Nifty 50
- Tech Mahindra₹1,7640.00 (0.00%)-
- BSE₹3,937.700.00 (0.00%)-
- Bajaj Finance₹1,1170.00 (0.00%)-
- Bharat Electronics₹400.850.00 (0.00%)-
- Cipla₹1,391.800.00 (0.00%)-
- SBI₹1,0800.00 (0.00%)-
- Titan Company₹4,844.900.00 (0.00%)-
- Dr. Reddy's Labs₹1,3800.00 (0.00%)-
- HDFC Bank₹8040.00 (0.00%)-
- Infosys₹1,141.500.00 (0.00%)-
- Offerings
- Tools & Platforms
Tools & Calculators
- Open API
- Calculators
- SIP Calculator
- CAGR Calculator
- Compound Interest Calculator
- FD Calculator
- RD Calculator
- EPF Calculator
- Retirement Calculator
- HDFC SIP Calculator
- Mutual Fund Return Calculator
- Lumpsum Calculator
- Step Up SIP Calculator
- ETF SIP Calculator
- Brokerage Calculator
- Equity Margin Calculator
- SWP Calculator
- EMI Calculator
- MTF Calculator
- Margin Pledge Calculator
- Algo Strategy
- Markets
Stocks
F&O
Mutual Funds
- More
पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस का शुद्ध लाभ दूसरी तिमाही में छह प्रतिशत बढ़कर 617 करोड़ रुपये पर
Authored By PTI | Published at: Oct 29, 2026 11:32 AM IST

Open Free Demat Account
नई दिल्ली: पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी (जुलाई-सितंबर) तिमाही में छह प्रतिशत बढ़कर 617 करोड़ रुपये हो गया।
आवास वित्त कंपनी ने पिछले वित्त वर्ष 2025-26 की समान तिमाही में 582 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।
पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि समीक्षाधीन तिमाही में उसकी कुल आय बढ़कर 2,424 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 2,131 करोड़ रुपये थी।
कंपनी की ब्याज आय भी चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 2,289 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 2,017 करोड़ रुपये थी।
पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस की शुद्ध ब्याज आय 15 प्रतिशत बढ़कर 878 करोड़ रुपये रही। पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में यह 765 करोड़ रुपये थी।
हालांकि, शुद्ध ब्याज मार्जिन 3.67 प्रतिशत पर स्थिर रहा।
कंपनी ने बताया कि सितंबर, 2026 में उसका सकल गैर-निष्पादित परिसंपत्ति (एनपीए) अनुपात घटकर 0.91 प्रतिशत रहा, जो सितंबर, 2025 के अंत में 1.04 प्रतिशत था।
पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस का पूंजी पर्याप्तता अनुपात 30 सितंबर, 2026 को घटकर 27.02 प्रतिशत रह गया, जो पिछले वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के अंत में 29.80 प्रतिशत था।
कंपनी ने बताया कि 30 सितंबर, 2026 तक उसकी प्रबंधनाधीन परिसंपत्तियां 17 प्रतिशत बढ़कर 98,210 करोड़ रुपये हो गईं।
अस्वीकरण: यह लेख PTI की ऑटो-पब्लिश्ड (स्वचालित) फीड से लिया गया है। इसमें HDFC Sky की टीम द्वारा कोई संपादन या बदलाव नहीं किया गया है।
Open Free Demat Account
Popular Posts
- 10 Interesting Facts About NSE You Probably Didn’t KnowLast Updated: Sep 30, 2026
- 8-4-3 Rule of SIP - How Does That Work?Last Updated: Jul 30, 2025
- Let's view more exciting Post!
By signing up I certify terms, conditions & privacy policy

