logo

INR vs USD Rate, November 23, 2026: शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 23 पैसे टूटकर 92.85 पर

Authored By PTI | Published at: Nov 23, 2026 10:35 AM IST

INR vs USD Rate, November 23, 2026: शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 23 पैसे टूटकर 92.85 पर

Open Free Demat Account

By signing up I certify terms, conditions & privacy policy

मुंबई: घरेलू शेयर बाजारों में बिकवाली के रुख के बीच सोमवार को शुरुआती कारोबार में रुपये में भारी उतार-चढ़ाव देखा गया और यह अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 23 पैसे टूटकर 92.85 पर आ गया।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि कच्चे तेल की कीमतों में नरमी से शुरुआत में स्थानीय मुद्रा को सहारा मिला, लेकिन मजबूत अमेरिकी डॉलर के चलते यह जल्द ही दबाव में आ गई।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 93.47 पर खुला और 92.43 तक मजबूत होने के बाद पिछले बंद भाव के मुकाबले 23 पैसे की गिरावट के साथ 92.85 प्रति डॉलर पर कारोबार कर रहा था।

रुपये ने शुक्रवार को लगातार पांचवें सत्र में बढ़त जारी रखी थी और यह अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 70 पैसे मजबूत होकर 92.62 पर बंद हुआ था। रुपया 10 अप्रैल के बाद पहली बार 93 के स्तर से ऊपर पहुंचा था।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.03 प्रतिशत गिरकर 103.71 पर रहा।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा कारोबार में 0.28 प्रतिशत की गिरावट के साथ 92.38 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को शुद्ध रूप से 10,308.42 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

अस्वीकरण: यह लेख PTI की ऑटो-पब्लिश्ड (स्वचालित) फीड से लिया गया है। इसमें HDFC Sky की टीम द्वारा कोई संपादन या बदलाव नहीं किया गया है।

Open Free Demat Account

By signing up I certify terms, conditions & privacy policy

Desktop BannerMobile Banner

Invest Anytime, Anywhere

Get it on Google PlayGet it on App Store

Open Free Demat Account Online

By signing up I certify terms, conditions & privacy policy