logo

भारतीय शेयर मार्केट की कमजोर शुरुआत, जानिए आज के टॉप 5 गेनर्स और लूजर्स में कौन शामिल? 

Authored By HDFC SKY | Updated at: Oct 8, 2026 03:37 PM IST

भारतीय शेयर मार्केट की कमजोर शुरुआत, जानिए आज के टॉप 5 गेनर्स और लूजर्स में कौन शामिल? 

Open Free Demat Account

Open Free Demat Account

By signing up I certify terms, conditions & privacy policy

मुंबई, आठ अक्टूबर: भारतीय शेयर मार्केट में 8 अक्टूबर को कमजोर शुरुआत देखने को मिली। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का इंडेक्स सेंसेक्स और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का इंडेक्स निफ्टी 50 लाल निशान के साथ खुले। इस दौरान कई शेयरों में तेजी देखने को मिली,जबकि कई पर बेचने वालों ने दबदबा बनाए रखा।  

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के सख्त रूख, वैश्विक बाजारों से मिले कमजोर संकेतों और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों ने निवेशकों का भरोसा कमजोर किया है। 

आज के टॉप 5 गेनर और लूजर के बारे में जान लेते हैं।  

निफ्टी के टॉप गेनर्स में आईटी शेयरों का दबदबा देखने को मिल रहा है। लेकिन खबर लिखे जाने तक टॉप 5 में टाइटन और टाटा ग्रुप की फैशन कंपनी ट्रेंट ने अपनी जगह बना ली है। 

आज के टॉप 5 गेनर्स 

सिंबल 

फीसदी 

पिछली क्लोजिंग 

लास्ट ट्रेड प्राइस 

TCS 

1.18%  ₹2,080.30   ₹2,104.90 

इंफोसिस 

0.94%  ₹992.00  ₹1001.30  
HCL Technologies  0.73%   ₹1,185  ₹1,193.70 
टेक महिंद्रा  0.58%  ₹1,491.10  ₹1,499.70 
टाइटन  0.54%  ₹4,377.00  ₹4,400.70 
  • टाटा कंसल्टेंसी सर्विस (TCS) का शेयर 1.18% चढ़कर ₹2,104.90 पर पहुंच गया, जबकि बुधवार को यह ₹2,080.30 पर बंद हुआ था। 
  • इंफ़ोसिस का शेयर 0.94% चढ़कर ₹1001.30 पहुँच गया, जबकि बुधवार को यह ₹992.00 पर बंद हुआ था। 
  • वही, HCL Technologies के शेयर में 0.73% की तेजी आई और यह ₹1,185 के पिछले बंद भाव से बढ़कर ₹1,193.70 पर पहुंच गया। 
  • टेक महिंद्रा का शेयर 0.58% बढ़कर ₹1,499.70 पर पहुंचा, जबकि इसका पिछला बंद भाव ₹1,491.10 था। 
  • टाइटन का शेयर 0.54% चढ़कर ₹4,400.70 पर पहुंच गया, जबकि बुधवार को यह ₹4,377.00 पर बंद हुआ था। 

निफ्टी में गिरावट वाले शेयरों में ITC सबसे आगे थे। लेकिन खबर लिखे जाने तक टॉप 5 लूजर में अदानी एंटरप्राइजेज लिमिटेड, जेएसडब्लू स्टील, अदानी पोर्ट और मैक्स हेल्थ जैसे नाम भी शामिल हो गए हैं।  

आज के टॉप 5 लूजर्स 

कंपनी 

फीसदी 

पिछली क्लोजिंग 

लास्ट ट्रेड प्राइस 

अदानी इंटरप्राइजेज 

-4.90%  ₹2,743  ₹2,608.50 
जेएसडब्लू स्टील  -3.92%  ₹1,230.00  ₹1,181.80 

ITC 

-3.92%    ₹265.70  ₹255.85 

मैक्स हेल्थकेयर 

-3.63%  ₹908.00  ₹875.00 

अदानी पोर्ट 

-3.49%   ₹1,750.10  ₹1,689.00 
  • अदानी इंटरप्राइजेज का शेयर -4.90% गिरकर ₹2,608.50 पर आ गया, जबकि इसका पिछला बंद भाव ₹2,743 था। 
  • टॉप लूजर्स में दूसरे नंबर पर जेएसडब्लू स्टील के शेयर हैं, जो -3.92% गिरकर ₹1,181.80 पर आ गया है। इसका पिछला बंद भाव ₹1,230.00 था।  
  • ITC के शेयर में -3.92% की गिरावट दर्ज हुई है। यह ₹255.85 पर आ गया है, जबकि ऐसा पिछला बंद भाव ₹265.70 रहा था। 
  • इसी तरह मैक्स हेल्थकेयर के शेयर में -3.63% की गिरावट दर्ज की गई। इसके साथ ही ये 875.00 पर आ गया है, जबकि इसका पिछला बंद भाव ₹908.00 रहा था।  
  • वहीं, अदानी पोर्ट का शेयर -3.49% गिरकर ₹1,689.00 पर पहुंच गया, जबकि बुधवार को यह ₹1,750.10 पर बंद हुआ था। 

टॉप गेनर्स और लूजर्स की लिस्ट अहम क्यों होती है? 

टॉप गेनर्स और लूजर्स की लिस्ट से निवेशकों को जल्दी पता चलता है कि कारोबारी सत्र के दौरान किन शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी या गिरावट आई। इससे यह समझने में मदद मिलती है कि किन शेयरों में खरीदारी बढ़ रही है और किन पर बिकवाली का दबाव है। 

शेयरों के कारोबार की मात्रा यानी ट्रेडिंग वॉल्यूम भी अहम होती है। इससे पता चलता है कि किसी शेयर की कीमत में हुए बदलाव के दौरान कितनी खरीद-बिक्री हुई।  

हालांकि, सिर्फ एक दिन या कुछ घंटों में शेयर की कीमत में आए बदलाव को देखकर निवेश का फैसला नहीं लेना चाहिए। इसके लिए बाजार की कुल स्थिति और कंपनी से जुड़ी खबरों व दूसरी अहम बातों को भी ध्यान में रखना जरूरी है। 

Desktop BannerMobile Banner

Invest Anytime, Anywhere

Get it on Google PlayGet it on App Store

Open Free Demat Account Online

By signing up I certify terms, conditions & privacy policy