logo

शेयर बाजार में Jio Platforms का नया कीर्तिमान, 1 करोड़ से ज्यादा आवेदन पाने वाला दुनिया का पहला IPO बना

Authored By HDFC SKY | Published at: Oct 23, 2026 03:19 PM IST

शेयर बाजार में Jio Platforms का नया कीर्तिमान, 1 करोड़ से ज्यादा आवेदन पाने वाला दुनिया का पहला IPO बना

Open Free Demat Account

Open Free Demat Account

By signing up I certify terms, conditions & privacy policy

मुंबई, 23 अक्टूबर: रिलायंस इंडस्ट्रीज की डिजिटल और टेलीकॉम कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स के आईपीओ ने शेयर बाजार में एक नया और ऐतिहासिक कीर्तिमान स्थापित कर दिया है। कंपनी के मुताबिक इश्यू को एक करोड़ से ज्यादा आवेदन मिले हैं। जियो का यह आईपीओ 1 करोड़ से ज्यादा आवेदन प्राप्त करने वाला दुनिया का पहला आईपीओ बन गया है।

सबसे खास बात ये है कि यह शानदार आंकड़ा आईपीओ बंद होने से लगभग 5 घंटे पहले ही छू लिया गया। यानी जब आज शाम को आईपीओ की बोली बंद होगी, तब तक यह संख्या और भी ज्यादा हो सकती है। 1 करोड़ का आंकड़ा पार करते ही जियो ने भारत और दुनिया के कई बड़े रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है।

इससे पहले दुनिया में सबसे ज्यादा आवेदन मिलने का रिकॉर्ड भारत की ही वारी एनर्जीज के नाम था, जिसे लगभग 97 लाख आवेदन मिले थे। इसके अलावा बजाज हाउसिंग फाइनेंस और बीसीसीएल के आईपीओ भी भारत में बड़ी संख्या में आवेदन पाने वाले इश्यू में शामिल रहे थे। जियो प्लेटफॉर्म्स ने एक करोड़ का आंकड़ा पार कर इन सभी से आगे निकलकर नया रिकॉर्ड बनाया है।

ये भी पढ़ें: Jio IPO का आखिरी दिन आज, 7.45 गुना सब्सक्राइब हुआ इश्यू; अब अलॉटमेंट पर नजर

कंपनी ने इस ऐतिहासिक सफलता को रिलायंस के संस्थापक धीरूभाई अंबानी और मौजूदा चेयरमैन मुकेश अंबानी के उस विजन का नतीजा बताया है, जिसमें वे शेयर बाजार के जरिए आम भारतीयों को संपत्ति बनाने का मौका देना चाहते हैं। जियो को मिले आवेदन की संख्या से साफ है कि आम निवेशक से लेकर संस्थागत निवेशकों तक सभी को जियो के भविष्य और बिजनेस मॉडल पर भरोसा है। फिलहाल मार्केट की नजर बोली बंद होने के बाद फाइनल आंकड़ों पर टिकी है। तब देखना होगा कि ये आंकड़ा  कहां तक जाएगा।

गौरतलब है कि जियो प्लेटफॉर्म्स का आईपीओ 30,213 करोड़ रुपये का है। इसका प्राइस बैंड 1,065 से 1,119 रुपये प्रति शेयर रखा गया था। इश्यू 21 अक्टूबर को खुला और 23 अक्टूबर को बंद होना तय था। कंपनी इस इश्यू से जुटाई गई रकम का बड़ा हिस्सा अपनी सहायक कंपनी रिलायंस जियो इन्फोकॉम के कर्ज को चुकाने में करेगी।

जियो को मिल रहे इस रिस्पॉन्स की बड़ी वजह कंपनी का कंज्यूमर बेस, टेलीकॉम बिजनेस और डिजिटल सर्विस एक्सपेंशन को माना जा रहा है। कंपनी के पास 53 करोड़ से ज्यादा ग्राहक हैं। उसके कारोबार में टेलीकॉम सेवाओं की हिस्सेदारी अभी भी बड़ी है।

डिस्क्लेमर:

HDFC SKY में हम समाचार और बाज़ार‑संबंधित सामग्री को संकलित और प्रस्तुत करते समय अत्यंत सावधानी और पूर्ण परिश्रम बरतते हैं। इसके बावजूद, अनजाने में कुछ त्रुटियाँ या चूक हो सकती हैं। यदि आपको हमारी किसी सामग्री में कोई चिंता, प्रश्न, या असंगति दिखाई दे, तो कृपया हमें content@hdfcsec.com पर लिखें। कृपया ध्यान दें कि यह जानकारी केवल शैक्षिक और सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए साझा की गई है। इसमें किसी भी प्रकार की निवेश सलाह या सिफ़ारिश शामिल नहीं है।

Desktop BannerMobile Banner

Invest Anytime, Anywhere

Get it on Google PlayGet it on App Store

Open Free Demat Account Online

By signing up I certify terms, conditions & privacy policy