logo

हिंडाल्को का शुद्ध लाभ दूसरी तिमाही में 59 प्रतिशत बढ़कर 7,533 करोड़ रुपये पर

Authored By PTI | Published at: Nov 6, 2026 03:54 PM IST

हिंडाल्को का शुद्ध लाभ दूसरी तिमाही में 59 प्रतिशत बढ़कर 7,533 करोड़ रुपये पर

Open Free Demat Account

By signing up I certify terms, conditions & privacy policy

नई दिल्ली : आदित्य बिड़ला समूह की प्रमुख धातु कंपनी हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड का चालू वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 58.8 प्रतिशत बढ़कर 7,533 करोड़ रुपये रहा।

वित्त वर्ष 2025-26 की दूसरी (जुलाई-सितंबर) तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ 4,741 करोड़ रुपये था।

कंपनी ने बीएसई को दी सूचना में बताया कि चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में उसकी आय बढ़कर 92,651 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले साल की समान तिमाही में 66,771 करोड़ रुपये थी।

हिंडाल्को इंडस्ट्रीज धातुओं की पूरी मूल्य श्रृंखला में काम करती है।

दूसरी तिमाही में उसकी कर पूर्व आय (ईबीआईटीडीए) 13,757 करोड़ रुपये रही, जो सालाना आधार पर 42 प्रतिशत अधिक है।

हिंडाल्को इंडस्ट्रीज आदित्य बिड़ला समूह की प्रमुख धातु कंपनी है। 31 अरब डॉलर की धातु क्षेत्र की इस कंपनी का राजस्व के लिहाज से दुनिया की सबसे बड़ी एल्युमीनियम कंपनी और चीन के बाहर तांबे की छड़ बनाने वाली दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी है।

हिंडाल्को बॉक्साइट खनन, एल्युमिना शोधन, कोयला खनन, निजी उपयोग के लिए बिजली संयंत्र और एल्युमीनियम गलाने से लेकर डाउनस्ट्रीम रोलिंग, एक्सट्रूजन और फॉइल तक पूरी मूल्य श्रृंखला में काम करती है।

अस्वीकरण: यह लेख PTI की ऑटो-पब्लिश्ड (स्वचालित) फीड से लिया गया है। इसमें HDFC Sky की टीम द्वारा कोई संपादन या बदलाव नहीं किया गया है।

Open Free Demat Account

By signing up I certify terms, conditions & privacy policy

Desktop BannerMobile Banner

Invest Anytime, Anywhere

Get it on Google PlayGet it on App Store

Open Free Demat Account Online

By signing up I certify terms, conditions & privacy policy