logo

Jio IPO का आखिरी दिन आज, 7.45 गुना सब्सक्राइब हुआ इश्यू; अब अलॉटमेंट पर नजर

Authored By HDFC SKY | Published at: Oct 23, 2026 01:33 PM IST

Jio IPO का आखिरी दिन आज, 7.45 गुना सब्सक्राइब हुआ इश्यू; अब अलॉटमेंट पर नजर

Open Free Demat Account

Open Free Demat Account

By signing up I certify terms, conditions & privacy policy

मुंबई, 23  अक्टूबर: Jio Platforms IPO के लिए बोली लगाने का शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026 को आखिरी दिन है। ऐसे में आज दोपहर 12:30 बजे तक उपलब्ध आंकड़ों में इश्यू को निवेशकों की मजबूत प्रतिक्रिया मिली। जारी विस्तृत सब्सक्रिप्शन आंकड़ों के मुताबिक, यह कुल 7.45 गुना सब्सक्राइब हो चुका था। इस दौरान निवेशकों ने ऑफर में रखे गए करीब 19.75 करोड़ शेयरों के मुकाबले लगभग 147.16 करोड़ शेयरों के लिए बोली लगाई।

जानकारी हो कि, इस IPO पर घरेलू और विदेशी संस्थागत निवेशकों से लेकर आम निवेशकों तक की नजर है। हालांकि, सब्सक्रिप्शन के आंकड़े दिन के दौरान बदल सकते हैं। इसलिए अंतिम स्थिति जानने के लिए बाजार बंद होने के बाद के आंकड़ों को देखना जरूरी होगा।

किस कैटेगरी में कितनी मांग?

आज दोपहर तक दिख रहे विस्तृत आंकड़ों में Qualified Institutional Buyers (QIB) कैटेगरी सबसे आगे रही। इस हिस्से को 16.01 गुना बोलियां मिलीं। वहीं, गैर-संस्थागत निवेशकों की कैटेगरी 10.03 गुना सब्सक्राइब हुई, जबकि रिटेल निवेशकों का हिस्सा 2.09 गुना भरा। इसके साथ ही शेयरधारकों और कर्मचारियों की कैटेगरी में भी उपलब्ध शेयरों से ज्यादा मांग रही।

निवेशक कैटेगरी सब्सक्रिप्शन
QIB 16.01 गुना
गैर-संस्थागत निवेशक (NII) 10.03 गुना
रिटेल निवेशक 2.09 गुना
कर्मचारी 2.53 गुना
शेयरधारक 5.91 गुना
कुल 7.45 गुना

जानकारी दें कि, ये आंकड़े NSE पर दिए गए विस्तृत सब्सक्रिप्शन टेबल पर आधारित हैं। हालांकि, कुछ लाइव रिपोर्ट में अलग समय पर कुल सब्सक्रिप्शन 6.43 से 6.67 गुना बताया गया है। अलग-अलग समय पर आंकड़े अपडेट होने के कारण इनमें अंतर हो सकता है। Jio Platforms IPO के सब्सक्रिप्शन, शेयर आवंटन और लिस्टिंग से जुड़ी जानकारी के लिए NSE, BSE और इश्यू के आधिकारिक दस्तावेजों को प्राथमिकता देना बेहतर है।

कीमत और न्यूनतम निवेश

बताते चलें कि, Jio Platforms IPO का प्राइस बैंड ₹1,065 से ₹1,119 प्रति शेयर तय किया गया है। एक लॉट में 12 शेयर हैं। ऊपरी प्राइस बैंड पर रिटेल निवेश के लिए कम से कम ₹13,428 की जरूरत होगी।

ये भी पढ़ें: Tonbo Imaging के शेयर 66% उछाल पर लिस्ट

IPO की जानकारी विवरण
प्राइस बैंड ₹1,065–₹1,119
लॉट साइज 12 शेयर
न्यूनतम निवेश ₹13,428
बोली बंद होने का समय 23 अक्टूबर, शाम 5 बजे
UPI मैंडेट की समय सीमा शाम 7 बजे

वहीं, UPI से आवेदन करने वाले निवेशकों को समय पर मैंडेट मंजूर करना चाहिए। सिर्फ आवेदन जमा करना पर्याप्त नहीं है,  भुगतान की मंजूरी पूरी होना भी इसमें जरूरी है।

कब है अलॉटमेंट और लिस्टिंग?

बताते चलें कि, IPO का आवंटन आगामी सोमवार, 26 अक्टूबर 2026 को अंतिम रूप दिए जाने की संभावित तारीख है। इसके बाद मंगलवार, 27 अक्टूबर को रिफंड और डीमैट खाते में शेयर जमा होने की प्रक्रिया तय है। कंपनी के शेयर आगामी बुधवार, 28 अक्टूबर को NSE और BSE पर लिस्ट होने वाले हैं।

प्रक्रिया संभावित तारीख
बोली बंद 23 अक्टूबर
अलॉटमेंट 26 अक्टूबर
रिफंड और डीमैट क्रेडिट 27 अक्टूबर
शेयर बाजार में लिस्टिंग 28 अक्टूबर

निवेश से पहले क्या देखना जरूरी?

जहां Jio IPO में ऊंचा सब्सक्रिप्शन निवेशकों की मजबूत दिलचस्पी दिखाता है, लेकिन इससे भविष्य में शेयर की कीमत बढ़ने की गारंटी नहीं मिलती। वहीं निवेश से पहले कंपनी के कारोबार, वित्तीय प्रदर्शन, जोखिम और इश्यू की शर्तों को समझना जरूरी है। इस बाबत HDFC Sky जैसे निवेश प्लेटफॉर्म बाजार और निवेश से जुड़ी जानकारी देखने में मदद कर सकते हैं, लेकिन अंतिम फैसला निवेशक अपनी वित्तीय स्थिति और जोखिम उठाने की क्षमता के हिसाब से ही लें।

कुल मिलाकर, Jio IPO के आखिरी दिन खबर लिखे जाने तक, निवेशकों की मांग मजबूत बनी हुई है। अब बाजार की नजर अंतिम सब्सक्रिप्शन, शेयर आवंटन और 28 अक्टूबर की संभावित लिस्टिंग पर जमी रहेगी।

डिस्क्लेमर:

HDFC SKY में हम समाचार और बाज़ार‑संबंधित सामग्री को संकलित और प्रस्तुत करते समय अत्यंत सावधानी और पूर्ण परिश्रम बरतते हैं। इसके बावजूद, अनजाने में कुछ त्रुटियाँ या चूक हो सकती हैं। यदि आपको हमारी किसी सामग्री में कोई चिंता, प्रश्न, या असंगति दिखाई दे, तो कृपया हमें content@hdfcsec.com पर लिखें। कृपया ध्यान दें कि यह जानकारी केवल शैक्षिक और सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए साझा की गई है। इसमें किसी भी प्रकार की निवेश सलाह या सिफ़ारिश शामिल नहीं है।

Open Free Demat Account

Open Free Demat Account

By signing up I certify terms, conditions & privacy policy

Desktop BannerMobile Banner

Invest Anytime, Anywhere

Get it on Google PlayGet it on App Store

Open Free Demat Account Online

By signing up I certify terms, conditions & privacy policy