logo

दशहरा पर शेयर बाजार बंद, शाम को खुल सकता है कमोडिटी मार्केट, जानें आगे कब-कब रहेगी छुट्टी?

Authored By HDFC SKY | Published at: Oct 19, 2026 02:28 PM IST

दशहरा पर शेयर बाजार बंद, शाम को खुल सकता है कमोडिटी मार्केट, जानें आगे कब-कब रहेगी छुट्टी?

Open Free Demat Account

By signing up I certify terms, conditions & privacy policy

मुंबई, 19 अक्टूबर: शेयर बाजार में निवेश या ट्रेडिंग करने वालों के लिए आगामी मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026 की तारीख अहम है। दरअसल, दशहरा के मौके पर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में नियमित कारोबार बंद रहेगा। ऐसे में निवेशक इस दिन सामान्य तरीके से शेयर खरीदने और बेचने के लिए एक्सचेंज पर ट्रेडिंग नहीं कर सकेंगे। हालांकि, कमोडिटी बाजार में शाम के सत्र के दौरान कारोबार का विकल्प रहेगा। बाजार में नियमित इक्विटी ट्रेडिंग बुधवार, 21 अक्टूबर को फिर शुरू होगी।

NSE और BSE पर क्यों नहीं होगा कारोबार?

दरअसल, एक्सचेंज के 2026 के ट्रेडिंग हॉलिडे कैलेंडर में 20 अक्टूबर को दशहरा की छुट्टी तय है। इस दिन इक्विटी यानी शेयरों की खरीद-बिक्री के साथ इक्विटी डेरिवेटिव्स और करेंसी डेरिवेटिव्स में भी नियमित ट्रेडिंग नहीं होगी। सिक्योरिटीज लेंडिंग एंड बॉरोइंग (SLB) और इलेक्ट्रॉनिक गोल्ड रिसीट्स (EGR) जैसे सेगमेंट भी कल बंद रहेंगे।

इसका मतलब है कि शेयर बाजार से जुड़े ट्रेडर्स को अब मंगलवार के लिए अपनी रणनीति पहले से तैयार करनी होगी। जिन निवेशकों के ऑर्डर, डिलीवरी या दूसरे लेनदेन लंबित हैं, उन्हें अपने ब्रोकर से जुड़ी जानकारी और लागू सेटलमेंट नियमों की जांच कर लेनी चाहिए।

बाजार या सेगमेंट 20 अक्टूबर की स्थिति
NSE इक्विटी बंद
BSE इक्विटी बंद
इक्विटी डेरिवेटिव्स बंद
करेंसी डेरिवेटिव्स बंद
सिक्योरिटीज लेंडिंग एंड बॉरोइंग (SLB) बंद
इलेक्ट्रॉनिक गोल्ड रिसीट्स (EGR) बंद
कमोडिटी डेरिवेटिव्स सुबह का सत्र बंद, शाम के सत्र का प्रावधान

MCX में शाम को मिलेगा ट्रेडिंग का मौका

बताते चलें कि, शेयर बाजार बंद रहने के बावजूद कमोडिटी ट्रेडर्स के लिए शाम के सत्र में कारोबार का विकल्प रहेगा। उपलब्ध शेड्यूल के मुताबिक, जहां कमोडिटी डेरिवेटिव्स में सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक का सत्र बंद रहेगा। वहीं, शाम 5 बजे से रात 11:30 बजे या 11:55 बजे तक ट्रेडिंग हो सकती है। हालांकि सटीक समय संबंधित कमोडिटी और एक्सचेंज के नियमों पर निर्भर करेगा।

सोना, चांदी और अन्य कमोडिटी में कारोबार करने वालों के लिए यह अंतर समझना जरूरी है। शेयर बाजार की छुट्टी का मतलब यह नहीं है कि हर तरह का बाजार पूरे दिन बंद रहेगा। फिर भी ऑर्डर लगाने से पहले MCX या अपने ब्रोकर की ओर से जारी ताजा सूचना देखना बेहतर होगा।

बुधवार को फिर खुलेगा बाजार

दशहरा की छुट्टी के बाद NSE और BSE में आगामी बुधवार, 21 अक्टूबर 2026 को सामान्य इक्विटी ट्रेडिंग दोबारा शुरू होगी। निवेशक बाजार खुलने से पहले कंपनियों से जुड़ी खबरों, वैश्विक संकेतों और अपने पोर्टफोलियो की समीक्षा कर सकते हैं।गौरतलब है कि,  छुट्टी के दौरान शेयरों के भाव में एक्सचेंज पर नियमित कारोबार नहीं होगा, लेकिन घरेलू और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम बाजार खुलने पर निवेशकों की धारणा को प्रभावित कर सकते हैं। इसलिए छुट्टी के बाद कारोबार शुरू होने पर कीमतों में बदलाव की संभावना को ध्यान में रखना जरूरी है।

2026 में आगे कब बंद रहेगा शेयर बाजार?

दशहरा के बाद भी इस साल शेयर बाजार में कुछ और छुट्टियां निर्धारित हैं। NSE के कैलेंडर के मुताबिक, नवंबर और दिसंबर में भी नियमित कारोबार बंद रहेगा।

तारीख दिन छुट्टी
8 नवंबर 2026 रविवार दिवाली लक्ष्मी पूजन
10 नवंबर 2026 मंगलवार दिवाली-बलिप्रतिपदा
24 नवंबर 2026 मंगलवार प्रकाश गुरुपर्व, श्री गुरु नानक देव
25 दिसंबर 2026 शुक्रवार क्रिसमस

बताते चलें कि, 8 नवंबर को दिवाली लक्ष्मी पूजन रविवार के दिन है। इस अवसर पर विशेष मुहूर्त ट्रेडिंग सत्र आयोजित किया जाएगा। इसके समय की घोषणा एक्सचेंज अलग से करेगा इसलिए इस दिन सामान्य कारोबारी समय लागू मानने के बजाय आधिकारिक सूचना देखना जरूरी है।

बैंक जाने से पहले भी जांच लें छुट्टी

20 अक्टूबर को दशहरा के कारण कई राज्यों में बैंक शाखाएं भी बंद रह सकती हैं। हालांकि, बैंक की छुट्टियां राज्य और स्थानीय त्योहारों के अनुसार अलग-अलग होती हैं। इसलिए सभी जगह बैंक बंद रहने की बात मानने के बजाय RBI  की राज्यवार छुट्टी सूची देखना सही रहेगा। अगर आपको नकद जमा करने, निकासी या बैंक शाखा में जाकर कोई काम निपटाने की जरूरत है, तो पहले अपने क्षेत्र की छुट्टी की पुष्टि जरूर कर लें। डिजिटल बैंकिंग और ऑनलाइन भुगतान सेवाओं की उपलब्धता अलग हो सकती है।

ट्रेडर्स के लिए क्या है जरूरी सलाह?

ट्रेडर्स को  त्योहारों के दौरान बाजार बंद होने से पहले अपने खुले सौदों, मार्जिन और लंबित लेनदेन की स्थिति जांच लेनी चाहिए। खासकर डेरिवेटिव्स में कारोबार करने वालों के लिए जोखिम और संभावित कीमतों में बदलाव को समझना जरूरी है। केवल छुट्टी के शेड्यूल के आधार पर निवेश का फैसला करने से बचना चाहिए।

ध्यान दें: NSE के उपलब्ध 2026 हॉलिडे कैलेंडर में 20 अक्टूबर को दशहरा और 10 नवंबर को दिवाली-बलिप्रतिपदा की छुट्टी दर्ज है। कमोडिटी ट्रेडिंग के सटीक समय और बैंक शाखाओं की छुट्टी की पुष्टि संबंधित एक्सचेंज, ब्रोकर और RBI की आधिकारिक सूचना से करें।

डिस्क्लेमर:
HDFC SKY में हम समाचार और बाज़ार‑संबंधित सामग्री को संकलित और प्रस्तुत करते समय अत्यंत सावधानी और पूर्ण परिश्रम बरतते हैं। इसके बावजूद, अनजाने में कुछ त्रुटियाँ या चूक हो सकती हैं। यदि आपको हमारी किसी सामग्री में कोई चिंता, प्रश्न, या असंगति दिखाई दे, तो कृपया हमें content@hdfcsec.com पर लिखें। कृपया ध्यान दें कि यह जानकारी केवल शैक्षिक और सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए साझा की गई है। इसमें किसी भी प्रकार की निवेश सलाह या सिफ़ारिश शामिल नहीं है।

Open Free Demat Account

By signing up I certify terms, conditions & privacy policy

Desktop BannerMobile Banner

Invest Anytime, Anywhere

Get it on Google PlayGet it on App Store

Open Free Demat Account Online

By signing up I certify terms, conditions & privacy policy