logo

Guru Nanak Jayanti: 24 नवंबर को बैंक और शेयर बाजार रहेंगे बंद, UPI से MCX तक जानें क्या रहेगा चालू

Authored By HDFC SKY | Published at: Nov 23, 2026 10:50 AM IST

Guru Nanak Jayanti: 24 नवंबर को बैंक और शेयर बाजार रहेंगे बंद, UPI से MCX तक जानें क्या रहेगा चालू

Open Free Demat Account

By signing up I certify terms, conditions & privacy policy

मुंबई, 23 नवंबर: त्योहारी नवंबर का महीना खत्म होने से पहले बैंक ग्राहकों और शेयर बाजार में निवेश करने वालों के लिए एक जरूरी अपडेट है। बता दें कि, आगामी मंगलवार, 24 नवंबर 2026 को गुरु नानक जयंती और कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर देश के कई शहरों में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी। इसी दिन भारतीय शेयर बाजार में भी नियमित कारोबार नहीं होगा। ऐसे में अगर आपने बैंक जाकर कोई जरूरी काम करने या शेयरों की खरीद-बिक्री करने की योजना बनाई है, तो तारीख और छुट्टी की जानकारी पहले ही देख लेना बेहतर होगा।

दरअसल, इस छुट्टी का असर बैंकिंग और शेयर बाजार के अलग-अलग कामों पर पड़ेगा। हालांकि, डिजिटल बैंकिंग सेवाएं जारी रहेंगी और कमोडिटी बाजार में शाम के सत्र में कारोबार किया जा सकेगा। आइए जानते हैं कि 24 नवंबर को कहां बैंक बंद रहेंगे और किन वित्तीय सेवाओं का इस्तेमाल किया जा सकेगा।

NSE और BSE में नहीं होगी ट्रेडिंग

जानकारी दें कि, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 2026 के हॉलिडे कैलेंडर में 24 नवंबर को गुरु नानक जयंती के मौके पर ट्रेडिंग हॉलिडे घोषित किया गया है। इसलिए मंगलवार को शेयर बाजार में सामान्य कारोबार पूरी तरह बंद रहेगा।

वहीं, इस दिन इक्विटी, इक्विटी डेरिवेटिव और करेंसी डेरिवेटिव सेगमेंट में ट्रेडिंग नहीं होगी। यानी निवेशक शेयरों की सामान्य खरीद-बिक्री नहीं कर पाएंगे। फ्यूचर और ऑप्शन में कारोबार करने वाले ट्रेडर्स को भी इस दिन बाजार बंद रहने का ध्यान रखना होगा।

ऐसे में शेयर बाजार में अब अगला कारोबारी सत्र बुधवार, 25 नवंबर को होगा। उस दिन NSE और BSE में प्री-ओपनिंग सुबह 9 बजे शुरू होगी, जबकि सामान्य कारोबार सुबह 9:15 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक चलेगा।

MCX पर शाम को मिलेगा ट्रेडिंग का मौका

हालांकि, कमोडिटी बाजार का समय शेयर बाजार से अलग रहेगा। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) में मंगलवार  24 नवंबर को सुबह का सत्र बंद रहेगा, लेकिन शाम के सत्र में कारोबार शुरू होगा। उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, शाम का सत्र आमतौर पर 5 बजे से शुरू होता है।

इसका साफ मतलब है कि, सोना, चांदी और दूसरी कमोडिटी में कारोबार करने वाले ट्रेडर्स को पूरे दिन की छुट्टी नहीं मिलेगी। वे शाम के सत्र में ट्रेडिंग कर सकेंगे। हालांकि, सौदा करने से पहले एक्सचेंज की ओर से जारी समय और संबंधित कॉन्ट्रैक्ट की जानकारी जरूर देख लें।

ये भी पढ़ें- IPO Today: शेयर बाजार में आज बड़ा दिन! ₹9,101 करोड़ के दो इश्यू होंगे बंद, 27 नवंबर को हो सकती है लिस्टिंग

इन 21 शहरों में बैंक रहेंगे बंद

इसके साथ ही, भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के नवंबर 2026 के हॉलिडे कैलेंडर के अनुसार, 24 नवंबर को गुरु नानक जयंती, कार्तिक पूर्णिमा और रहस पूर्णिमा के अवसर पर कई क्षेत्रों में बैंक बंद रहेंगे।

छुट्टी वाले शहरों और केंद्रों की सूची में ये नाम शामिल हैं:

क्रमांक शहर क्रमांक शहर
1 आइजोल 12 कोहिमा
2 बेलापुर 13 कोलकाता
3 भोपाल 14 लखनऊ
4 भुवनेश्वर 15 मुंबई
5 चंडीगढ़ 16 नागपुर
6 देहरादून 17 नई दिल्ली
7 हैदराबाद 18 रायपुर
8 इटानगर 19 रांची
9 जयपुर 20 शिमला
10 जम्मू 21 श्रीनगर
11 कानपुर

इन शहरों में संबंधित बैंक शाखाओं में सामान्य कामकाज नहीं होगा। हालांकि, बैंक की छुट्टियां क्षेत्र और RBI के नियमों के आधार पर लागू होती हैं। इसलिए किसी दूसरे शहर में रहने वाले ग्राहक यह न मानें कि उनके यहां भी बैंक बंद रहेंगे। बैंक जाने से पहले अपनी शाखा या बैंक की आधिकारिक वेबसाइट से छुट्टी की पुष्टि कर लें।

छुट्टी में भी चलेंगी डिजिटल बैंकिंग सेवाएं

गौरतलब है कि, बैंक शाखाएं बंद होने के बावजूद ग्राहकों के कई जरूरी काम नहीं रुकेंगे। UPI, मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग और ATM जैसी सुविधाएं सामान्य रूप से उपलब्ध रहेंगी।

ग्राहक इन सेवाओं के जरिए पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं, खाते का बैलेंस देख सकते हैं और डिजिटल भुगतान कर सकते हैं। ATM से नकदी निकालने की सुविधा भी जारी रहेगी। हालांकि, ATM में नकदी की उपलब्धता स्थानीय स्थिति पर निर्भर कर सकती है।

दूसरी तरफ, बैंक शाखा में जाकर किए जाने वाले कामों के लिए ग्राहकों को अगले कार्यदिवस का इंतजार करना पड़ सकता है। इसमें काउंटर पर नकद जमा या निकासी, चेक से जुड़े काम, दस्तावेज जमा करना और बैंक अधिकारियों से आमने-सामने मिलकर निपटाए जाने वाले काम शामिल हैं। चेक क्लियरेंस जैसे कामों पर भी छुट्टी का असर पड़ सकता है।

निवेशक और ट्रेडर्स पहले से बनाएं योजना

देखा जाए तो,शेयर बाजार बंद रहने के कारण निवेशकों को 24 नवंबर के लिए अपनी ट्रेडिंग योजना में बदलाव करना होगा। जिन ट्रेडर्स के सौदे बाजार के नियमित कारोबार पर निर्भर हैं, उन्हें छुट्टी से पहले अपनी पोजिशन, जोखिम और उपलब्ध फंड की समीक्षा कर लेनी चाहिए। अब  बाजार दोबारा आगामी बुधवार को खुलेगा, इसलिए अगले कारोबारी सत्र के लिए भी तैयारी रखना जरूरी है।

लेकिन निवेशक अगर चाहें तो, शेयरों की जानकारी, कंपनियों के नतीजों और बाजार से जुड़े अपडेट पर नजर रखने के लिए HDFC Sky जैसे निवेश प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर सकते हैं। ऐसे प्लेटफॉर्म पर बाजार संबंधी जानकारी और निवेश से जुड़े टूल उपलब्ध होते हैं, जो बाजार बंद रहने के दौरान भी अगली ट्रेडिंग रणनीति तैयार करने में मदद कर सकते हैं। हालांकि, बाजार बंद होने पर एक्सचेंज पर सामान्य खरीद-बिक्री नहीं की जा सकेगी।

वहीं, बैंक ग्राहकों के लिए भी बेहतर होगा कि चेक जमा करने, नकद लेनदेन और जरूरी दस्तावेजों से जुड़े काम 24 नवंबर से पहले निपटा लें। डिजिटल भुगतान और ऑनलाइन बैंकिंग की सुविधा उपलब्ध रहने से रोजमर्रा के कई वित्तीय काम जारी रखे जा सकेंगे।

आगे कब खुलेंगे बैंक और बाजार?

बताते चलें कि, शेयर बाजार आगामी बुधवार, 25 नवंबर को सामान्य समय पर खुलेगा। बैंक शाखाओं में कामकाज भी संबंधित शहर के अगले निर्धारित कार्यदिवस से शुरू होगा। इसलिए 24 नवंबर को बैंक या एक्सचेंज से जुड़ा कोई जरूरी काम तय करने से पहले स्थानीय छुट्टी और सेवा की उपलब्धता जांचना जरूरी है।

डिस्क्लेमर:

HDFC SKY में हम समाचार और बाज़ार‑संबंधित सामग्री को संकलित और प्रस्तुत करते समय अत्यंत सावधानी और पूर्ण परिश्रम बरतते हैं। इसके बावजूद, अनजाने में कुछ त्रुटियाँ या चूक हो सकती हैं। यदि आपको हमारी किसी सामग्री में कोई चिंता, प्रश्न, या असंगति दिखाई दे, तो कृपया हमें content@hdfcsec.com पर लिखें। कृपया ध्यान दें कि यह जानकारी केवल शैक्षिक और सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए साझा की गई है। इसमें किसी भी प्रकार की निवेश सलाह या सिफ़ारिश शामिल नहीं है।

Open Free Demat Account

By signing up I certify terms, conditions & privacy policy

Desktop BannerMobile Banner

Invest Anytime, Anywhere

Get it on Google PlayGet it on App Store

Open Free Demat Account Online

By signing up I certify terms, conditions & privacy policy