logo

Dabur Regulatory Action: USFDA वॉर्निंग लेटर के खुलासे में देरी पर SEBI की कार्रवाई; डाबर के शेयरों में 2% की गिरावट

Authored By HDFC SKY | Updated at: Nov 9, 2026 01:50 PM IST

Dabur Regulatory Action: USFDA वॉर्निंग लेटर के खुलासे में देरी पर SEBI की कार्रवाई; डाबर के शेयरों में 2% की गिरावट

Open Free Demat Account

By signing up I certify terms, conditions & privacy policy

मुंबई, 09 नवंबर: देश की प्रमुख एफएमसीजी और कंज्यूमर केयर कंपनी डाबर इंडिया लिमिटेड के शेयरों में सोमवार को 2% तक की गिरावट दर्ज की गई। सेबी द्वारा 6 नवंबर को कंपनी को अमेरिकी खाद्य एवं औषधि प्रशासन से मिले वॉर्निंग लेटर के डिस्क्लोजर में हुई देरी के संबंध में मिले एडमिनिस्ट्रेटिव वॉर्निंग के बाद शेयर दबाव में आ गया। सोमवार को एनएसई पर डाबर का शेयर 380.60 रुपये पर खुलकर 376.45 रुपये के स्तर पर कारोबार करता दिखा।

गौरतलब है कि सेबी के कॉर्पोरेट फाइनेंस डिपार्टमेंट ने 6 नवंबर 2026 को डाबर इंडिया और उसके बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स को एडमिनिस्ट्रेटिव वॉर्निंग लेटर भेजा था। सेबी ने पाया कि डाबर इंडिया ने 24 जुलाई 2026 को यूएसएफडीए (USFDA) द्वारा जारी वॉर्निंग लेटर की सूचना समय पर स्टॉक एक्सचेंज को नहीं दी, जो सेबी एलओडीआर नियम, 2015 के नियम 30(6)(iii) का उल्लंघन है। सेबी ने इस देरी को गंभीरता से लेते हुए भविष्य में ऐसे मामलों से बचने और नियमों का कड़ाई से पालन करने का निर्देश दिया है।

सेबी ने साफ किया कि दोबारा उल्लंघन होने पर SEBI Act, 1992 के तहत दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। सेबी ने डाबर को इस एडमिनिस्ट्रेटिव लेटर को आगामी बोर्ड मीटिंग में रखने और सुधारात्मक कदमों पर बोर्ड की टिप्पणियां सेबी को भेजने के निर्देश दिए हैं।

ये भी पढ़ें: Share Market Holiday: 10 नवंबर को शेयर बाजार रहेगा बंद! दिवाली-बलिप्रतिपदा पर रहेगी छुट्टी, बुधवार को होगा कारोबार

हालांकि स्टॉक एक्सचेंजों को दी गई फाइलिंग में डाबर इंडिया ने इस मामले को लेकर अपना बयान जारी किया है। डाबर इंडिया ने कहा है कि सेबी के इस एडमिनिस्ट्रेटिव लेटर से उसके फाइनेंशियल ऑपरेशंस, रेवेन्यू या बिजनेस ऑपरेशंस पर कोई वित्तीय असर नहीं पड़ेगा। डाबर ने कहा है कि वह सेबी के सभी लिस्टिंग टर्म का लगातार पालन करती आई है और सेबी द्वारा दिए गए निर्देशों को दूर करने के लिए आवश्यक कदम उठाएगी।

कुल मिलाकर डाबर के मामले में सेबी की कार्रवाई का संबंध USFDA के वॉर्निंग लेटर के खुलासे में हुई देरी से है। कंपनी ने कहा है कि प्रशासनिक चेतावनी का उसके फाइनेंशियल और बिजनेस ऑपरेशंस पर कोई असर नहीं होगा। अब कंपनी को बोर्ड के सामने इस मामले को रखना होगा और भविष्य में ऐसी चूक रोकने के लिए उठाए गए कदमों की जानकारी सेबी को देनी होगी।

डिस्क्लेमर:

HDFC SKY में हम समाचार और बाज़ार‑संबंधित सामग्री को संकलित और प्रस्तुत करते समय अत्यंत सावधानी और पूर्ण परिश्रम बरतते हैं। इसके बावजूद, अनजाने में कुछ त्रुटियाँ या चूक हो सकती हैं। यदि आपको हमारी किसी सामग्री में कोई चिंता, प्रश्न, या असंगति दिखाई दे, तो कृपया हमें content@hdfcsec.com पर लिखें। कृपया ध्यान दें कि यह जानकारी केवल शैक्षिक और सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए साझा की गई है। इसमें किसी भी प्रकार की निवेश सलाह या सिफ़ारिश शामिल नहीं है।

Open Free Demat Account

By signing up I certify terms, conditions & privacy policy

Desktop BannerMobile Banner

Invest Anytime, Anywhere

Get it on Google PlayGet it on App Store

Open Free Demat Account Online

By signing up I certify terms, conditions & privacy policy