logo

INR vs USD Rate, November 25, 2026: रुपया शुरुआती कारोबार में 23 पैसे मजबूत होकर 92.62 प्रति डॉलर पर

Authored By PTI | Published at: Nov 25, 2026 10:49 AM IST

INR vs USD Rate, November 25, 2026: रुपया शुरुआती कारोबार में 23 पैसे मजबूत होकर 92.62 प्रति डॉलर पर

Open Free Demat Account

By signing up I certify terms, conditions & privacy policy

मुंबई: रुपया बुधवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 23 पैसे मजबूत होकर 92.62 प्रति डॉलर पर पहुंच गया।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि अमेरिकी मुद्रा में मजबूती ने रुपये की बढ़त को सीमित किया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 92.65 प्रति डॉलर पर खुला और फिर बढ़त के साथ 92.62 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। यह पिछले बंद भाव से 23 पैसे की बढ़त है।

रुपया सोमवार को सात महीने के उच्चतम स्तर से नीचे आ गया था और अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 23 पैसे टूटकर 92.85 पर बंद हुआ था।

गुरु नानक देव के प्रकाश गुरुपर्व के अवसर पर मंगलवार को घरेलू मुद्रा बाजार बंद था।

इससे पहले लगातार पांच कारोबारी सत्रों में रुपये में 1.6 प्रतिशत से अधिक की मजबूती आई थी। 13 नवंबर को रुपया 94.19 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.15 प्रतिशत बढ़कर 103.90 पर रहा।

निवेशकों के सुरक्षित निवेश विकल्पों की ओर रुख करने से अमेरिकी ट्रेजरी बॉन्ड पर प्रतिफल में गिरावट आई।

अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा कारोबार में 1.30 प्रतिशत गिरकर 90.21 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

घरेलू शेयर बाजार में सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 1,466.70 अंक चढ़कर 83,902.69 अंक पर पहुंच गया। वहीं निफ्टी 411.95 अंक की बढ़त के साथ 25,761.60 अंक पर रहा।

अस्वीकरण: यह लेख PTI की ऑटो-पब्लिश्ड (स्वचालित) फीड से लिया गया है। इसमें HDFC Sky की टीम द्वारा कोई संपादन या बदलाव नहीं किया गया है।

Open Free Demat Account

By signing up I certify terms, conditions & privacy policy

Desktop BannerMobile Banner

Invest Anytime, Anywhere

Get it on Google PlayGet it on App Store

Open Free Demat Account Online

By signing up I certify terms, conditions & privacy policy