logo

मैनकाइंड फार्मा का दूसरी तिमाही का मुनाफा 37.69 प्रतिशत बढ़कर 716.12 करोड़ रुपये पर

Authored By PTI | Published at: Oct 26, 2026 04:59 PM IST

मैनकाइंड फार्मा का दूसरी तिमाही का मुनाफा 37.69 प्रतिशत बढ़कर 716.12 करोड़ रुपये पर

Open Free Demat Account

Open Free Demat Account

By signing up I certify terms, conditions & privacy policy

नई दिल्ली: दवा कंपनी मैनकाइंड फार्मा का चालू वित्त वर्ष की जुलाई-सितंबर तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 37.69 प्रतिशत बढ़कर 716.12 करोड़ रुपये रहा है।

कंपनी ने सोमवार को यह जानकारी देते हुए कहा कि घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कारोबार की मजबूत वृद्धि से उसका मुनाफा बढ़ा है।

कंपनी ने बीते वित्त वर्ष 2025-26 की समान तिमाही में 520.18 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।

कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि समीक्षाधीन तिमाही में उसकी परिचालन आय बढ़कर 4,337.86 करोड़ रुपये हो गई, जो 2025-26 की समान तिमाही में 3,697.16 करोड़ रुपये थी।

कंपनी के वाइस चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक राजीव जुनेजा ने कहा, ‘‘हमारे अनुशासित क्रियान्वयन और कारोबार के मजबूत होते बुनियादी पहलुओं से बेहतर प्रदर्शन हुआ है।’’

उन्होंने कहा कि कंपनी के घरेलू कारोबार में 15.9 प्रतिशत की मजबूत वृद्धि दर्ज की गई।

अस्वीकरण: यह लेख PTI की ऑटो-पब्लिश्ड (स्वचालित) फीड से लिया गया है। इसमें HDFC Sky की टीम द्वारा कोई संपादन या बदलाव नहीं किया गया है।

Desktop BannerMobile Banner

Invest Anytime, Anywhere

Get it on Google PlayGet it on App Store

Open Free Demat Account Online

By signing up I certify terms, conditions & privacy policy