Nifty 50
- Nestle₹1,383.2049.20 (3.69%)
- Shriram Finance₹950-38.00 (-3.85%)
- Tata Consumer ₹987.9027.90 (2.91%)
- HDFC Life Insurance ₹544.05-15.95 (-2.85%)
- Infosys₹1,08825.90 (2.44%)
- Bajaj Finance₹957-25.75 (-2.62%)
- Coal India₹416.958.45 (2.07%)
- Bajaj Finserv₹1,710.30-45.40 (-2.59%)
- Tech Mahindra₹1,575.2031.70 (2.05%)
- Mahindra & Mahindra₹2,793.70-70.70 (-2.47%)
- TCS₹2,304.9035.60 (1.57%)
- SBI Life Insurance ₹1,650-37.20 (-2.20%)
- ONGC₹225.502.85 (1.28%)
- Hindalco Industries₹882.50-19.75 (-2.19%)
- Hindustan Unilever₹1,895.5020.00 (1.07%)
- Dr. Reddy's Labs₹1,216-24.00 (-1.94%)
- NTPC₹313.702.70 (0.87%)
- InterGlobe Aviation₹4,718.50-81.90 (-1.71%)
- Adani Enterprises₹2,71722.00 (0.82%)
- Cipla₹1,307.80-21.80 (-1.64%)
- Offerings
- Tools & Platforms
Tools & Calculators
- Open API
- Calculators
- SIP Calculator
- CAGR Calculator
- Compound Interest Calculator
- FD Calculator
- RD Calculator
- EPF Calculator
- Retirement Calculator
- HDFC SIP Calculator
- Mutual Fund Return Calculator
- Lumpsum Calculator
- Step Up SIP Calculator
- ETF SIP Calculator
- Brokerage Calculator
- Equity Margin Calculator
- SWP Calculator
- EMI Calculator
- MTF Calculator
- Margin Pledge Calculator
- Algo Strategy
- Markets
Stocks
F&O
Mutual Funds
- More
Silver Rate Today, 12 Oct 2026: अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी की कीमत में तेजी, वायदा बाजार में भाव गिरा, जानें आज का भाव
Authored By HDFC SKY | Published at: Oct 12, 2026 01:47 PM IST

Open Free Demat Account
Open Free Demat Account
मुंबई, 12 अक्टूबर: आज घरेलू मार्केट में सोने के साथ चांदी की कीमत में भी गिरावट दर्ज हुई है, जबकि अंतरराष्ट्रीय मार्केट में दोनों की खरीदारी का रुझान मजबूत हुआ है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी की कीमत में 1% की तेजी आई और यह 61 डॉलर प्रति औंस के ऊपर कारोबार कर रही है।
वहीं, MCX पर चांदी का वायदा भाव भी मामूली गिरावट के साथ कारोबार करता दिख रहा। आज चांदी की कीमत ₹240 प्रति ग्राम और ₹2,40,000 प्रति किलोग्राम है।
Comex पर आज चांदी में तेजी
12 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी (स्पॉट सिल्वर) ने मजबूती के साथ कारोबार शुरू किया। खबर लिखे जाने तक Comex पर चांदी की कीमत 0.27% बढ़कर 61,745 डॉलर प्रति औंस के आसपास पहुंच गई है।
MCX पर चांदी में गिरावट दर्ज
वायदा बाजार की बात करें तो वहां चांदी की कीमत में गिरावट दर्ज की गई है। मल्टी कॉमेडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी की कीमत में सोने के मुकाबले गिरावट कम रही। खबर लिखे जाने तक 0.58% की गिरावट के साथ 2,24,450 रुपए प्रति किलोग्राम है।
बता दें कि सोमवार को बाजार खुलते ही चांदी की कीमत में गिरावट आई और MCX पर इसका भाव कारोबार के दौरान ₹2,24,326 प्रति किलोग्राम के निचले स्तर तक पहुंच गया था।
घरेलू बाजार में आज क्या बदला?
Goodreturns.in के उपलब्ध आंकड़ों को देखें तो, 12 अक्टूबर को भारत में चांदी की खुदरा कीमत 240 रुपये प्रति ग्राम रही। इसके हिसाब से 10 ग्राम चांदी का भाव 2,400 रुपए, 100 ग्राम का भाव 24,000 रुपए और 1 किलोग्राम का भाव 2,40,000 रुपए रहा।
एक दिन पहले यानी 11 अक्टूबर को भी चांदी 2,400 रुपए प्रति 10 ग्राम और 2,40,000 लाख रुपए प्रति किलोग्राम पर थी। इस तरह चांदी के दाम कल से आज में कोई भी बदलाव नहीं आया है।
| चांदी की मात्रा | 12 अक्टूबर 2026 | 11 अक्टूबर 2026 | बदलाव |
| 1 ग्राम | ₹240 | ₹240 | 0 |
| 10 ग्राम | ₹2,400 | ₹2,400 | 0 |
| 100 ग्राम | ₹24,000 | ₹24,000 | 0 |
| 1 किलोग्राम | ₹2,40,000 | ₹2,40,000 | 0 |
देश के अलग-अलग शहरों में आज का भाव?
देश के अलग-अलग शहरों में चांदी के दाम में थोड़ा अंतर देखने को मिल रहा है। चेन्नई, हैदराबाद और केरल में एक किलो चांदी का भाव 2.45 लाख रुपए है।
वहीं, मुंबई, दिल्ली, कोलकाता, बेंगलुरु, पुणे, वडोदरा और अहमदाबाद में 1 किलोग्राम चांदी का भाव 2,40 लाख रुपए प्रति किलोग्राम दर्ज की गई है।
| शहर | 10 ग्राम | 100 ग्राम | 1 किलोग्राम |
| चेन्नई | ₹2,450 | ₹24,500 | ₹2,45,000 |
| मुंबई | ₹2,400 | ₹24,000 | ₹2,40,000 |
| दिल्ली | ₹2,400 | ₹24,000 | ₹2,40,000 |
| कोलकाता | ₹2,400 | ₹24,000 | ₹2,40,000 |
| बेंगलुरु | ₹2,400 | ₹24,000 | ₹2,40,000 |
| हैदराबाद | ₹2,450 | ₹24,500 | ₹2,45,000 |
| केरल | ₹2,450 | ₹24,500 | ₹2,45,000 |
| पुणे | ₹2,400 | ₹24,000 | ₹2,40,000 |
| वडोदरा | ₹2,400 | ₹24,000 | ₹2,40,000 |
| अहमदाबाद | ₹2,400 | ₹24,000 | ₹2,40,000 |
10 दिनों में लगातार कितना बदला भाव
अब अगर पिछले 10 दिनों के आंकड़ों पर नजर डालें तो चांदी की कीमत में कुछ खास बदलाव देखने को नहीं मिला है। बीते 3 अक्टूबर को 1 किलोग्राम चांदी का भाव 2.35 लाख रुपए रहा। उसके बाद 4 से 9 अक्टूबर तक चांदी इसी स्तर पर बनी रही। 10 अक्टूबर को चांदी की कीमत बड़ा उछाल देखने को मिला और चांदी 5 हजार रुपए ऊपर चढ़ी।
5 हजार की बढ़त के साथ ही चांदी की कीमत 2,40,000 रुपए प्रति किलोग्राम हो गया। 10, 11 और 12 अक्टूबर यानी कि आज इसकी कीमत इसी स्तर पर बनी हुई है।
भारत में पिछले 10 दिनों में चांदी की कीमत
| तारीख | 10 ग्राम | 100 ग्राम | 1 किलो |
| 12 अक्टूबर | 2,400 | 24,000 | 2,40,000 |
| 11 अक्टूबर | 2,400 | 24,000 | 2,40,000 |
| 10 अक्टूबर | 2,400 | 24,000 | 2,40,000 |
| 9 अक्टूबर | ₹2,350 | ₹23,500 | ₹2,35,000 |
| 8 अक्टूबर | ₹2,350 | ₹23,500 | ₹2,35,000 |
| 7 अक्टूबर | ₹2,350 | ₹23,500 | ₹2,35,000 |
| 6 अक्टूबर | ₹2,350 | ₹23,500 | ₹2,35,000 |
| 5 अक्टूबर | ₹2,350 | ₹23,500 | ₹2,35,000 |
| 4 अक्टूबर | ₹2,350 | ₹23,500 | ₹2,35,000 |
| 3 अक्टूबर | ₹2,350 | ₹23,500 | ₹2,35,000 |
सितंबर से अक्टूबर में चांदी की कीमत में कितना बदलाव
1 अक्टूबर को चांदी की कीमत 2.35 लाख रुपये प्रति किलोग्राम था। इसके बाद बाजार में आठ दिनों तक कोई बदलाव देखने को नहीं मिला। 10 अक्टूबर को इसमें 5 हजार की बढ़ोतरी हुई, जो अब बरकरार है।
वहीं, अगर सितंबर में चांदी की कीमतों की बात करें तो अक्टूबर के मुकाबले मजबूत रही थी। सितंबर की शुरुआत में चांदी 2.50 लाख रुपए प्रति किलोग्राम पर थी और 10 सितंबर को यह सबसे ज्यादा रेट 2.55 लाख रुपए प्रति किलोग्राम तक पहुंची लेकिन 30 सितंबर को इसका भाव 2.40 लाख रुपए हो गया। इस आधार पर पूरे सितंबर में चांदी की कीमत करीब 4% नीचे आई, जबकि अक्टूबर में 12 दिनों के अंदर कीमत में 2.13% का बदलाव आया है।
Open Free Demat Account
Open Free Demat Account
Popular Posts
- 10 Interesting Facts About NSE You Probably Didn’t KnowLast Updated: Sep 30, 2026
- 8-4-3 Rule of SIP - How Does That Work?Last Updated: Jul 30, 2025
- Let's view more exciting Post!
By signing up I certify terms, conditions & privacy policy


