Nifty 50
- Nestle₹1,383.2049.20 (3.69%)
- Shriram Finance₹950-38.00 (-3.85%)
- Tata Consumer ₹987.9027.90 (2.91%)
- HDFC Life Insurance ₹544.05-15.95 (-2.85%)
- Infosys₹1,08825.90 (2.44%)
- Bajaj Finance₹957-25.75 (-2.62%)
- Coal India₹416.958.45 (2.07%)
- Bajaj Finserv₹1,710.30-45.40 (-2.59%)
- Tech Mahindra₹1,575.2031.70 (2.05%)
- Mahindra & Mahindra₹2,793.70-70.70 (-2.47%)
- TCS₹2,304.9035.60 (1.57%)
- SBI Life Insurance ₹1,650-37.20 (-2.20%)
- ONGC₹225.502.85 (1.28%)
- Hindalco Industries₹882.50-19.75 (-2.19%)
- Hindustan Unilever₹1,895.5020.00 (1.07%)
- Dr. Reddy's Labs₹1,216-24.00 (-1.94%)
- NTPC₹313.702.70 (0.87%)
- InterGlobe Aviation₹4,718.50-81.90 (-1.71%)
- Adani Enterprises₹2,71722.00 (0.82%)
- Cipla₹1,307.80-21.80 (-1.64%)
- Offerings
- Tools & Platforms
Tools & Calculators
- Open API
- Calculators
- SIP Calculator
- CAGR Calculator
- Compound Interest Calculator
- FD Calculator
- RD Calculator
- EPF Calculator
- Retirement Calculator
- HDFC SIP Calculator
- Mutual Fund Return Calculator
- Lumpsum Calculator
- Step Up SIP Calculator
- ETF SIP Calculator
- Brokerage Calculator
- Equity Margin Calculator
- SWP Calculator
- EMI Calculator
- MTF Calculator
- Margin Pledge Calculator
- Algo Strategy
- Markets
Stocks
F&O
Mutual Funds
- More
सितंबर में इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री 74 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 3.33 लाख इकाई के पार : फाडा
Authored By PTI | Published at: Oct 7, 2026 04:21 PM IST

Open Free Demat Account
Open Free Demat Account
मुंबई, सात अक्टूबर: देश में इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) की खुदरा बिक्री सितंबर में सालाना आधार पर 74 प्रतिशत बढ़कर 3.33 लाख इकाई के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई। इस दौरान इलेक्ट्रिक कार की बिक्री भी करीब दोगुनी हो गई। उद्योग निकाय फाडा ने बुधवार को यह जानकारी दी।
वाहन डीलरों के महासंघ ‘फाडा’ की ओर से जारी मासिक आंकड़ों के मुताबिक, सितंबर में देशभर में कुल 3,33,364 इलेक्ट्रिक वाहन बिके, जबकि एक साल पहले की समान अवधि में 1,91,497 इकाइयों की बिक्री हुई थी।
इस दौरान इलेक्ट्रिक यात्री वाहनों की खुदरा बिक्री 36,108 इकाई रही, जो अब तक का उच्चतम स्तर है। एक साल पहले की समान अवधि में 18,559 इकाइयों की बिक्री हुई थी।
फाडा के अध्यक्ष साई गिरिधर ने कहा कि सितंबर में सभी श्रेणियों में इलेक्ट्रिक वाहनों की खुदरा बिक्री का यह अबतक का सर्वाधिक मासिक स्तर है। इससे कुल वाहन बिक्री में इलेक्ट्रिक वाहनों की हिस्सेदारी करीब 13 प्रतिशत हो गई, जो एक साल पहले 10 प्रतिशत थी।
उन्होंने कहा कि त्योहारी मांग, कम परिचालन लागत, विभिन्न मॉडल की बढ़ती पसंद और पीएम ई-ड्राइव तथा राज्यों की योजनाओं से मिल रहा नीतिगत समर्थन इलेक्ट्रिक वाहनों को वैकल्पिक विकल्प से आगे ले जाकर बड़ी संख्या में खरीदारों के लिए प्रमुख विकल्प बना रहा है।
सितंबर में इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों की बिक्री 88 प्रतिशत बढ़कर 2,07,314 इकाई के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई और इनकी हिस्सेदारी 11.6 प्रतिशत रही। वहीं, इलेक्ट्रिक यात्री वाहनों की हिस्सेदारी बढ़कर 8.5 प्रतिशत हो गई।
तिपहिया वाहनों की बिक्री में इलेक्ट्रिक वाहनों की हिस्सेदारी 64.9 प्रतिशत रही। वहीं, इलेक्ट्रिक वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री मासिक आधार पर घटी, लेकिन सालाना आधार पर इसमें 150 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हुई।
Disclaimer: यह लेख PTI की ऑटो-पब्लिश्ड फीड से लिया गया है। इसमें HDFC Sky की टीम द्वारा कोई संपादन या बदलाव नहीं किया गया है।
Open Free Demat Account
Open Free Demat Account
Popular Posts
- 10 Interesting Facts About NSE You Probably Didn’t KnowLast Updated: Sep 30, 2026
- 8-4-3 Rule of SIP - How Does That Work?Last Updated: Jul 30, 2025
- Let's view more exciting Post!
By signing up I certify terms, conditions & privacy policy

