logo

IPO Calendar: 30 सितंबर को IPO की बड़ी हलचल, 5 IPO होंगे बंद, 10 नए इश्यू में आवेदन शुरू

Authored By HDFC SKY | Updated at: Sep 30, 2026 03:43 PM IST

IPO Calendar: 30 सितंबर को IPO की बड़ी हलचल, 5 IPO होंगे बंद, 10 नए इश्यू में आवेदन शुरू

Open Free Demat Account

Open Free Demat Account

By signing up I certify terms, conditions & privacy policy

मुंबई: आज 30 सितंबर 2026 को शेयर बाजार में IPO को लेकर हलचल बनी हुई है। आज कुल 5 IPO बंद हो रहे हैं, जबकि 10 नए IPO में आवेदन शुरू हो चुका है। वहीं आज बंद होने वाले इश्यू में 2 मेनबोर्ड और 3 SME IPO शामिल हैं। इसके साथ ही आज खुले 10 नए IPO में 2 मेनबोर्ड और 8 SME इश्यू हैं।  

आज बंद हो रहे 5 IPO 

जानकारी दें कि, Shah Investors Home और SRIT India के मैनबोर्ड IPO में आज यानी 30 सितंबर तक आवेदन किया जा सकता है। दोनों IPO 28 सितंबर को खुले थे और आज बंद हो रहे हैं। 

गौरतलब है कि, Shah Investors Home का IPO ₹90.17 करोड़ का है। इसका शेयर मूल्य ₹159 से ₹167 रखा गया है और एक लॉट में 85 शेयर हैं। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार इसे कुल 1.10 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है। 

वहीं SRIT India का IPO ₹218.40 करोड़ का है। कंपनी ने शेयर का भाव ₹123 से ₹130 रखा है। एक लॉट में 115 शेयर हैं और IPO को अब तक 4.16 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है। 

इन दोनों के अलावा Shivchem Agro, Acme Universal Safezone 9 और Pind Hospitality के SME IPO में भी आज आवेदन का आखिरी दिन है। 

आज बंद हो रहे मैनबोर्ड IPO 

कंपनी  IPO साइज  कीमत  लॉट साइज  सब्सक्रिप्शन 
Shah Investors Home  ₹90.17 करोड़  ₹159-₹167  85  1.10x 
SRIT India  ₹218.40 करोड़  ₹123-₹130  115  4.16x 

आज बंद हो रहे SME IPO 

कंपनी  IPO साइज  कीमत  लॉट साइज  सब्सक्रिप्शन 
Shivchem Agro  ₹14.01 करोड़  ₹59-₹62  2,000  0.63x 
Acme Universal Safezone 9  ₹35.93 करोड़  ₹65-₹71  1,600  0.34x 
Pind Hospitality  ₹17.82 करोड़  ₹93-₹99  1,200  0.31x 

10 नए IPO में आवेदन शुरू 

इसके साथ ही आज 30 सितंबर को 10 नए IPO में आवेदन शुरू हो चुका है। इनमें Vishal Nirmiti और Nityas Gems and Jewellery के मैनबोर्ड IPO शामिल हैं। इनके अलावा 8 SME IPO भी आज से खुले हैं। 

जहां Vishal Nirmiti का IPO ₹178 करोड़ का है। वहीं इसका शेयर मूल्य ₹208 से ₹220 है और एक लॉट में 68 शेयर हैं। यह IPO 5 अक्टूबर तक खुला रहेगा। 

इसके साथ ही आज Nityas Gems and Jewellery का इश्यू ₹108.42 करोड़ का है। इसका कीमत दायरा ₹70 से ₹75 है और एक लॉट में 200 शेयर हैं। इसमें भी 5 अक्टूबर तक आवेदन किया जा सकता है। फिलहाल इन दोनों IPO में अभी सब्सक्रिप्शन आंकड़े उपलब्ध नहीं हैं, क्योंकि आज ही आवेदन शुरू हुआ है। 

आज खुले मेनबोर्ड IPO 

कंपनी  IPO साइज  कीमत  लॉट साइज  आवेदन की आखिरी तारीख 
Vishal Nirmiti  ₹178 करोड़  ₹208-₹220  68  5 अक्टूबर 
Nityas Gems and Jewellery  ₹108.42 करोड़  ₹70-₹75  200  5 अक्टूबर 

SME में भी आज 8 नए इश्यू 

इसके साथ ही आज Acme India Industries, SJP Ultrasonics, Omara Ventures India, Sollfege Smart Electronics, Dove Soft और Eventions के IPO में आवेदन शुरू हो चुका है। इन सभी में आगामी 5 अक्टूबर तक बोली लगाई जा सकती है। इसके साथ Paramount Syntex और TNA Solutions के SME IPO भी आज खुले हैं। इनमें आवेदन की आखिरी तारीख 6 अक्टूबर है। 

आज खुले SME IPO 

कंपनी  IPO साइज  कीमत  लॉट साइज  बंद होने की तारीख 
Acme India Industries  ₹121.69 करोड़  ₹186-₹196  600  5 अक्टूबर 
SJP Ultrasonics  ₹23.45 करोड़  ₹67  2,000  5 अक्टूबर 
Omara Ventures India  ₹41.99 करोड़  ₹296-₹311  400  5 अक्टूबर 
Sollfege Smart Electronics  ₹21.78 करोड़  ₹55  2,000  5 अक्टूबर 
Dove Soft  ₹73.26 करोड़  ₹104-₹111  1,200  5 अक्टूबर 
Eventions  ₹38.12 करोड़  ₹112-₹118  1,200  5 अक्टूबर 
Paramount Syntex  ₹81.79 करोड़  ₹119-₹127  1,000  6 अक्टूबर 
TNA Solutions  ₹37.86 करोड़  ₹66-₹70  2,000  6 अक्टूबर 

कुछ SME IPO में आवेदन पहले से जारी 

आज खुलने और बंद होने वाले IPO के अलावा कुछ SME इश्यू में पहले से आवेदन चल रहा है। इनमें Green Asia Impex का IPO 24 सितंबर से 1 अक्टूबर तक खुला है। Black Opal Consultants, Papadmalji Agro Foods और VANS Electroengineerings के IPO में भी 1 अक्टूबर तक आवेदन किया जा सकता है। 

इनमें Papadmalji Agro Foods को 1.33 गुना और VANS Electroengineerings को 2.47 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है। EverestIMS Technologies का IPO 29 सितंबर से 5 अक्टूबर तक खुला है। 

कंपनी  IPO साइज  कीमत  लॉट साइज  सब्सक्रिप्शन 
Green Asia Impex  ₹59.43 करोड़  ₹84-₹89  1,600  0.52x 
Black Opal Consultants  ₹55.08 करोड़  ₹185-₹197  600  0.35x 
Papadmalji Agro Foods  ₹20.18 करोड़  ₹69-₹72  1,600  1.33x 
VANS Electroengineerings  ₹33.98 करोड़  ₹112-₹118  1,200  2.47x 
EverestIMS Technologies  ₹48.46 करोड़  ₹80-₹85  1,600  0.12x 

जानें अलॉटमेंट की तारीख भी  

आज बंद हो रहे Shah Investors Home, SRIT India, Shivchem Agro, Acme Universal Safezone 9 और Pind Hospitality IPO के लिए 1 अक्टूबर को अलॉटमेंट होने की उम्मीद है। 5 अक्टूबर को रिफंड शुरू होने और शेयरों के डीमैट खाते में आने की उम्मीद है। इन कंपनियों के शेयर 6 अक्टूबर को सूचीबद्ध होने के लिए प्रस्तावित हैं। 

आज से खुले Vishal Nirmiti और Nityas Gems and Jewellery IPO के लिए 6 अक्टूबर को अलॉटमेंट होने की उम्मीद है। रिफंड और शेयर क्रेडिट 7 अक्टूबर को तथा लिस्टिंग 8 अक्टूबर को प्रस्तावित है। 

समझें मेनबोर्ड और SME में अंतर 

गौरतलब है कि, मेनबोर्ड IPO आमतौर पर बड़ी और स्थापित कंपनियों के होते हैं। इनके शेयर NSE या BSE के मुख्य बाजार में सूचीबद्ध होते हैं। जबकि SME IPO छोटे और मध्यम कारोबार वाली कंपनियों के लिए होते हैं और इनकी लिस्टिंग SME प्लेटफॉर्म पर होती है। 

इसके साथ ही SME IPO में लॉट साइज कई बार बड़ा होता है। इसलिए केवल एक शेयर की कीमत देखकर निवेश की रकम का अंदाजा नहीं लगाना चाहिए। पूरे लॉट के लिए कितनी रकम चाहिए, यह भी देखना जरूरी है। 

निवेश से पहले कंपनी को समझें 

IPO में निवेश करते समय केवल सब्सक्रिप्शन का आंकड़ा देखना पर्याप्त नहीं है। इसके साथ ही कंपनी का कारोबार, वित्तीय प्रदर्शन, कर्ज, प्रतिस्पर्धा और IPO से मिलने वाली रकम का इस्तेमाल भी देखना चाहिए। इस बाबत HDFC Sky जैसे निवेश मंच पर शेयर बाजार और निवेश से जुड़ी जानकारी एक जगह देखकर निवेशकों को कंपनियों और बाजार को समझने में मदद मिल सकती है। हालांकि, निवेश का फैसला अपनी वित्तीय स्थिति, निवेश लक्ष्य और जोखिम उठाने की क्षमता के आधार पर ही तय होना चाहिए। 

Desktop BannerMobile Banner

Invest Anytime, Anywhere

Get it on Google PlayGet it on App Store

Open Free Demat Account Online

By signing up I certify terms, conditions & privacy policy