Nifty 50
- TCS₹2,456.4080.20 (3.38%)
- Tata Steel₹162.90-15.10 (-8.48%)
- Shriram Finance₹99422.00 (2.26%)
- Axis Bank₹1,395.10-50.90 (-3.52%)
- Tech Mahindra₹1,784.5038.30 (2.19%)
- HDFC Bank₹820.35-25.65 (-3.03%)
- HCL Technologies₹1,36520.60 (1.53%)
- Hindalco Industries₹902.15-27.35 (-2.94%)
- Titan Company₹4,67050.00 (1.08%)
- ICICI Bank₹1,593.50-46.50 (-2.84%)
- Max Healthcare₹1,090.959.95 (0.92%)
- Kotak Mahindra Bank₹502.50-13.30 (-2.58%)
- Apollo Hospitals₹9,27878.00 (0.85%)
- SBI₹1,135.70-29.40 (-2.52%)
- Infosys₹1,1079.00 (0.82%)
- JSW Steel₹1,304.70-32.30 (-2.42%)
- Maruti Suzuki₹14,124113.00 (0.81%)
- UltraTech Cement₹12,651-288.00 (-2.23%)
- ITC₹301.102.00 (0.67%)
- Tata Motors PV₹260.65-5.70 (-2.14%)
- Offerings
- Tools & Platforms
Tools & Calculators
- Open API
- Calculators
- SIP Calculator
- CAGR Calculator
- Compound Interest Calculator
- FD Calculator
- RD Calculator
- EPF Calculator
- Retirement Calculator
- HDFC SIP Calculator
- Mutual Fund Return Calculator
- Lumpsum Calculator
- Step Up SIP Calculator
- ETF SIP Calculator
- Brokerage Calculator
- Equity Margin Calculator
- SWP Calculator
- EMI Calculator
- MTF Calculator
- Margin Pledge Calculator
- Algo Strategy
- Markets
Stocks
F&O
Mutual Funds
- More
8 से 45 अरब डॉलर का सफर: क्या स्टारलिंक का विवाद भारत के न्यू स्पेस शेयरों के लिए बनेगा बड़ा मौका?
Authored By HDFC SKY | Published at: Oct 15, 2026 02:08 PM IST

Open Free Demat Account
नई दिल्ली, 15 अक्टूबर: शेयर बाजार में टेलीकॉम और एयरोस्पेस डिफेंस सेक्टर में निवेश करने वाले निवेशकों के लिए इन दिनों आसमान में एक बड़ी कॉरपोरेट जंग लड़ी जा रही है। एलन मस्क की कंपनी स्टारलिंक की भारत में एंट्री को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। हाल ही में एक थिंक टैंक की रिपोर्ट ने स्टारलिंक को सिर्फ एक इंटरनेट प्रोवाइडर नहीं, बल्कि अमेरिकी सेना और खुफिया एजेंसियों के एक हथियार के रूप में पेश किया गया है। रिपोर्ट ने दावा किया है कि स्टारलिंक भेड़ की खाल में भेड़िया है, जो अमेरिकी खुफिया ऑपरेशंस में मदद करता है। रिपोर्ट में ब्राजील का उदाहरण दिया गया है, जहां कानूनी विवाद के चलते स्टारलिंक के एसेट फ्रीज कर दिए गए थे।
रिपोर्ट में विदेशी लो-अर्थ ऑर्बिट (LEO) सैटेलाइट ऑपरेटरों पर सख्त शर्तें लगाने की वकालत की गई है जैसे डेटा का भारत में ही रहना और सरकार के पास किल-स्विच का ऑप्शन होना। अगर सरकार इन सुरक्षा चिंताओं को देखते हुए स्टारलिंक और अमेजन कूपर पर सख्ती नियम लागू करती है, तो उन्हें मंजूरी मिलने में देरी होगी। इससे भारती एयरटेल और रिलायंस जियो जैसी देसी कंपनियों को बाजार में अपनी पकड़ मजबूत करने का ज्यादा समय मिल जाएगा।
पांच गुना बढ़ने वाली है स्पेस इकोनॉमी
रिपोर्ट में चेतावनी दी गई है कि स्टारलिंक की बेरोकटोक एंट्री भारत की तकनीकी संप्रभुता और घरेलू न्यू-स्पेस इंडस्ट्री के लिए खतरा है। भारत की स्पेस इकोनॉमी अभी 8 अरब डॉलर की है, जिसे अगले एक दशक में 5 गुना बढ़ाकर 40-45 अरब डॉलर करने का लक्ष्य है। सरकार पिछले कुछ सालों से स्पेस सेक्टर के प्राइवेटाइजेशन और कमर्शियलाइजेशन पर जोर दे रही है। यदि विदेशी सैटेलाइट कंपनियों को भारत में काम करने के लिए मजबूरन लोकल इंफ्रास्ट्रक्चर का इस्तेमाल करना पड़ा, तो इसका सीधा फायदा भारतीय एयरोस्पेस कंपनियों, सैटेलाइट कंपोनेंट्स बनाने वाली कंपनियों और स्पेस-टेक स्टार्टअप्स को मिलेगा। लॉन्ग-टर्म इन्वेस्टर्स के लिए यह सेक्टर एक मेगा-ट्रेंड साबित हो सकता है।
टेलीकॉम कंपनियों में बढ़ेगा प्राइस वॉर
हालांकि इन चिंताओं के बीच स्टारलिंक भी पीछे हटने के मूड में नहीं है। इंडिया मोबाइल कांग्रेस में स्टारलिंक की वीपी लॉरेन ड्रेयर ने स्पष्ट किया कि कंपनी भारतीय नियमों को मान रही है। स्टारलिंक ने भारत में 20 गेटवे साइट्स और सैकड़ों एंटीना स्थापित कर लिए हैं और भारतीय डेटा को भारत में ही सुरक्षित रखा जा रहा है। स्टारलिंक का यह निवेश दिखाता है कि वह भारत जैसे बड़े बाजार को किसी भी कीमत पर छोड़ना नहीं चाहती। हालांकि स्टारलिंक पहले ही 160 देशों और भारत के पड़ोसी देशों में मौजूद है। जब स्टारलिंक को मंजूरी मिलेगी, तो सैटेलाइट इंटरनेट मार्केट में प्राइस वॉर देखने को मिल सकता है, जो टेलीकॉम कंपनियों के मार्जिन पर दबाव डाल सकता है। संचार मंत्रालय स्पष्ट कर चुका है कि वह बाजार में एकाधिकार का समर्थन नहीं करता, लेकिन सुरक्षा चिंताओं से भी समझौता नहीं होगा।
निवेशकों के लिए साफ संकेत यह है कि सैटेलाइट कम्युनिकेशन के भविष्य का सबसे बड़ा टेक-बैटलग्राउंड है। शॉर्ट टर्म में रेगुलेटरी बाधाएं भारतीय टेलीकॉम दिग्गजों को एक सुरक्षा कवच प्रदान करेंगी। लेकिन लॉन्ग टर्म में इस सेक्टर में होने वाले बड़े निवेश और कड़े मुकाबले के चलते स्पेस-टेक और टेलीकॉम इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े शेयरों पर बारीकी से नजर रखना फायदे का सौदा हो सकता है।
डिस्क्लेमर:
HDFC SKY में हम समाचार और बाज़ार‑संबंधित सामग्री को संकलित और प्रस्तुत करते समय अत्यंत सावधानी और पूर्ण परिश्रम बरतते हैं। इसके बावजूद, अनजाने में कुछ त्रुटियाँ या चूक हो सकती हैं। यदि आपको हमारी किसी सामग्री में कोई चिंता, प्रश्न, या असंगति दिखाई दे, तो कृपया हमें content@hdfcsec.com पर लिखें। कृपया ध्यान दें कि यह जानकारी केवल शैक्षिक और सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए साझा की गई है। इसमें किसी भी प्रकार की निवेश सलाह या सिफ़ारिश शामिल नहीं है।
Open Free Demat Account
Popular Posts
- 10 Interesting Facts About NSE You Probably Didn’t KnowLast Updated: Sep 30, 2026
- 8-4-3 Rule of SIP - How Does That Work?Last Updated: Jul 30, 2025
- Let's view more exciting Post!
By signing up I certify terms, conditions & privacy policy


