logo

मार्केट का ‘ब्लैक थर्सडे’: औंधे मुंह गिरा शेयर बाजार, डूब गए 5 लाख करोड़ रुपये

Authored By HDFC SKY | Published at: Oct 22, 2026 03:34 PM IST

मार्केट का ‘ब्लैक थर्सडे’: औंधे मुंह गिरा शेयर बाजार, डूब गए 5 लाख करोड़ रुपये

Open Free Demat Account

By signing up I certify terms, conditions & privacy policy

मुंबई, 22 अक्टूबर: भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार को कारोबार की शुरुआत भारी दबाव के साथ हुई। सेंसेक्स 600 अंक से ज्यादा गिरकर 73,100 के आसपास आ गया, जबकि निफ्टी 50 करीब 1% टूटकर 22,600 के नीचे फिसल गया। इस गिरावट से बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का टोटल मार्केट कैपिटल लगभग 5 लाख करोड़ रुपये घटकर करीब 457 लाख करोड़ रुपये रह गया। बाजार में बिकवाली सिर्फ बड़ी कंपनियों तक सीमित नहीं रही, मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी ज्यादा दबाव दिखा।

बाजार पर दबाव के पीछे पश्चिम एशिया में बढ़ता तनाव, कच्चे तेल की कीमतों में तेजी और महंगाई के कारण ब्याज दरें बढ़ने की आशंका प्रमुख कारण हैं। कमजोर वैश्विक संकेतों और विदेशी निवेशकों की बिकवाली ने भी निवेशकों की चिंता बढ़ाई है।

इस गिरावट के पीछे दो बड़े कारण नजर आते हैं। पहला- कच्चे तेल की बढ़ती कीमत और महंगाई की आशंका। दूसरा- अमेरिका और एशिया के अन्य बाजारों में भी भारी मंदी का माहौल है, जिसे देखकर विदेशी निवेशक भारतीय बाजार से अपना पैसा तेजी से निकाल रहे हैं।

ये भी पढ़ें: Dark.ai: आपकी AI चैट कोई नहीं पढ़ पाएगा? जानें दीपिंदर गोयल के प्लेटफॉर्म की खासियत

कच्चे तेल की कीमत आज सुबह करीब 110.60 डॉलर प्रति बैरल थी। सऊदी अरब में तेल क्षेत्र पर ड्रोन हमले के बाद तेल आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका बढ़ गई है। इसके चलते अमेरिका ने भी सऊदी अरब में अपने कुछ राजनयिक कर्मचारियों और उनके परिवारों को वहां से निकलने का आदेश दिया है।

कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों का असर सीधा भारत पर होता है क्योंकि भारत अपनी तेल जरूरत का बड़ा हिस्सा आयात से पूरा करता है। इसलिए कच्चा तेल महंगा होने पर देश का आयात बिल बढ़ सकता है और रुपये पर दबाव आ सकता है। तेल पर निर्भर पेंट, टायर और ट्रांसपोर्ट जैसी कंपनियों की लागत भी बढ़ सकती है। निवेशक इसी आशंका के चलते सतर्क हैं।

गौरतलब है कि भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति की बैठक के मिनट्स से संकेत मिला कि महंगाई पर नियंत्रण के लिए  ब्याज दरें बढ़ाई जा सकती है। अगर ब्याज दरें बढ़ती है तो कर्ज महंगा होगा जिससे निवेश, एक्सपेंशन और कंज्यूमर एक्सपेंडिचर प्रभावित होगा। यही कारण है कि निवेशक महंगाई और RBI की अगली नीतिगत कार्रवाई पर नजर रख रहे हैं। ग्लोबल मार्केट में भी इन दिनों मंदी का माहौल है। चीन, दक्षिण कोरिया, हांगकांग, हर जगह गिरावट का दौर जारी है। इसका असर भारतीय शेयर बाजार पर भी देखने को मिल रहा है।

डिस्क्लेमर:

HDFC SKY में हम समाचार और बाज़ार‑संबंधित सामग्री को संकलित और प्रस्तुत करते समय अत्यंत सावधानी और पूर्ण परिश्रम बरतते हैं। इसके बावजूद, अनजाने में कुछ त्रुटियाँ या चूक हो सकती हैं। यदि आपको हमारी किसी सामग्री में कोई चिंता, प्रश्न, या असंगति दिखाई दे, तो कृपया हमें content@hdfcsec.com पर लिखें। कृपया ध्यान दें कि यह जानकारी केवल शैक्षिक और सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए साझा की गई है। इसमें किसी भी प्रकार की निवेश सलाह या सिफ़ारिश शामिल नहीं है।

Open Free Demat Account

By signing up I certify terms, conditions & privacy policy

Desktop BannerMobile Banner

Invest Anytime, Anywhere

Get it on Google PlayGet it on App Store

Open Free Demat Account Online

By signing up I certify terms, conditions & privacy policy