Nifty 50
- TCS₹2,456.4080.20 (3.38%)
- Tata Steel₹162.90-15.10 (-8.48%)
- Shriram Finance₹99422.00 (2.26%)
- Axis Bank₹1,395.10-50.90 (-3.52%)
- Tech Mahindra₹1,784.5038.30 (2.19%)
- HDFC Bank₹820.35-25.65 (-3.03%)
- HCL Technologies₹1,36520.60 (1.53%)
- Hindalco Industries₹902.15-27.35 (-2.94%)
- Titan Company₹4,67050.00 (1.08%)
- ICICI Bank₹1,593.50-46.50 (-2.84%)
- Max Healthcare₹1,090.959.95 (0.92%)
- Kotak Mahindra Bank₹502.50-13.30 (-2.58%)
- Apollo Hospitals₹9,27878.00 (0.85%)
- SBI₹1,135.70-29.40 (-2.52%)
- Infosys₹1,1079.00 (0.82%)
- JSW Steel₹1,304.70-32.30 (-2.42%)
- Maruti Suzuki₹14,124113.00 (0.81%)
- UltraTech Cement₹12,651-288.00 (-2.23%)
- ITC₹301.102.00 (0.67%)
- Tata Motors PV₹260.65-5.70 (-2.14%)
- Offerings
- Tools & Platforms
Tools & Calculators
- Open API
- Calculators
- SIP Calculator
- CAGR Calculator
- Compound Interest Calculator
- FD Calculator
- RD Calculator
- EPF Calculator
- Retirement Calculator
- HDFC SIP Calculator
- Mutual Fund Return Calculator
- Lumpsum Calculator
- Step Up SIP Calculator
- ETF SIP Calculator
- Brokerage Calculator
- Equity Margin Calculator
- SWP Calculator
- EMI Calculator
- MTF Calculator
- Margin Pledge Calculator
- Algo Strategy
- Markets
Stocks
F&O
Mutual Funds
- More
INR vs USD Rate, October 29, 2026: रुपया शुरुआती कारोबार में 11 पैसे की बढ़त के साथ 95.17 प्रति डॉलर पर
Authored By PTI | Published at: Oct 29, 2026 10:20 AM IST

Open Free Demat Account
मुंबई: अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व की नीतिगत घोषणा के बाद डॉलर में मामूली कमजोरी आने से बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 11 पैसे मजबूत होकर 95.17 के स्तर पर पहुंच गया।
विदेशी मुद्रा कारोबारियों के अनुसार, अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने बाजार की उम्मीदों के अनुरूप ब्याज दरों को 3.75 प्रतिशत से 4.00 प्रतिशत के दायरे में अपरिवर्तित रखा है। हालांकि, इस फैसले के बाद डॉलर पर हल्का दबाव देखने को मिला।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 95.20 प्रति डॉलर पर खुला। इसके बाद इसमें सुधार आया और यह 95.17 प्रति डॉलर तक पहुंच गया। बुधवार को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95.28 पर बंद हुआ था।
कारोबारियों का कहना है कि कच्चे तेल की ऊंची कीमतें और अमेरिका में बॉण्ड प्रतिफल का मजबूत स्तर रुपये पर दबाव बनाए हुए है। हालांकि, करीब 721 अरब डॉलर का विदेशी मुद्रा भंडार, हाल में विदेशी पोर्टफोलियो निवेश के प्रवाह में सुधार और भारतीय रिजर्व बैंक की बाजार में मौजूदगी रुपये को सहारा दे रही है।
इस बीच, दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की मजबूती को दर्शाने वाला डॉलर इंडेक्स 0.04 प्रतिशत के नुकसान के साथ 102.15 पर कारोबार कर रहा था।
वैश्विक बाजार में ब्रेंट कच्चा तेल वायदा 1.03 प्रतिशत की गिरावट के साथ 114.13 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।
घरेलू शेयर बाजार में भी तेजी देखने को मिली। बीएसई सेंसेक्स 163.03 अंक बढ़कर 73,409.06 अंक पर पहुंच गया, जबकि एनएसई निफ्टी 40.40 अंक की बढ़त के साथ 22,739.25 पर कारोबार कर रहा था।
शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को शुद्ध रूप से 871.83 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे थे।
अस्वीकरण: यह लेख PTI की ऑटो-पब्लिश्ड (स्वचालित) फीड से लिया गया है। इसमें HDFC Sky की टीम द्वारा कोई संपादन या बदलाव नहीं किया गया है।
Open Free Demat Account
Popular Posts
- 10 Interesting Facts About NSE You Probably Didn’t KnowLast Updated: Sep 30, 2026
- 8-4-3 Rule of SIP - How Does That Work?Last Updated: Jul 30, 2025
- Let's view more exciting Post!
By signing up I certify terms, conditions & privacy policy

