Nifty 50
- BSE₹3,665.70175.70 (5.03%)
- Power Grid Corp₹259.55-8.15 (-3.04%)
- Nestle₹1,248.4053.40 (4.47%)
- SBI₹970.25-16.75 (-1.70%)
- Tata Consumer ₹1,07344.10 (4.29%)
- ONGC₹232.17-2.66 (-1.13%)
- Asian Paints₹2,437.8093.50 (3.99%)
- Infosys₹1,148.10-12.90 (-1.11%)
- Bharti Airtel₹2,06575.10 (3.77%)
- Adani Enterprises₹2,593.30-22.10 (-0.84%)
- HDFC Bank₹725.5025.50 (3.64%)
- Tata Steel₹176.50-0.87 (-0.49%)
- Hindustan Unilever₹1,962.8064.50 (3.40%)
- NTPC₹321.55-1.45 (-0.45%)
- ITC₹273.907.50 (2.82%)
- Trent₹3,036.50-9.90 (-0.32%)
- UltraTech Cement₹11,700313.00 (2.75%)
- Apollo Hospitals₹8,440-19.00 (-0.22%)
- ICICI Bank₹1,424.5037.10 (2.67%)
- TCS₹2,499.10-2.60 (-0.10%)
- Offerings
- Tools & Platforms
Tools & Calculators
- Open API
- Calculators
- SIP Calculator
- CAGR Calculator
- Compound Interest Calculator
- FD Calculator
- RD Calculator
- EPF Calculator
- Retirement Calculator
- HDFC SIP Calculator
- Mutual Fund Return Calculator
- Lumpsum Calculator
- Step Up SIP Calculator
- ETF SIP Calculator
- Brokerage Calculator
- Equity Margin Calculator
- SWP Calculator
- EMI Calculator
- MTF Calculator
- Margin Pledge Calculator
- Algo Strategy
- Markets
Stocks
F&O
Mutual Funds
- More
मारुति सुजुकी की बिक्री अक्टूबर में 25 प्रतिशत बढ़कर 2.76 लाख इकाई के रिकॉर्ड स्तर पर
Authored By PTI | Published at: Nov 2, 2026 09:59 AM IST

Open Free Demat Account
Open Free Demat Account
नयी दिल्ली: देश की सबसे बड़ी यात्री वाहन विनिर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया ने अक्टूबर में अब तक की सर्वाधिक मासिक बिक्री दर्ज की है। बीते माह कंपनी की कुल बिक्री सालाना आधार पर 25 प्रतिशत बढ़कर 2.76 लाख इकाई रही। पिछले साल की समान अवधि का आधार प्रभाव ऊंचा होने के बावजूद कंपनी ने यह वृद्धि दर्ज की।
कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि अक्टूबर में घरेलू यात्री वाहनों की बिक्री 20 प्रतिशत से अधिक बढ़कर 2.12 लाख इकाई रही। सुपर कैरी और अन्य मूल उपकरण विनिर्माताओं (ओईएम) को की गई बिक्री समेत कुल घरेलू बिक्री करीब 19 प्रतिशत बढ़कर 2.26 लाख इकाई रही।
पिछले साल की समान अवधि में ऊंचे आधार प्रभाव के बावजूद बिक्री में यह मजबूत वृद्धि त्योहारी सीजन के दौरान बाजार में मजबूत मांग को दर्शाती है। मारुति सुजुकी ने हाल ही में कहा था कि उसके पास डीलर के यहां करीब 15-16 दिन का ही भंडार है, जबकि करीब दो लाख वाहन की बुकिंग लंबित है।
अक्टूबर में ऑल्टो, बलेनो, सेलेरियो, डिजायर, इग्निस, एस-प्रेसो, स्विफ्ट और वैगनआर जैसी यात्री कारों की बिक्री सालाना आधार पर 18.4 प्रतिशत बढ़कर करीब एक लाख इकाई रही। वहीं, ब्रेजा, अर्टिगा, ई-विटारा, फ्रॉन्क्स, ग्रैंड विटारा, इनविक्टो, जिम्नी, विक्टोरिस और एक्सएल6 जैसे वाहनों की बिक्री 26 प्रतिशत बढ़कर 97,787 इकाई हो गई।
ओईएम को कंपनी की बिक्री बढ़कर 9,459 इकाई रही, जो एक साल पहले समान अवधि में 8,915 इकाई रही थी।
कंपनी का अक्टूबर में निर्यात 59 प्रतिशत बढ़कर 49,872 इकाई हो गया।
अस्वीकरण: यह लेख PTI की ऑटो-पब्लिश्ड (स्वचालित) फीड से लिया गया है। इसमें HDFC Sky की टीम द्वारा कोई संपादन या बदलाव नहीं किया गया है।
Open Free Demat Account
Open Free Demat Account
Popular Posts
- 10 Interesting Facts About NSE You Probably Didn’t KnowLast Updated: Sep 30, 2026
- 8-4-3 Rule of SIP - How Does That Work?Last Updated: Jul 30, 2025
- Let's view more exciting Post!
By signing up I certify terms, conditions & privacy policy

