logo

IPO Today: आज बाजार में मेनबोर्ड और SME के 16 IPO एक्टिव

Authored By HDFC SKY | Published at: Oct 1, 2026 12:42 PM IST

IPO Today: आज बाजार में मेनबोर्ड और SME के 16 IPO एक्टिव

Open Free Demat Account

Open Free Demat Account

By signing up I certify terms, conditions & privacy policy

मुंबई:  शेयर बाजार में आज यानी गुरूवार  1 अक्टूबर 2026 को IPO को लेकर अच्छी हलचल बनी हुई है। आज मेनबोर्ड और SME सेगमेंट में कई इश्यू इस समय निवेशकों के लिए खुले हुए हैं। जहां कुछ IPO में आवेदन की प्रक्रिया आज खत्म हो रही है, वहीं  कुछ में निवेशकों के पास अगले कुछ दिनों तक मौका रहेगा।

उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, आज बाजार में 2 मेनबोर्ड IPO और 14 SME IPO एक्टिव हैं। इनमें कुछ इश्यू 1 अक्टूबर को बंद हो रहे हैं, जबकि बाकी IPO में 5 या 6 अक्टूबर तक आवेदन किया जा सकता है।

मेनबोर्ड में दो IPO खुले

मेनबोर्ड सेगमेंट में इस समय Vishal Nirmiti और Nityas Gems and Jewellery के IPO खुले हैं। इन दोनों IPO में 30 सितंबर से आवेदन शुरू हुआ था और 5 अक्टूबर 2026 तक आवेदन किया जा सकता है।

आज 1 अक्टूबर को उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, Vishal Nirmiti IPO का कुल सब्सक्रिप्शन 0.03 गुना और Nityas Gems and Jewellery का 0.14 गुना था। यानी दोनों इश्यू में अभी कुल मिलाकर ऑफर की गई शेयर संख्या के मुकाबले मांग कम दिखाई दे रही है।

मेनबोर्ड IPO कीमत लॉट इश्यू साइज बंद होने की तारीख कुल सब्सक्रिप्शन
Vishal Nirmiti ₹208–₹220 68 शेयर ₹178 करोड़ 5 अक्टूबर 0.03x
Nityas Gems and Jewellery ₹70–₹75 200 शेयर ₹108.42 करोड़ 5 अक्टूबर 0.14x

SME में आज ज्यादा IPO

आज SME सेगमेंट में आज कई कंपनियों के IPO खुले हुए हैं। इनमें VANS Electroengineerings, Black Opal Consultants, Papadmalji Agro Foods और Green Asia Impex जैसे इश्यू शामिल हैं।

इनमें कुछ IPO को निवेशकों की तरफ से काफी मजबूत प्रतिक्रिया मिली है, जबकि कुछ में आवेदन की रफ्तार अभी धीमी है। SME IPO में कंपनी का आकार छोटा होने के कारण निवेशकों के लिए कंपनी की वित्तीय स्थिति और कारोबार को समझना खास तौर पर जरूरी हो जाता है।

VANS IPO में जोरदार मांग

आज के उपलब्ध आंकड़ों में VANS Electroengineerings IPO सबसे ज्यादा चर्चा में है। इस इश्यू का कुल सब्सक्रिप्शन 24.58 गुना पहुंच चुका है। इसमें रिटेल निवेशकों का हिस्सा 45 गुना और गैर-संस्थागत निवेशकों का हिस्सा 15.8 गुना सब्सक्राइब हुआ है।

इस IPO में शेयर की कीमत ₹112 से ₹118 रखी गई है। एक लॉट में 1,200 शेयर हैं और इश्यू का आकार करीब ₹33.98 करोड़ है। IPO के लिए आवेदन की आखिरी तारीख आज यानी 1 अक्टूबर है।

Papadmalji में भी मांग

Papadmalji Agro Foods IPO भी आज बंद हो रहा है। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, इसका कुल सब्सक्रिप्शन 1.56 गुना है। सबसे ज्यादा मांग योग्य संस्थागत निवेशकों की तरफ से दिखाई दे रही है, जहां सब्सक्रिप्शन 86.85 गुना तक पहुंचा है।
इस IPO का प्राइस बैंड ₹69 से ₹72 है और एक लॉट में 1,600 शेयर हैं। इश्यू का कुल आकार करीब ₹20.18 करोड़ है।

Black Opal और Green Asia की आज की स्थिति

Black Opal Consultants IPO भी आज 1 अक्टूबर को बंद हो रहा है। इसका प्राइस बैंड ₹185 से ₹197 है और एक लॉट में 600 शेयर हैं। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, इसका कुल सब्सक्रिप्शन 0.64 गुना है।

Green Asia Impex IPO में भी आज आवेदन का आखिरी दिन है। इसका प्राइस बैंड ₹84 से ₹89 है और लॉट साइज 1,600 शेयर का है। इसका कुल सब्सक्रिप्शन 0.55 गुना दर्ज किया गया है।

आज बंद होने वाले SME IPO

आज आवेदन के लिए आखिरी दिन वाले प्रमुख SME IPO को एक नजर में इस तरह समझ सकते हैं:

SME IPO कीमत लॉट इश्यू साइज आखिरी तारीख कुल सब्सक्रिप्शन
VANS Electroengineerings ₹112–₹118 1,200 ₹33.98 करोड़ 1 अक्टूबर 24.58x
Black Opal Consultants ₹185–₹197 600 ₹55.08 करोड़ 1 अक्टूबर 0.64x
Papadmalji Agro Foods ₹69–₹72 1,600 ₹20.18 करोड़ 1 अक्टूबर 1.56x
Green Asia Impex ₹84–₹89 1,600 ₹59.43 करोड़ 1 अक्टूबर 0.55x

अभी खुले बाकी SME IPO

इसके साथ ही कुछ SME IPO ऐसे हैं जिनमें आज आवेदन शुरू नहीं हुआ, लेकिन इनके लिए आवेदन की प्रक्रिया अभी जारी है। इनमें Shree TNB Polymers, EverestIMS Technologies, Dove Soft, Omara Ventures India, Acme India Industries, TNA Solutions, Paramount Syntex, Sollfege Smart Electronics, SJP Ultrasonics और Eventions शामिल हैं।

SME IPO कीमत लॉट इश्यू साइज बंद होने की तारीख कुल सब्सक्रिप्शन
Shree TNB Polymers उपलब्ध नहीं 4000 ₹31.20 Cr 5 अक्टूबर —
EverestIMS Technologies ₹80–₹85 1,600 ₹48.46 करोड़ 5 अक्टूबर 0.27x
Dove Soft ₹104–₹111 1,200 ₹73.26 करोड़ 5 अक्टूबर 0.05x
Omara Ventures India ₹296–₹311 400 ₹41.99 करोड़ 5 अक्टूबर 0.10x
Acme India Industries ₹186–₹196 600 ₹121.69 करोड़ 5 अक्टूबर 0.30x
Eventions ₹112–₹118 1,200 ₹38.12 करोड़ 5 अक्टूबर 0.67x
Sollfege Smart Electronics ₹55 2,000 ₹21.78 करोड़ 5 अक्टूबर 0x
SJP Ultrasonics ₹67 2,000 ₹23.45 करोड़ 5 अक्टूबर 0x
Paramount Syntex ₹119–₹127 1,000 ₹81.79 करोड़ 6 अक्टूबर 0.45x
TNA Solutions ₹66–₹70 2,000 ₹37.86 करोड़ 6 अक्टूबर 0.08x

सब्सक्रिप्शन से क्या चलता है पता

आज के IPO का सब्सक्रिप्शन आंकड़ा यह बताता है कि जारी किए गए शेयरों के मुकाबले निवेशकों ने कितनी मांग दिखाई है। उदाहरण के लिए, 1 गुना का मतलब है कि ऑफर में उपलब्ध शेयरों के बराबर आवेदन आए हैं। 5 गुना का मतलब है कि उपलब्ध शेयरों की तुलना में करीब पांच गुना मांग आई है।

हालांकि, केवल सब्सक्रिप्शन देखकर किसी IPO को अच्छा या खराब नहीं माना जा सकता। इसके लिए कंपनी का कारोबार, कमाई, कर्ज, भविष्य की योजना, IPO की कीमत और बाजार की स्थिति भी देखना जरूरी है।

HDFC Sky से निवेश पर नजर

जानकारी दें कि IPO में आवेदन करने वाले निवेशकों के लिए HDFC Sky जैसे प्लेटफॉर्म पर अपने निवेश और बाजार से जुड़ी जानकारी को एक जगह देखना सुविधाजनक हो सकता है। निवेशक IPO से जुड़ी जरूरी जानकारी देखने के साथ अपने मौजूदा निवेश पर भी नजर रख सकते हैं।

लेकिन किसी भी IPO में पैसा लगाने से पहले कंपनी की पूरी जानकारी पढ़ना जरूरी है। खासकर SME IPO में लॉट साइज बड़ा होने के कारण एक आवेदन में लगने वाली रकम भी काफी हो सकती है। इसलिए केवल ज्यादा सब्सक्रिप्शन देखकर आवेदन करने के बजाय अपने जोखिम और निवेश बजट को ध्यान में रखना चाहिए।

अलॉटमेंट और लिस्टिंग भी जरूरी

जिन IPO में आवेदन की अवधि खत्म हो रही है, उनके बाद अलॉटमेंट की प्रक्रिया शुरू होगी। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, आज 1 अक्टूबर को बंद होने वाले VANS Electroengineerings, Black Opal Consultants, Papadmalji Agro Foods और Green Asia Impex के लिए अलॉटमेंट प्रक्रिया 5 अक्टूबर से शुरू होने की उम्मीद है।

इसके बाद सफल निवेशकों के डीमैट खाते में शेयर आने और बाजार में लिस्टिंग की प्रक्रिया पूरी होगी। इसलिए IPO में आवेदन करने वाले निवेशकों को केवल आवेदन की आखिरी तारीख ही नहीं, बल्कि अलॉटमेंट और लिस्टिंग की तारीख भी नोट कर लेनी चाहिए।

निवेश से पहले पूरी जांच

इस तरह से देखा जाए तो, आज IPO बाजार में अलग-अलग कंपनियों के कई विकल्प मौजूद हैं। कुछ इश्यू में निवेशकों की मांग तेजी से बढ़ी है, जबकि कुछ IPO अभी कम सब्सक्रिप्शन के साथ चल रहे हैं। यह अंतर बताता है कि हर IPO को अलग-अलग तरीके से समझना बहुत जरूरी है।

निवेशक इस बाबत कंपनी का कारोबार, वित्तीय आंकड़े, IPO से मिलने वाली रकम का इस्तेमाल, कीमत और जोखिम देखकर ही फैसला लें। खासकर SME IPO में कंपनी का आकार और कारोबार छोटा होने के कारण जानकारी की अच्छी तरह जांच करना और भी जरूरी हो जाता है।

Desktop BannerMobile Banner

Invest Anytime, Anywhere

Get it on Google PlayGet it on App Store

Open Free Demat Account Online

By signing up I certify terms, conditions & privacy policy