logo

एसबीआई म्यूचुअल फंड का एयूएम 10 प्रतिशत बढ़कर 13.1 लाख करोड़ रुपये पर

Authored By PTI | Updated at: Oct 29, 2026 08:15 PM IST

एसबीआई म्यूचुअल फंड का एयूएम 10 प्रतिशत बढ़कर 13.1 लाख करोड़ रुपये पर

Open Free Demat Account

Open Free Demat Account

By signing up I certify terms, conditions & privacy policy

मुंबई: एसबीआई म्यूचुअल फंड की परिसंपत्ति प्रबंधन कंपनी एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट लिमिटेड की चालू वित्त वर्ष की जुलाई-सितंबर तिमाही में प्रबंधन अधीन परिसंपत्तियां (एयूएम) सालाना आधार पर 10 प्रतिशत बढ़कर 13.1 लाख करोड़ रुपये हो गईं। वहीं, चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में कंपनी का परिचालन लाभ 11 प्रतिशत बढ़कर 1,797 करोड़ रुपये रहा।

कंपनी ने बयान में बताया कि अप्रैल-सितंबर अवधि में उसका परिचालन राजस्व सालाना आधार पर 12 प्रतिशत बढ़कर 2,336 करोड़ रुपये हो गया।

जुलाई-सितंबर तिमाही में सक्रिय रूप से प्रबंधित इक्विटी परिसंपत्तियों का औसत मूल्य करीब नौ लाख करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले की समान अवधि की तुलना में नौ प्रतिशत अधिक है। इस खंड में कंपनी की बाजार हिस्सेदारी 12.4 प्रतिशत रही।

व्यवस्थित निवेश योजनाओं (एसआईपी) के तहत प्रबंधन अधीन परिसंपत्तियां 15 प्रतिशत बढ़कर 2.07 लाख करोड़ रुपये हो गईं। इस खंड में कंपनी की बाजार हिस्सेदारी 12.3 प्रतिशत रही। एसआईपी के तहत निवेशक नियमित अंतराल पर म्यूचुअल फंड में एक निश्चित राशि का निवेश करते हैं।

कंपनी ने बताया कि भारतीय म्यूचुअल फंड उद्योग में उसकी कुल बाजार हिस्सेदारी 15 प्रतिशत है। एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट को भारतीय स्टेट बैंक का समर्थन प्राप्त है और फ्रांस की परिसंपत्ति प्रबंधन कंपनी अमुंडी के साथ उसकी संयुक्त उद्यम साझेदारी है।

अस्वीकरण: यह लेख PTI की ऑटो-पब्लिश्ड (स्वचालित) फीड से लिया गया है। इसमें HDFC Sky की टीम द्वारा कोई संपादन या बदलाव नहीं किया गया है। 

Desktop BannerMobile Banner

Invest Anytime, Anywhere

Get it on Google PlayGet it on App Store

Open Free Demat Account Online

By signing up I certify terms, conditions & privacy policy