआ था, जो 30 मार्च, 2026 के बाद का निचला बंद स्तर था। निफ्टी 360.25 अंक की गिरावट के साथ 22,780.25 अंक पर रहा था।

Disclaimer: यह लेख PTI की ऑटो-पब्लिश्ड फीड से लिया गया है। इसमें HDFC Sky की टीम द्वारा कोई संपादन या बदलाव नहीं किया गया है।   

Desktop BannerMobile Banner

Invest Anytime, Anywhere

Get it on Google PlayGet it on App Store

Open Free Demat Account Online

By signing up I certify terms, conditions & privacy policy