Nifty 50
- TCS₹2,456.4080.20 (3.38%)
- Tata Steel₹162.90-15.10 (-8.48%)
- Shriram Finance₹99422.00 (2.26%)
- Axis Bank₹1,395.10-50.90 (-3.52%)
- Tech Mahindra₹1,784.5038.30 (2.19%)
- HDFC Bank₹820.35-25.65 (-3.03%)
- HCL Technologies₹1,36520.60 (1.53%)
- Hindalco Industries₹902.15-27.35 (-2.94%)
- Titan Company₹4,67050.00 (1.08%)
- ICICI Bank₹1,593.50-46.50 (-2.84%)
- Max Healthcare₹1,090.959.95 (0.92%)
- Kotak Mahindra Bank₹502.50-13.30 (-2.58%)
- Apollo Hospitals₹9,27878.00 (0.85%)
- SBI₹1,135.70-29.40 (-2.52%)
- Infosys₹1,1079.00 (0.82%)
- JSW Steel₹1,304.70-32.30 (-2.42%)
- Maruti Suzuki₹14,124113.00 (0.81%)
- UltraTech Cement₹12,651-288.00 (-2.23%)
- ITC₹301.102.00 (0.67%)
- Tata Motors PV₹260.65-5.70 (-2.14%)
- Offerings
- Tools & Platforms
Tools & Calculators
- Open API
- Calculators
- SIP Calculator
- CAGR Calculator
- Compound Interest Calculator
- FD Calculator
- RD Calculator
- EPF Calculator
- Retirement Calculator
- HDFC SIP Calculator
- Mutual Fund Return Calculator
- Lumpsum Calculator
- Step Up SIP Calculator
- ETF SIP Calculator
- Brokerage Calculator
- Equity Margin Calculator
- SWP Calculator
- EMI Calculator
- MTF Calculator
- Margin Pledge Calculator
- Algo Strategy
- Markets
Stocks
F&O
Mutual Funds
- More
Gold Rate Today, November 18, 2026: सोने की कीमतों में लगातार तीसरे दिन नरमी, जानें दिल्ली-मुंबई समेत बड़े शहरों के रेट
Authored By HDFC SKY | Published at: Nov 18, 2026 10:33 AM IST

Open Free Demat Account
मुंबई, 18 नवंबर: सोने की कीमतों में पिछले कुछ दिनों से लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। कभी तेजी तो कभी गिरावट के बीच आज बुधवार 18 नवंबर 2026 को भी घरेलू बाजार में सोने की शुरुआत कमजोर रही। वायदा बाजार में सोने का भाव पिछले कारोबारी सत्र के मुकाबले नीचे खुला, जबकि खुदरा बाजार में 24, 22 और 18 कैरेट सोने की कीमतों में भी मामूली कमी दर्ज की गई। ऐसे में शादी-ब्याह और त्योहारों के लिए सोना खरीदने की तैयारी कर रहे लोगों की नजर आज के ताजा भाव पर बनी हुई है।
MCX पर गिरावट के साथ शुरुआत
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर बुधवार को सोने के वायदा भाव की शुरुआत ₹1,34,250 प्रति 10 ग्राम पर हुई। इससे पिछले कारोबारी सत्र में इसका बंद भाव ₹1,34,539 प्रति 10 ग्राम था। इस तरह बाजार खुलते ही सोना ₹289 नीचे आ गया। इसे अगर प्रतिशत के हिसाब से देखें तो शुरुआती गिरावट करीब 0.21% रही। हालांकि, वायदा बाजार में दिनभर कीमतों में बदलाव हो सकता है। इसलिए सुबह का भाव पूरे कारोबारी सत्र की दिशा तय नहीं करता।
खुदरा बाजार में क्या है सोने का भाव?
वहीं, Goodreturns.in पर उपलब्ध 18 नवंबर के खुदरा भाव और MCX के शुरुआती आंकड़ों को देखें तो घरेलू बाजार में सोने की कीमतों में नरमी का रुख दिखाई देता है। Goodreturns.in के आंकड़ों के मुताबिक, भारत में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹13,603 प्रति ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹12,469 प्रति ग्राम है। वहीं, 18 कैरेट सोने का भाव ₹10,202 प्रति ग्राम दर्ज किया गया। दूसरी ओर, MCX पर सोने का वायदा भाव ₹1,34,250 प्रति 10 ग्राम पर खुला। पता हो कि, दोनों बाजारों के भाव अलग-अलग आधार पर तय होते हैं, इसलिए इनके बीच अंतर होना सामान्य है।
10 ग्राम सोने की आज कितनी कीमत?
आज के खुदरा भाव के हिसाब से 10 ग्राम 24 कैरेट सोना खरीदने के लिए करीब ₹1,36,030 खर्च करने होंगे। इसी तरह 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत ₹1,24,690 और 18 कैरेट सोने की कीमत ₹1,02,020 है। ये आधार दरें हैं। आभूषण खरीदते समय इन पर मेकिंग चार्ज और लागू टैक्स जुड़ सकते हैं। इसलिए दुकान पर मिलने वाला अंतिम बिल इन दरों से अधिक भी हो सकता है।
| सोने की शुद्धता | 1 ग्राम का भाव | 10 ग्राम का भाव |
| 24 कैरेट | ₹13,603 | ₹1,36,030 |
| 22 कैरेट | ₹12,469 | ₹1,24,690 |
| 18 कैरेट | ₹10,202 | ₹1,02,020 |
क्यों अलग-अलग होते हैं 24, 22 और 18 कैरेट के भाव?
दरअसल, सोने की कीमत उसकी शुद्धता पर भी निर्भर करती है। 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध माना जाता है। इसमें सोने की मात्रा करीब 99.9% होती है। हालांकि, यह अपेक्षाकृत नरम होता है, इसलिए इससे आमतौर पर भारी आभूषण नहीं बनाए जाते। वहीं , 22 कैरेट सोने में अन्य धातुएं मिलाई जाती हैं, जिससे यह आभूषण बनाने के लिए अधिक मजबूत हो जाता है। इसी वजह से ज्यादातर पारंपरिक सोने के गहने 22 कैरेट में तैयार किए जाते हैं।
18 कैरेट सोने में सोने की मात्रा 75% होती है। बाकी हिस्से में दूसरी धातुएं शामिल रहती हैं। इस वजह से यह 22 और 24 कैरेट के मुकाबले सस्ता होता है। डायमंड ज्वेलरी और डिजाइनर आभूषणों में 18 कैरेट सोने का इस्तेमाल आम है। खरीदारों को गहने लेते समय कैरेट के साथ हॉलमार्क की भी जांच करनी चाहिए।
दिल्ली और मुंबई में आज का भाव
आज देश के अलग-अलग शहरों में सोने की कीमतों में थोड़ा अंतर देखने को मिल रहा है। इसकी वजह स्थानीय मांग, परिवहन खर्च, टैक्स और ज्वेलरी बाजार की परिस्थितियां हो सकती हैं। बुधवार 18 नवंबर को दिल्ली में सोने का भाव मुंबई के मुकाबले थोड़ा अधिक दर्ज किया गया है। वहीं, चेन्नई, मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु और हैदराबाद में कीमतें लगभग एक जैसी हैं।
| शहर | 24 कैरेट (1 ग्राम) | 22 कैरेट (1 ग्राम) | 18 कैरेट (1 ग्राम) |
| चेन्नई | ₹13,603 | ₹12,469 | ₹10,204 |
| मुंबई | ₹13,603 | ₹12,469 | ₹10,202 |
| दिल्ली | ₹13,619 | ₹12,484 | ₹10,217 |
| कोलकाता | ₹13,603 | ₹12,469 | ₹10,202 |
| बेंगलुरु | ₹13,603 | ₹12,469 | ₹10,202 |
| हैदराबाद | ₹13,603 | ₹12,469 | ₹10,202 |
| पुणे | ₹13,603 | ₹12,469 | ₹10,202 |
| अहमदाबाद | ₹13,609 | ₹12,474 | ₹10,207 |
नवंबर में अब तक करीब 7% सस्ता हुआ सोना
अगर नवंबर के अब तक के आंकड़ों पर नजर डालें तो सोने की कीमतों में अच्छी-खासी गिरावट दिखी है। जहां, 1 नवंबर को 24 कैरेट सोने का भाव ₹13,888 प्रति ग्राम था। वहीं, 18 नवंबर को यह घटकर ₹13,603 प्रति ग्राम पर आ गया। इस तरह महीने की शुरुआत के मुकाबले कीमत में ₹285 प्रति ग्राम की कमी हुई है। प्रतिशत के हिसाब से यह गिरावट करीब 2.05% है।
हालांकि, नवंबर के दौरान सोना इससे काफी ऊंचे स्तर पर भी पहुंचा था। 5 नवंबर को 24 कैरेट सोने का भाव ₹14,602 प्रति ग्राम दर्ज किया गया था। अब यह ₹13,603 पर है। यानी महीने के उच्चतम स्तर से कीमत करीब ₹999 प्रति ग्राम नीचे आ चुकी है। 10 ग्राम के हिसाब से यह अंतर लगभग ₹9,990 बैठता है। यह बदलाव बताता है कि हाल के दिनों में सोने की तेजी पर दबाव रहा है।
पिछले 10 दिनों में कैसे बदले सोने के भाव?
बीते 10 दिनों के आंकड़ों से यह साफ है कि नवंबर के दूसरे सप्ताह में सोने की कीमतों में लगातार गिरावट देखने को मिली। जहां 9 नवंबर को 24 कैरेट सोना ₹14,460 प्रति ग्राम पर था। इसके बाद 10 नवंबर से 14 नवंबर के बीच कीमतों में उतार-चढ़ाव रहा। 15 नवंबर को भाव स्थिर रहा, लेकिन अगले दो दिनों में फिर इसमें गिरावट दर्ज की गई।
| तारीख | 24 कैरेट (1 ग्राम) | 22 कैरेट (1 ग्राम) |
| 18 नवंबर | ₹13,603 | ₹12,469 |
| 17 नवंबर | ₹13,604 | ₹12,470 |
| 16 नवंबर | ₹13,680 | ₹12,540 |
| 15 नवंबर | ₹13,762 | ₹12,615 |
| 14 नवंबर | ₹13,762 | ₹12,615 |
| 13 नवंबर | ₹13,735 | ₹12,590 |
| 12 नवंबर | ₹13,980 | ₹12,815 |
| 11 नवंबर | ₹14,198 | ₹13,015 |
| 10 नवंबर | ₹14,269 | ₹13,080 |
| 9 नवंबर | ₹14,460 | ₹13,255 |
इन आंकड़ों से पता चलता है कि, 9 नवंबर से 18 नवंबर के बीच 24 कैरेट सोने की कीमत ₹857 प्रति ग्राम कम हुई है। 22 कैरेट सोने में भी इसी अवधि के दौरान ₹786 प्रति ग्राम की गिरावट आई है। हालांकि, केवल कुछ दिनों की कीमतों के आधार पर ही आगे की दिशा का अनुमान लगाना सही नहीं होगा।
अंतरराष्ट्रीय बाजार का भी असर
गौरतलब है कि, भारत में सोने की कीमतें केवल घरेलू मांग और खरीदारी पर निर्भर नहीं करतीं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव, डॉलर के मुकाबले रुपये की स्थिति और वैश्विक आर्थिक हालात भी घरेलू कीमतों को प्रभावित करते हैं। उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना करीब 3,841.70 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस पर कारोबार कर रहा है।
बता दें कि, दुनिया के प्रमुख बाजारों में सोने की चाल का असर भारतीय बाजार पर भी पड़ता है। अगर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने की कीमत बढ़ती है और डॉलर के मुकाबले रुपया कमजोर होता है, तो भारत में सोना महंगा हो सकता है। इसके उलट अंतरराष्ट्रीय भाव में गिरावट या रुपये की मजबूती घरेलू कीमतों को नीचे लाने में मदद कर सकती है।
ये भी पढ़ें – IPO Today: आज से खुलेगा 455 करोड़ रुपये का Crystal Crop Protection IPO, 20 नवंबर तक लगा सकेंगे बोली, जानें पूरी डिटेल
निवेश से पहले किन बातों पर दें ध्यान?
गौरतलब है कि, सोने की कीमतों में गिरावट देखकर तुरंत खरीदारी का फैसला करना जरूरी नहीं है। वहीं, जो लोग निवेश के नजरिये से सोना खरीदना चाहते हैं, उन्हें कीमतों के साथ अपनी जरूरत, निवेश की अवधि और जोखिम उठाने की क्षमता पर भी ध्यान देना चाहिए। आभूषण खरीदने वालों के लिए मेकिंग चार्ज, हॉलमार्क और अंतिम बिल की जांच करना जरूरी है। इसके साथ ही, निवेश के लिए सोना खरीदने वाले लोग फिजिकल गोल्ड के अलावा गोल्ड ETF और अन्य उपलब्ध विकल्पों की जानकारी भी ले सकते हैं।
अब शेयर बाजार और दूसरे निवेश विकल्पों पर नजर रखने वाले निवेशकों के लिए HDFC Sky जैसे प्लेटफॉर्म उपयोगी हो सकते हैं। इनके जरिए बाजार से जुड़ी जानकारी और निवेश के अलग-अलग विकल्पों को समझने में मदद मिलती है। हालांकि, सोने या किसी अन्य निवेश में पैसा लगाने से पहले अपने वित्तीय लक्ष्य और जोखिम को समझना भी बहुत जरूरी है। केवल कीमतों में आई एक दिन की गिरावट को खरीदारी का पक्का संकेत नहीं मानना चाहिए।
खरीदारों के लिए आज क्या है संकेत?
आज बुधवार 18 नवंबर को सोने की कीमतों में आई नरमी से खरीदारों को कुछ राहत जरूर मिली है। MCX पर कमजोर शुरुआत और खुदरा बाजार में नीचे आए भाव इस बात का संकेत हैं कि फिलहाल कीमतों पर दबाव बना हुआ है। हालांकि, शादी-ब्याह या किसी खास मौके के लिए सोना खरीदने की योजना बना रहे लोगों को अपने शहर के ज्वेलर से अंतिम भाव जरूर पता करना चाहिए। साथ ही यह भी ध्यान रखना चाहिए कि ऊपर दिए गए भाव आधार दरें हैं और इनमें मेकिंग चार्ज तथा लागू टैक्स शामिल नहीं हैं।
डिस्क्लेमर:
HDFC SKY में हम समाचार और बाज़ार‑संबंधित सामग्री को संकलित और प्रस्तुत करते समय अत्यंत सावधानी और पूर्ण परिश्रम बरतते हैं। इसके बावजूद, अनजाने में कुछ त्रुटियाँ या चूक हो सकती हैं। यदि आपको हमारी किसी सामग्री में कोई चिंता, प्रश्न, या असंगति दिखाई दे, तो कृपया हमें content@hdfcsec.com पर लिखें। कृपया ध्यान दें कि यह जानकारी केवल शैक्षिक और सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए साझा की गई है। इसमें किसी भी प्रकार की निवेश सलाह या सिफ़ारिश शामिल नहीं है।
Open Free Demat Account
Popular Posts
- 10 Interesting Facts About NSE You Probably Didn’t KnowLast Updated: Sep 30, 2026
- 8-4-3 Rule of SIP - How Does That Work?Last Updated: Jul 30, 2025
- Let's view more exciting Post!
By signing up I certify terms, conditions & privacy policy


