logo

eMudhra में सुरक्षा की बड़ी चूक, Google और Apple ने की कार्रवाई; शेयर धड़ाम

Authored By HDFC SKY | Published at: Oct 21, 2026 04:34 PM IST

eMudhra में सुरक्षा की बड़ी चूक, Google और Apple ने की कार्रवाई; शेयर धड़ाम

Open Free Demat Account

By signing up I certify terms, conditions & privacy policy

नई दिल्ली, 21 अक्टूबर: शेयर बाजार में बुधवार को ई-मुद्रा कंपनी के शेयरों में भारी उथल-पुथल देखने को मिली। कंपनी का शेयर एक ही झटके में 20% गिरकर (लोअर सर्किट लगाकर) 432 रुपये पर आ गया। अचानक हुई इस भारी गिरावट की वजह कोई आम कारोबारी नुकसान नहीं, बल्कि इंटरनेट की दुनिया से जुड़ी एक सुरक्षा चूक है।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल ई-मुद्रा ऐसी कंपनी है, जो इंटरनेट पर वेबसाइट्स को डिजिटल सर्टिफिकेट (TLS/SSL) जारी करती है। यह सर्टिफिकेट साबित करता है कि कोई वेबसाइट असली है और सुरक्षित है। हाल ही में गूगल, एप्पल, मोजिला और क्लाउडफ्लेयर जैसी बड़ी टेक कंपनियों के रिसर्चर्स ने पाया कि ई-मुद्रा द्वारा जारी किए गए 8 ग्लोबल सर्टिफिकेट्स की सुरक्षा बहुत कमजोर थी। इसका मतलब ये हुआ कि कोई हैकर इन कमजोर सर्टिफिकेट्स का फायदा उठाकर किसी भी नामी वेबसाइट की डुप्लीकेट या फर्जी वेबसाइट बना सकता था, जो बिल्कुल असली जैसी दिखती। इस खतरे को देखते हुए टेक कंपनियों ने ई-मुद्रा के इन सर्टिफिकेट्स को ब्लॉक कर दिया। इसी खबर के बाहर आते ही बाजार में घबराहट फैल गई और शेयर धड़ाम से गिर गए।

ये भी पढ़ें: Netflix Q3 रिपोर्ट: लॉक अप और Flipkart के ऑफर ने तोड़े सब्सक्राइबर्स रिकॉर्ड

कंपनी ने क्या दी सफाई?

बाजार में आए इस पैनिक के बीच कंपनी ने इस मामले पर अपना बयान जारी कर स्थिति साफ की। कंपनी ने अपने बयान में कहा कि ना तो उनका सिस्टम हैक हुआ है और ना ही ग्राहकों का कोई डाटा चोरी हुआ है। कंपनी के मुताबिक यह कोई हैकिंग नहीं थी। अप्रैल 2025 में जब ये सर्टिफिकेट्स बनाए जा रहे थे, तब एक तकनीकी गड़बड़ी के कारण कुछ कमजोर की बन गई थी। कंपनी ने भरोसा दिलाया है कि भारत में चल रहे उनके डिजिटल सिग्नेचर और ई-साइन के बिजनेस बिल्कुल सुरक्षित हैं। वे एक अलग और पूरी तरह से सुरक्षित सिस्टम पर चलते हैं।

कमाई पर कितना असर?

ई-मुद्रा ने बताया कि जिस ग्लोबल TLS बिजनेस में यह गड़बड़ी हुई है उससे कंपनी की कुल कमाई का सिर्फ 1% ही आता है। हालांकि, कंपनी ने यह माना है कि इस घटना से उनके नाम और साख को नुकसान पहुंच सकता है। कंपनी फिलहाल उन सभी ग्राहकों के साथ मिलकर काम कर रही है जिनके सर्टिफिकेट्स इस गड़बड़ी की वजह से ब्लॉक हुए हैं। उन्हें तुरंत नए और सुरक्षित सर्टिफिकेट्स जारी किए जा रहे हैं ताकि उनका काम न रुके।

डिस्क्लेमर:
HDFC SKY में हम समाचार और बाज़ार‑संबंधित सामग्री को संकलित और प्रस्तुत करते समय अत्यंत सावधानी और पूर्ण परिश्रम बरतते हैं। इसके बावजूद, अनजाने में कुछ त्रुटियाँ या चूक हो सकती हैं। यदि आपको हमारी किसी सामग्री में कोई चिंता, प्रश्न, या असंगति दिखाई दे, तो कृपया हमें content@hdfcsec.com पर लिखें। कृपया ध्यान दें कि यह जानकारी केवल शैक्षिक और सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए साझा की गई है। इसमें किसी भी प्रकार की निवेश सलाह या सिफ़ारिश शामिल नहीं है।

Open Free Demat Account

By signing up I certify terms, conditions & privacy policy

Desktop BannerMobile Banner

Invest Anytime, Anywhere

Get it on Google PlayGet it on App Store

Open Free Demat Account Online

By signing up I certify terms, conditions & privacy policy