Nifty 50
- Nestle₹1,383.2049.20 (3.69%)
- Shriram Finance₹950-38.00 (-3.85%)
- Tata Consumer ₹987.9027.90 (2.91%)
- HDFC Life Insurance ₹544.05-15.95 (-2.85%)
- Infosys₹1,08825.90 (2.44%)
- Bajaj Finance₹957-25.75 (-2.62%)
- Coal India₹416.958.45 (2.07%)
- Bajaj Finserv₹1,710.30-45.40 (-2.59%)
- Tech Mahindra₹1,575.2031.70 (2.05%)
- Mahindra & Mahindra₹2,793.70-70.70 (-2.47%)
- TCS₹2,304.9035.60 (1.57%)
- SBI Life Insurance ₹1,650-37.20 (-2.20%)
- ONGC₹225.502.85 (1.28%)
- Hindalco Industries₹882.50-19.75 (-2.19%)
- Hindustan Unilever₹1,895.5020.00 (1.07%)
- Dr. Reddy's Labs₹1,216-24.00 (-1.94%)
- NTPC₹313.702.70 (0.87%)
- InterGlobe Aviation₹4,718.50-81.90 (-1.71%)
- Adani Enterprises₹2,71722.00 (0.82%)
- Cipla₹1,307.80-21.80 (-1.64%)
- Offerings
- Tools & Platforms
Tools & Calculators
- Open API
- Calculators
- SIP Calculator
- CAGR Calculator
- Compound Interest Calculator
- FD Calculator
- RD Calculator
- EPF Calculator
- Retirement Calculator
- HDFC SIP Calculator
- Mutual Fund Return Calculator
- Lumpsum Calculator
- Step Up SIP Calculator
- ETF SIP Calculator
- Brokerage Calculator
- Equity Margin Calculator
- SWP Calculator
- EMI Calculator
- MTF Calculator
- Margin Pledge Calculator
- Algo Strategy
- Markets
Stocks
F&O
Mutual Funds
- More
एचसीएल टेक का दूसरी तिमाही का मुनाफा 21 प्रतिशत बढ़कर 5,132 करोड़ रुपये पर
Authored By PTI | Published at: Oct 13, 2026 11:15 AM IST

Open Free Demat Account
Open Free Demat Account
नयी दिल्ली, 13 अक्टूबर: सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) कंपनी एचसीएल टेक का चालू वित्त वर्ष 2026-27 की जुलाई-सितंबर तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 21.18 प्रतिशत बढ़कर 5,132 करोड़ रुपये रहा है।
नोएडा मुख्यालय वाली कंपनी ने वित्त वर्ष 2025-26 की समान तिमाही में 4,235 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।
कंपनी ने सोमवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि समीक्षाधीन तिमाही में उसकी परिचालन आय 11.5 प्रतिशत बढ़कर 35,620 करोड़ रुपये हो गई, जो एक साल पहले इसी अवधि में 31,942 करोड़ रुपये थी।
तिमाही आधार पर कंपनी का शुद्ध लाभ 11 प्रतिशत और परिचालन आय तीन प्रतिशत बढ़ी।
कंपनी की आईटी और व्यावसायिक सेवाओं से आय एक साल पहले के 23,693 करोड़ रुपये से बढ़कर 26,938 करोड़ रुपये हो गई। वहीं, इंजीनियरिंग और अनुसंधान एवं विकास (आरएंडडी) सेवाओं से आय 5,423 करोड़ रुपये से बढ़कर 5,973 करोड़ रुपये रही।
हालांकि, एचसीएल सॉफ्टवेयर से आय एक साल पहले के 2,826 करोड़ रुपये से घटकर 2,709 करोड़ रुपये रह गई।
कंपनी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) एवं प्रबंध निदेशक सी विजयकुमार ने कहा कि राजस्व वृद्धि का यह अनुमान मजबूत ऑर्डर बुकिंग, नए सौदों की अच्छी संभावनाओं और एआई आधारित सेवाओं में तेजी पर आधारित है।
विजयकुमार ने कहा, ”हमने 3.3 अरब अमेरिकी डॉलर के नए सौदों की बुकिंग के साथ मजबूत तिमाही दर्ज की, जो सालाना आधार पर 27 प्रतिशत अधिक है। इसके साथ ही पहली छमाही में सौदों की बुकिंग अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गई।”
विजयकुमार ने कहा कि स्थिर मुद्रा के आधार पर उन्नत एआई कारोबार से राजस्व पिछली तिमाही की तुलना में 28.4 प्रतिशत और सालाना आधार पर 78 प्रतिशत बढ़ा।
उन्होंने कहा कि कंपनी की एआई सेवाओं को ग्राहकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है, जिससे वृद्धि की संभावनाओं को लेकर उसका भरोसा बढ़ा है।
हालांकि, उन्होंने बताया कि कंपनी ने राजस्व वृद्धि के अनुमान को बढ़ाने में सतर्कता बरती है।
कंपनी का कर पूर्व आय (ईबीआईटी) मार्जिन बढ़कर 18.2 प्रतिशत हो गया, जो इससे पिछली तिमाही में 16.9 प्रतिशत था।
विजयकुमार ने इसका श्रेय उन्नत एआई सेवाओं से अधिक मार्जिन वाले राजस्व और एआईफोर्स मंच सहित कंपनी के अपने कामकाज में एआई के इस्तेमाल से मिली दक्षता को दिया।
Disclaimer: यह लेख PTI की ऑटो-पब्लिश्ड फीड से लिया गया है। इसमें HDFC Sky की टीम द्वारा कोई संपादन या बदलाव नहीं किया गया है।
Open Free Demat Account
Open Free Demat Account
Popular Posts
- 10 Interesting Facts About NSE You Probably Didn’t KnowLast Updated: Sep 30, 2026
- 8-4-3 Rule of SIP - How Does That Work?Last Updated: Jul 30, 2025
- Let's view more exciting Post!
By signing up I certify terms, conditions & privacy policy

