logo

Flipkart Group FY26 Results: मिंत्रा की कमाई घटी, पर फ्लिपकार्ट ग्रुप का कुल रेवेन्यू 1.45 लाख करोड़ के पार

Authored By HDFC SKY | Updated at: Oct 16, 2026 12:12 PM IST

Flipkart Group FY26 Results: मिंत्रा की कमाई घटी, पर फ्लिपकार्ट ग्रुप का कुल रेवेन्यू 1.45 लाख करोड़ के पार

Open Free Demat Account

By signing up I certify terms, conditions & privacy policy

नई दिल्ली, 16 अक्टूबर: फ्लिपकार्ट के स्वामित्व वाले प्रमुख फैशन और लाइफस्टाइल ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म मिंत्रा डिजाइन प्राइवेट लिमिटेड ने वित्त वर्ष 2025-26 के आंकड़े जारी कर दिए हैं। रजिस्ट्रार ऑफ कंपनीज (RoC) में दाखिल दस्तावेजों के मुताबिक मिंत्रा के रेवेन्यू ऑफ ऑपरेशंस में इस साल गिरावट दर्ज की गई है। इसके साथ ही कंपनी का रेवेन्यू पिछले साल के मुकाबले  6,063.8 करोड़ रुपये से घटकर 5,242.5 करोड़ रुपये रह गया है।

गौरतलब है कि रेवेन्यू में ये गिरावट तब आई है, जब विज्ञापन से कंपनी की आय में 35.2 प्रतिशत का भारी उछाल देखने को मिला है। FY25 में कंपनी ने विज्ञापन से 914.5 करोड़ रुपये की कमाई की थी, जो FY26 में बढ़कर 1,236.4 करोड़ रुपये हो गई है। इस वित्त वर्ष में कंपनी के लॉजिस्टिक्स और शिपिंग सर्विस से होने वाले रेवेन्यू में बड़ी कमी आई है। कंपनी ने लॉजिस्टिक्स और शिपिंग से पिछले वित्त वर्ष FY25 में 2,390.5 करोड़ रुपये कई कमाई की थी, जो इस वित्त वर्ष में घटकर 1,119.2 करोड़ रुपये रह गई है।

ये भी पढ़ें: बाजार में तेजी के संकेत, आज इन 10 शेयरों में दिख सकता है बड़ा एक्शन

हालांकि मिंत्रा की पेरेंट कंपनी फ्लिपकार्ट ग्रुप ने इस वित्त वर्ष में शानदार प्रदर्शन किया है। फ्लिपकार्ट ग्रुप (जिसमें फ्लिपकार्ट, मिंत्रा और क्लियरट्रिप जैसी कंपनियां शामिल हैं) की कुल कमाई में 18 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। पूरे ग्रुप की कुल कमाई पिछले साल के 1,23,451 करोड़ रुपये से बढ़कर इस बार 1,45,880 करोड़ रुपये हो गई है। यही नहीं, ग्रुप को जो घाटा हो रहा था उसमें भी थोड़ी कमी आई है। पिछले साल यह घाटा 8,646 करोड़ रुपये था, जो इस साल कम होकर 8,468 करोड़ रुपये रह गया है। यह पहली बार है जब फ्लिपकार्ट ने भारत में अपनी कंपनी रजिस्टर करने के बाद, अपने पूरे ग्रुप की कमाई का आधिकारिक आंकड़ा पेश किया है।

कमाई के इन आंकड़ों के अलावा मिंत्रा ने रिपोर्ट में शॉपिंग के कुछ मजेदार ट्रेंड्स भी शेयर किए हैं। कंपनी का कहना है कि बड़े शहरों के अलावा अब छोटे शहरों के लोग भी जमकर ऑनलाइन शॉपिंग कर रहे हैं। इंदौर, लुधियाना, सूरत, देहरादून, भुवनेश्वर और मैसूर जैसे शहरों से कपड़ों और अन्य सामानों की भारी मांग देखने को मिली है। दुर्गा पूजा के दौरान पूर्वी भारत में शॉपिंग का क्रेज अलग ही स्तर पर था। पश्चिम बंगाल, असम और बिहार जैसे राज्यों में आम दिनों के मुकाबले 7 गुना ज्यादा शॉपिंग हुई। इन जगहों से बड़ी संख्या में नए ग्राहक भी मिंत्रा से जुड़े।

लोगों ने सबसे ज्यादा ट्रेडिशनल कपड़े जैसे कुर्ता, साड़ी आदि, रोज पहनने वाले कैजुअल कपड़े, मेकअप का सामान और स्पोर्ट्स के कपड़े खरीदे। कुल मिलाकर देखा जाए तो यह साल फ्लिपकार्ट ग्रुप के लिए शानदार रहा है। मिंत्रा की शिपिंग से होने वाली कमाई जरूर घटी है, लेकिन छोटे शहरों से मिल रहे शानदार रिस्पॉन्स और एड रेवेन्यू से हो रही अच्छी कमाई से कंपनी को भविष्य में और बेहतर करने की उम्मीद है।

डिस्क्लेमर:

HDFC SKY में हम समाचार और बाज़ार‑संबंधित सामग्री को संकलित और प्रस्तुत करते समय अत्यंत सावधानी और पूर्ण परिश्रम बरतते हैं। इसके बावजूद, अनजाने में कुछ त्रुटियाँ या चूक हो सकती हैं। यदि आपको हमारी किसी सामग्री में कोई चिंता, प्रश्न, या असंगति दिखाई दे, तो कृपया हमें content@hdfcsec.com पर लिखें। कृपया ध्यान दें कि यह जानकारी केवल शैक्षिक और सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए साझा की गई है। इसमें किसी भी प्रकार की निवेश सलाह या सिफ़ारिश शामिल नहीं है।

Open Free Demat Account

By signing up I certify terms, conditions & privacy policy

Desktop BannerMobile Banner

Invest Anytime, Anywhere

Get it on Google PlayGet it on App Store

Open Free Demat Account Online

By signing up I certify terms, conditions & privacy policy