Nifty 50
- TCS₹2,46083.80 (3.53%)
- Tata Steel₹163-15.00 (-8.43%)
- Shriram Finance₹995.9023.90 (2.46%)
- Axis Bank₹1,388.60-57.40 (-3.97%)
- Tech Mahindra₹1,777.5031.30 (1.79%)
- HDFC Bank₹817.80-28.20 (-3.33%)
- HCL Technologies₹1,364.3019.90 (1.48%)
- ICICI Bank₹1,585.50-54.50 (-3.32%)
- Titan Company₹4,68060.00 (1.30%)
- Hindalco Industries₹900.45-29.05 (-3.13%)
- Max Healthcare₹1,089.558.55 (0.79%)
- SBI₹1,132.65-32.45 (-2.79%)
- Eicher Motors₹8,172.5059.50 (0.73%)
- Tata Motors PV₹259-7.35 (-2.76%)
- ITC₹3011.90 (0.64%)
- L&T₹4,099.90-109.20 (-2.59%)
- Apollo Hospitals₹9,25757.00 (0.62%)
- Kotak Mahindra Bank₹502.85-12.95 (-2.51%)
- Infosys₹1,103.405.40 (0.49%)
- Bajaj Finance₹1,095.50-26.50 (-2.36%)
- Offerings
- Tools & Platforms
Tools & Calculators
- Open API
- Calculators
- SIP Calculator
- CAGR Calculator
- Compound Interest Calculator
- FD Calculator
- RD Calculator
- EPF Calculator
- Retirement Calculator
- HDFC SIP Calculator
- Mutual Fund Return Calculator
- Lumpsum Calculator
- Step Up SIP Calculator
- ETF SIP Calculator
- Brokerage Calculator
- Equity Margin Calculator
- SWP Calculator
- EMI Calculator
- MTF Calculator
- Margin Pledge Calculator
- Algo Strategy
- Markets
Stocks
F&O
Mutual Funds
- More
INR vs USD Rate, November 6, 2026: रुपया 52 पैसे उछलकर 93.89 प्रति डॉलर पर बंद
Authored By PTI | Published at: Nov 6, 2026 04:52 PM IST

Open Free Demat Account
मुंबई: रुपया शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 52 पैसे उछलकर 93.89 (अस्थायी) पर बंद हुआ। डॉलर में कमजोर रुख और अमेरिकी बॉन्ड प्रतिफल में नरमी से रुपये को समर्थन मिला।
विदेशी मुद्रा कारोबारियों के अनुसार, घरेलू शेयर बाजारों में तेजी और कृत्रिम मेधा (एआई) पर खर्च में सुस्ती की आशंकाओं से भी रुपये को लेकर धारणा मजबूत हुई।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 94.50 प्रति डॉलर पर खुला। कारोबार के दौरान यह अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 93.82 के उच्च तथा 94.50 के निचले स्तर तक गया। अंत में 93.89 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर रहा, जो पिछले बंद भाव के मुकाबले 52 पैसे की बढ़त है।
रुपया बृहस्पतिवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 94.41 पर बंद हुआ था।
मिराए एसेट शेयरखान के शोध विश्लेषक अनुज चौधरी ने कहा, ‘‘हमारा अनुमान है कि घरेलू बाजारों में मजबूती और विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) का निवेश बढ़ने से रुपया सकारात्मक रुख के साथ कारोबार करेगा। अमेरिका में मध्यावधि चुनाव के बाद डॉलर में कमजोर रुख और अमेरिकी बॉन्ड प्रतिफल में गिरावट से भी रुपये को समर्थन मिल सकता है।’’
उन्होंने कहा कि हालांकि, यूक्रेन और रूस के बीच तनाव तथा पश्चिम एशिया में हमलों से रुपये की तेज बढ़त पर अंकुश लग सकता है।
चौधरी ने कहा, ‘‘ डॉलर के मुकाबले रुपये की हाजिर विनिमय दर 93.65 से 94.20 के दायरे में रहने का अनुमान है।’’
इस बीच, दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.49 प्रतिशत बढ़कर 102.04 पर रहा।
अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट कच्चा तेल का भाव वायदा कारोबार में 2.04 प्रतिशत बढ़कर 100.30 डॉलर प्रति बैरल रहा।
घरेलू शेयर बाजार में सेंसेक्स 1,718.01 अंक उछलकर 81,028.02 अंक पर और निफ्टी 493.75 अंक की बढ़त के साथ 25,030.35 अंक पर बंद हुआ।
शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बृहस्पतिवार को शुद्ध रूप से 14,974.68 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।
अस्वीकरण: यह लेख PTI की ऑटो-पब्लिश्ड (स्वचालित) फीड से लिया गया है। इसमें HDFC Sky की टीम द्वारा कोई संपादन या बदलाव नहीं किया गया है।
Open Free Demat Account
Popular Posts
- 10 Interesting Facts About NSE You Probably Didn’t KnowLast Updated: Sep 30, 2026
- 8-4-3 Rule of SIP - How Does That Work?Last Updated: Jul 30, 2025
- Let's view more exciting Post!
By signing up I certify terms, conditions & privacy policy

