logo

जीएमडीसी का जुलाई-सितंबर तिमाही में मुनाफा 63 प्रतिशत घटकर 171 करोड़ रुपये पर

Authored By PTI | Published at: Oct 30, 2026 04:25 PM IST

जीएमडीसी का जुलाई-सितंबर तिमाही में मुनाफा 63 प्रतिशत घटकर 171 करोड़ रुपये पर

Open Free Demat Account

By signing up I certify terms, conditions & privacy policy

नयी दिल्ली: सार्वजनिक क्षेत्र की खनन एवं खनिज कंपनी गुजरात मिनरल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (जीएमडीसी) का चालू वित्त वर्ष की जुलाई-सितंबर तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 63.3 प्रतिशत घटकर 170.79 करोड़ रुपये रहा।

बीते वित्त वर्ष 2025-26 की समान तिमाही में कंपनी ने 465.75 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।

जीएमडीसी ने बीएसई को दी सूचना में बताया कि समीक्षाधीन तिमाही में उसकी कुल आय बढ़कर 986.78 करोड़ रुपये हो गई, जो एक साल पहले इसी अवधि में 635.76 करोड़ रुपये थी।

कंपनी ने कहा कि वह देश की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने में अपनी भूमिका निभा रही है। खनन कारोबार से आगे बढ़ते हुए वह विभिन्न खनिजों और भौगोलिक क्षेत्रों में कारोबार करने वाली कंपनी के रूप में विस्तार कर रही है।

अस्वीकरण: यह लेख PTI की ऑटो-पब्लिश्ड (स्वचालित) फीड से लिया गया है। इसमें HDFC Sky की टीम द्वारा कोई संपादन या बदलाव नहीं किया गया है।

Open Free Demat Account

By signing up I certify terms, conditions & privacy policy

Desktop BannerMobile Banner

Invest Anytime, Anywhere

Get it on Google PlayGet it on App Store

Open Free Demat Account Online

By signing up I certify terms, conditions & privacy policy