logo

विदेशी पूंजी की निंरतर निकासी से सेंसेक्स, निफ्टी में शुरुआती कारोबार में गिरावट

Authored By PTI | Updated at: Oct 1, 2026 10:38 AM IST

विदेशी पूंजी की निंरतर निकासी से सेंसेक्स, निफ्टी में शुरुआती कारोबार में गिरावट

Open Free Demat Account

Open Free Demat Account

By signing up I certify terms, conditions & privacy policy

मुंबई, एक अक्टूबर: विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी से निवेशकों की धारणा प्रभावित होने से सेंसेक्स और निफ्टी में बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई। हालांकि, कच्चे तेल की कीमतों में नरमी और इसके 100 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल से नीचे कारोबार करने से गिरावट सीमित रही।

बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 215 अंक टूटकर 72,257.30 अंक पर जबकि एनएसई निफ्टी 107.25 अंक फिसलकर 22,518.90 अंक पर आ गया।

सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से महिंद्रा एंड महिंद्रा, मारुति, अल्ट्राटेक सीमेंट, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, इटर्नल और एशियन पेंट्स के शेयर में सबसे अधिक गिरावट रही। वहीं कोटक महिंद्रा बैंक, इन्फोसिस, एचसीएल टेक, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और एक्सिस बैंक के शेयर बढ़त में रहे।

एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और जापान का निक्की 225 बढ़त में रहे।

अमेरिकी बाजार बुधवार को गिरावट के साथ बंद हुए थे।

अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट कच्चा तेल का भाव वायदा कारोबार में 0.92 प्रतिशत की गिरावट के साथ 97.13 डॉलर प्रति बैरल पर रहा।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को शुद्ध रूप से 10,148.41 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

सेंसेक्स बुधवार को 48.78 अंक और निफ्टी 95.75 अंक की गिरावट के साथ बंद हुआ था।

Disclaimer: यह लेख PTI की ऑटो-पब्लिश्ड फीड से लिया गया है। इसमें HDFC Sky की टीम द्वारा कोई संपादन या बदलाव नहीं किया गया है। 

Desktop BannerMobile Banner

Invest Anytime, Anywhere

Get it on Google PlayGet it on App Store

Open Free Demat Account Online

By signing up I certify terms, conditions & privacy policy