logo

मारुति सुजुकी की सितंबर में कुल बिक्री 24 प्रतिशत बढ़कर 2.36 लाख इकाई पर

Authored By PTI | Updated at: Oct 1, 2026 05:18 PM IST

मारुति सुजुकी की सितंबर में कुल बिक्री 24 प्रतिशत बढ़कर 2.36 लाख इकाई पर

Open Free Demat Account

Open Free Demat Account

By signing up I certify terms, conditions & privacy policy

नयी दिल्ली, एक अक्टूबर: मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड की सितंबर में कुल बिक्री 24.4 प्रतिशत बढ़कर 2,36,013 इकाई हो गई, जबकि पिछले साल इसी महीने में यह 1,89,665 इकाई थी।

देश की प्रमुख मोटर वाहन विनिर्माता कंपनी ने बृहस्पतिवार को बताया कि कुल बिक्री के आंकड़े में घरेलू बिक्री, निर्यात और अन्य मूल उपकरण विनिर्माताओं (ओईएम) को की गई बिक्री शामिल है।

मारुति सुजुकी इंडिया ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि पिछले महीने कुल घरेलू यात्री वाहन बिक्री करीब 37 प्रतिशत बढ़कर 1,81,838 इकाई हो गई, जो एक साल पहले इसी महीने में 1,32,820 इकाई थी।

कंपनी ने कहा कि हल्के वाणिज्यिक वाहनों (एलसीवी) समेत कुल घरेलू बिक्री सितंबर में 1,85,252 इकाई रही, जबकि एक साल पहले इसी महीने में यह 1,35,711 इकाई थी।

कुल निर्यात सितंबर में बढ़कर 44,219 इकाई हो गया, जबकि पिछले साल इसी महीने में यह 42,204 इकाई था।

ऑल्टो, बलेनो, सेलेरियो, सियाज, डिजायर, इग्निस, एस-प्रेसो, स्विफ्ट और वैगनआर समेत छोटी, कॉम्पैक्ट और मध्यम आकार की कारों की बिक्री पिछले महीने बढ़कर 91,887 इकाई हो गई, जो सितंबर 2025 में 74,090 इकाई थी।

ब्रेजा, अर्टिगा, ई-विटारा, फ्रॉन्क्स, ग्रैंड विटारा, इनविक्टो, जिम्नी, विक्टोरिस और एक्सएल6 समेत यूटिलिटी वाहनों की बिक्री 78,911 इकाई रही, जबकि एक साल पहले इसी महीने में यह 48,695 इकाई थी।

कंपनी ने कहा कि पिछले महीने ईको वैन की बिक्री 11,040 इकाई रही, जबकि सितंबर, 2025 में यह 10,035 इकाई थी।

मारुति सुजुकी इंडिया ने कहा कि एलसीवी सुपर कैरी की बिक्री 3,414 इकाई रही, जबकि पिछले साल इसी महीने में यह 2,891 इकाई थी।

Disclaimer: यह लेख PTI की ऑटो-पब्लिश्ड फीड से लिया गया है। इसमें HDFC Sky की टीम द्वारा कोई संपादन या बदलाव नहीं किया गया है।   

Desktop BannerMobile Banner

Invest Anytime, Anywhere

Get it on Google PlayGet it on App Store

Open Free Demat Account Online

By signing up I certify terms, conditions & privacy policy