logo

PI Industries Share: Q2 मुनाफे में 57.8% की गिरावट, शेयर 18% से ज्यादा टूटकर 52-week Low पर

Authored By HDFC SKY | Published at: Nov 5, 2026 01:52 PM IST

PI Industries Share: Q2 मुनाफे में 57.8% की गिरावट, शेयर 18% से ज्यादा टूटकर 52-week Low पर

Open Free Demat Account

By signing up I certify terms, conditions & privacy policy

मुंबई, 05 नवंबर: एग्रोकेमिकल्स और स्पेशलिटी केमिकल्स इंडस्ट्री से जुड़ी कंपनी पीआई इंडस्ट्रीज लिमिटेड के शेयरों में दूसरी तिमाही के कमजोर स्टैंडअलोन वित्तीय नतीजों के बाद भारी बिकवाली देखने को मिली। कंपनी का शेयर शुरुआती कारोबार में 18 प्रतिशत से ज्यादा टूटकर 52 हफ्ते के नए निचले स्तर पर पहुंच गया। सुबह 10:25 बजे नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर शेयर 14.60 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,867.70 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

गौरतलब है कि कंपनी का EBITDA सालाना आधार पर 57% गिरकर 232.7 करोड़ रुपये तक आ गया, जो पिछले साल की सितंबर तिमाही में यह 541.3 करोड़ था। EBITDA मार्जिन भी घटकर 13.7% रह गया, जो पिछले साल इसी अवधि में यह 28.9% था। इससे पता चलता है कि बिक्री से होने वाली ऑपरेटिंग कमाई पर दबाव बढ़ा है। रेवेन्यू की बात करें तो रेवेन्यू में 9.1% की गिरावट के मुकाबले EBITDA में कहीं ज्यादा कमी आई।

वैश्विक मांग का असर 

माना जा रहा है कि पीआई इंडस्ट्रीज के एग्रोकेमिकल कारोबार पर कमजोर वैश्विक मांग का असर पड़ा है। इस तिमाही के दौरान एग्रोकेमिकल एक्सपोर्ट में सालाना आधार पर 18% की गिरावट आई है। यही नहीं कंपनी के ग्रॉस मार्जिन पर भी दबाव रहा है और यह पिछले साल के 57% से घटकर 49% रह गया है। दूसरी तरफ इनपुट कॉस्ट में करीब 5% की बढ़ोतरी और कीमतों पर दबाव मार्जिन पर असर डाल रहे हैं।

ये भी पढ़ें: नंदिनी दूध व दही के बाद अब उसके घी, मक्खन भी महंगे

दूसरे बिजनेस में बेहतर प्रदर्शन

हालांकि, कमजोर एक्सपोर्ट बिजनेस के बीच कंपनी के दूसरे बिजनेस में बेहतर प्रदर्शन किया है। डोमेस्टिक बिजनेस से कंपनी के रेवेन्यू में 19% की वृद्धि हुई है। डोमेस्टिक बायोलॉजिकल बिजनेस में 45% से ज्यादा  की बढ़त रही है वहीं, ग्लोबल बायोलॉजिकल बिजनेस का रेवेन्यू 250% से ज्यादा बढ़ा है। हेल्थ साइंसेज बिजनेस में 20% की सालाना वृद्धि दर्ज की गई है। वहीं, फार्मास्युटिकल बिजनेस का रेवेन्यू 19.7% बढ़ा है।

क्या है आगे की योजना?

हालांकि, इन सभी बिजनेस की ग्रोथ रिपोर्ट मिलकर भी एग्रोकेमिकल एक्सपोर्ट में आई कमजोरी की भरपाई नहीं कर सकी है। गौरतलब है कि वित्त वर्ष 2026-27 की पहली छमाही में पीआई इंडस्ट्रीज का रेवेन्यू सालाना आधार पर 9.8% घटकर 3,404 करोड़ रुपये रहा।

कंपनी वित्त वर्ष 2026-27 में पांच से ज्यादा नए प्रोडक्ट्स को कमर्शियल लेवल पर लॉन्च करने का लक्ष्य लेकर चल रही है। इन नए प्रोडक्ट्स से आने वाले समय में कारोबार को मदद मिलने की उम्मीद है। कुल मिलाकर पीआई इंडस्ट्रीज के नतीजे बताते हैं कि वैश्विक एग्रोकेमिकल मार्केट में कमजोर मांग और कीमतों का दबाव कंपनी की कमाई पर असर डाल रही है।

डिस्क्लेमर:

HDFC SKY में हम समाचार और बाज़ार‑संबंधित सामग्री को संकलित और प्रस्तुत करते समय अत्यंत सावधानी और पूर्ण परिश्रम बरतते हैं। इसके बावजूद, अनजाने में कुछ त्रुटियाँ या चूक हो सकती हैं। यदि आपको हमारी किसी सामग्री में कोई चिंता, प्रश्न, या असंगति दिखाई दे, तो कृपया हमें content@hdfcsec.com पर लिखें। कृपया ध्यान दें कि यह जानकारी केवल शैक्षिक और सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए साझा की गई है। इसमें किसी भी प्रकार की निवेश सलाह या सिफ़ारिश शामिल नहीं है।

Open Free Demat Account

By signing up I certify terms, conditions & privacy policy

Desktop BannerMobile Banner

Invest Anytime, Anywhere

Get it on Google PlayGet it on App Store

Open Free Demat Account Online

By signing up I certify terms, conditions & privacy policy