logo

कच्चे तेल की ऊंची कीमतों से घरेलू शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में गिरावट

Authored By PTI | Published at: Oct 27, 2026 10:38 AM IST

कच्चे तेल की ऊंची कीमतों से घरेलू शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में गिरावट

Open Free Demat Account

Open Free Demat Account

By signing up I certify terms, conditions & privacy policy

मुंबई: कच्चे तेल की कीमतें लगातार ऊंचे स्तर पर बने रहने और सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) कंपनियों के शेयर में बिकवाली के बीच सेंसेक्स और निफ्टी में मंगलवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई।

बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 281.95 अंक टूटकर 73,316.21 अंक पर जबकि एनएसई निफ्टी 63.15 अंक फिसलकर 22,694.60 अंक पर आ गया।

सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से इन्फोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, एशियन पेंट्स, एचसीएल टेक और टेक महिंद्रा के शेयर सबसे अधिक गिरावट में रहे। वहीं, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, इटर्नल, मारुति और इंटरग्लोब एविएशन के शेयर में बढ़त दर्ज की गई।

एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और जापान का निक्की 225 सूचकांक काफी बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं जबकि चीन का एसएसई कम्पोजिट सूचकांक तथा हांगकांग का हैंगसेंग सूचकांक गिरावट में रहे।

अमेरिकी बाजार सोमवार को बढ़त के साथ बंद हुए थे।

अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट कच्चा तेल का भाव वायदा कारोबार में 0.74 प्रतिशत फिसलकर 115 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को शुद्ध रूप से 1,462.49 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

सेंसेक्स सोमवार को 482.92 अंक और निफ्टी 153.20 अंक की बढ़त के साथ बंद हुआ था।

अस्वीकरण: यह लेख PTI की ऑटो-पब्लिश्ड (स्वचालित) फीड से लिया गया है। इसमें HDFC Sky की टीम द्वारा कोई संपादन या बदलाव नहीं किया गया है। 

Open Free Demat Account

Open Free Demat Account

By signing up I certify terms, conditions & privacy policy

Desktop BannerMobile Banner

Invest Anytime, Anywhere

Get it on Google PlayGet it on App Store

Open Free Demat Account Online

By signing up I certify terms, conditions & privacy policy