Nifty 50
- Nestle₹1,383.2049.20 (3.69%)
- Shriram Finance₹950-38.00 (-3.85%)
- Tata Consumer ₹987.9027.90 (2.91%)
- HDFC Life Insurance ₹544.05-15.95 (-2.85%)
- Infosys₹1,08825.90 (2.44%)
- Bajaj Finance₹957-25.75 (-2.62%)
- Coal India₹416.958.45 (2.07%)
- Bajaj Finserv₹1,710.30-45.40 (-2.59%)
- Tech Mahindra₹1,575.2031.70 (2.05%)
- Mahindra & Mahindra₹2,793.70-70.70 (-2.47%)
- TCS₹2,304.9035.60 (1.57%)
- SBI Life Insurance ₹1,650-37.20 (-2.20%)
- ONGC₹225.502.85 (1.28%)
- Hindalco Industries₹882.50-19.75 (-2.19%)
- Hindustan Unilever₹1,895.5020.00 (1.07%)
- Dr. Reddy's Labs₹1,216-24.00 (-1.94%)
- NTPC₹313.702.70 (0.87%)
- InterGlobe Aviation₹4,718.50-81.90 (-1.71%)
- Adani Enterprises₹2,71722.00 (0.82%)
- Cipla₹1,307.80-21.80 (-1.64%)
- Offerings
- Tools & Platforms
Tools & Calculators
- Open API
- Calculators
- SIP Calculator
- CAGR Calculator
- Compound Interest Calculator
- FD Calculator
- RD Calculator
- EPF Calculator
- Retirement Calculator
- HDFC SIP Calculator
- Mutual Fund Return Calculator
- Lumpsum Calculator
- Step Up SIP Calculator
- ETF SIP Calculator
- Brokerage Calculator
- Equity Margin Calculator
- SWP Calculator
- EMI Calculator
- MTF Calculator
- Margin Pledge Calculator
- Algo Strategy
- Markets
Stocks
F&O
Mutual Funds
- More
Silver Price Today, October 9, 2026: चांदी की कीमत में कोई बदलाव नहीं, MCX में 700 से ज्यादा की तेजी, जानें आज का भाव
Authored By HDFC SKY | Published at: Oct 9, 2026 01:09 PM IST

Open Free Demat Account
Open Free Demat Account
मुंबई, नौ अक्टूबर: भारत में चांदी की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में होने वाले उतार-चढ़ाव पर निर्भर करती है। इसके अलावा, डॉलर के मुकाबले रुपये की कीमत में होने वाला बदलाव भी चांदी के भाव को प्रभावित करता है। अगर अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी की कीमत स्थिर रहती है, लेकिन डॉलर के मुकाबले रुपया कमजोर हो जाता है, तो भारत में चांदी महंगी हो सकती है।
आज यानी 9 अक्टूबर को चांदी की कीमत ₹235 प्रति ग्राम और ₹2,35,000 प्रति किलोग्राम है।
Comex पर आज चांदी में तेज उछाल
अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी ने 9 अक्टूबर को मजबूती के साथ कारोबार शुरू किया। Comex पर खबर लिखे जाने तक चांदी की कीमत 2.04% बढ़कर 60,645 डॉलर प्रति औंस के आसपास पहुंच गई है।
गौरतलब है कि, हाल की गिरावट के बाद अंतरराष्ट्रीय बाजार में निचले स्तरों पर खरीदारी बढ़ने से चांदी को सहारा मिला है। इसके अलावा वैश्विक बाजार की दिशा और डॉलर की चाल भी कीमती धातुओं की कीमतों को प्रभावित कर रही है।
ऐसे में Comex की तेजी का असर घरेलू बाजार में भी दिखाई देना स्वाभाविक है, हालांकि खुदरा कीमतों में इसका असर अलग समय पर दिखाई दे सकता है।
MCX में चांदी में दिखी तेजी
वायदा बाजार की बात करें तो MCX पर चांदी की कीमत में तेजी दर्ज हुई। खबर लिखे जाने तक चांदी करीब ₹721 की बढ़त के साथ ₹2,24,527 प्रति किलोग्राम के आसपास कारोबार करती दिखाई दी।
यहां बाजार की तस्वीर खुदरा भाव से बिल्कुल अलग है। खुदरा बाजार में कोई बदलाव नहीं हुआ, जबकि MCX पर कीमत जरूर ऊपर गई है। वायदा बाजार में ऐसी चाल बताती है कि कुछ कारोबारी और निवेशक मौजूदा स्तरों पर खरीदारी कर रहे हैं या आगे कीमतों में सुधार की उम्मीद कर रहे हैं।
हालांकि MCX की एक दिन की तेजी को पक्के तौर पर आगे की बड़ी तेजी का संकेत नहीं माना जा सकता। वैश्विक बाजार की दिशा, डॉलर और औद्योगिक मांग जैसे कई कारक चांदी के अगले रुख में बड़ी भूमिका निभाएंगे।
घरेलू बाजार में अब क्या बदला?
Goodreturns.in के उपलब्ध आंकड़ों को देखें तो, 9 अक्टूबर को भारत में चांदी की खुदरा कीमत 235 रुपये प्रति ग्राम रही। इसके हिसाब से 10 ग्राम चांदी का भाव 2,350 रुपये, 100 ग्राम का भाव 23,500 रुपये और 1 किलोग्राम का भाव 2,35,000 रुपये रहा।
एक दिन पहले यानी 8 अक्टूबर को भी चांदी 2,350 रुपये प्रति 10 ग्राम और 2,35,000 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर थी। इस तरह चांदी के दाम कोई भी बदलाव नहीं आया है।
| चांदी की मात्रा | 9 अक्टूबर 2026 | 8 अक्टूबर 2026 | बदलाव |
| 1 ग्राम | ₹235 | ₹235 | 0 |
| 10 ग्राम | ₹2,350 | ₹2,350 | 0 |
| 100 ग्राम | ₹23,500 | ₹23,5000 | 0 |
| 1 किलोग्राम | ₹2,35,000 | ₹2,35,000 | 0 |
देश के शहरों में आज कितना है भाव?
देश के अलग-अलग शहरों में चांदी के दाम में मामूली अंतर देखने को मिल रहा है। मुंबई, पुणे में एक किलो चाँदी का भाव 2.35 लाख रुपए है। वहीं, दिल्ली, कोलकाता, बेंगलुरु, वडोदरा और अहमदाबाद में 1 किलोग्राम चांदी का भाव 2,34, 900 रुपये रहा, जबकि चेन्नई, हैदराबाद और केरल में यही कीमत 2.45 लाख रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज की गई।
| शहर | 10 ग्राम | 100 ग्राम | 1 किलोग्राम |
| चेन्नई | ₹2,450 | ₹24,500 | ₹2,45,000 |
| मुंबई | ₹2,350 | ₹23,500 | ₹2,35,000 |
| दिल्ली | ₹2,349 | ₹23,490 | ₹2,34,900 |
| कोलकाता | ₹2,349 | ₹23,490 | ₹2,34,900 |
| बेंगलुरु | ₹2,349 | ₹23,490 | ₹2,34,900 |
| हैदराबाद | ₹2,450 | ₹24,500 | ₹2,45,000 |
| केरल | ₹2,450 | ₹24,500 | ₹2,45,000 |
| पुणे | ₹2,350 | ₹23,500 | ₹2,35,000 |
| वडोदरा | ₹2,349 | ₹23,490 | ₹2,34,900 |
| अहमदाबाद | ₹2,349 | ₹23,490 | ₹2,34,900 |
10 दिनों में लगातार कितना बदला भाव
अब अगर पिछले 10 दिनों के आंकड़ों पर नजर डालें तो चांदी की कीमत में कुछ खास बदलाव देखने को नहीं मिला है। जहां बीते 30 सितंबर को 1 किलोग्राम चांदी का भाव 2.40 लाख रुपये था। वहीं 1 अक्टूबर को इसमें 5000 हजार की गिरावट दर्ज की गई और कीमत 2.35 लाख रुपये तक आ गई।
इसके बाद 2, 3, 4, 5, 6, 7, 8 अक्टूबर को चांदी इसी स्तर पर बनी हुई है। हालांकि, आज यानी 9 अक्टूबर को चाँदी में 100 रुपये की गिरावट देखने को मिल रही है और भाव 2,34,900 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया।
भारत में पिछले 10 दिनों में चांदी की कीमतें
| तारीख | 10 ग्राम | 100 ग्राम | 1 किलो |
| 9 अक्टूबर | ₹2,349 | ₹23,490 | ₹2,34,900 |
| 8 अक्टूबर | ₹2,350 | ₹23,500 | ₹2,35,000 |
| 7 अक्टूबर | ₹2,350 | ₹23,500 | ₹2,35,000 |
| 6 अक्टूबर | ₹2,350 | ₹23,500 | ₹2,35,000 |
| 5 अक्टूबर | ₹2,350 | ₹23,500 | ₹2,35,000 |
| 4 अक्टूबर | ₹2,350 | ₹23,500 | ₹2,35,000 |
| 3 अक्टूबर | ₹2,350 | ₹23,500 | ₹2,35,000 |
| 2 अक्टूबर | ₹2,350 | ₹23,500 | ₹2,35,000 |
| 1 अक्टूबर | ₹2,350 | ₹23,500 | ₹2,35,000 |
| 30 सितंबर | ₹2,400 | ₹24,000 | ₹2,40,000 |
सितंबर से अक्टूबर में चांदी की कीमत में कितना बदलाव
अक्टूबर में चांदी का सबसे ऊंचा भाव 1 अक्टूबर को 2.35 लाख रुपये प्रति किलोग्राम था। इसके बाद बाजार में सात दिनों तक कोई बदलाव देखने को नहीं मिला। आज यानी 9 अक्टूबर को भारत में इसकी कीमत में 100 रुपए की कमी आई है।
वहीं, अगर सितंबर में चांदी की कीमतों की बात करें तो अक्टूबर के मुकाबले मजबूत रही थी।सितंबर की शुरुआत में चांदी 2.50 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर थी और 30 सितंबर को इसका भाव 2.40 लाख रुपये रहा। इस आधार पर पूरे सितंबर में चांदी की कीमत करीब 4% नीचे आई, जबकि अक्टूबर में इसमें कोई बदलाव नहीं आया है।
Open Free Demat Account
Open Free Demat Account
Popular Posts
- 10 Interesting Facts About NSE You Probably Didn’t KnowLast Updated: Sep 30, 2026
- 8-4-3 Rule of SIP - How Does That Work?Last Updated: Jul 30, 2025
- Let's view more exciting Post!
By signing up I certify terms, conditions & privacy policy


