logo

टाटा मोटर्स की यात्री वाहन बिक्री सितंबर में 15 प्रतिशत बढ़कर 70,210 इकाई पर

Authored By PTI | Updated at: Oct 1, 2026 05:31 PM IST

टाटा मोटर्स की यात्री वाहन बिक्री सितंबर में 15 प्रतिशत बढ़कर 70,210 इकाई पर

Open Free Demat Account

Open Free Demat Account

By signing up I certify terms, conditions & privacy policy

नयी दिल्ली, एक अक्टूबर: टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड की सितंबर में कुल बिक्री 15 प्रतिशत बढ़कर 70,210 इकाई हो गई। कंपनी ने पिछले साल इसी महीने 60,907 वाहन बेचे थे।

कुल बिक्री में इलेक्ट्रिक वाहन भी शामिल हैं।

टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड (टीएमपीवीएल) ने बृहस्पतिवार को बयान में कहा कि यात्री वाहनों (पीवी) की घरेलू बिक्री सितंबर में 15 प्रतिशत बढ़कर 68,810 इकाई हो गई, जबकि सितंबर, 2025 में यह 59,667 इकाई थी।

पिछले महीने यात्री वाहनों की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बिक्री 13 प्रतिशत बढ़कर 1,400 इकाई रही, जबकि पिछले साल सितंबर में यह 1,240 इकाई थी।

कंपनी ने बताया कि घरेलू और अंतरराष्ट्रीय कारोबार समेत कुल इलेक्ट्रिक वाहन बिक्री सितंबर में 67 प्रतिशत बढ़कर 15,384 इकाई हो गई, जो पिछले साल इसी महीने में 9,191 इकाई थी।

टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) शैलेश चंद्रा ने कहा, ‘‘वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही में यात्री वाहनों की मांग ने जीएसटी (माल एवं सेवा कर) 2.0 के बाद बनी मजबूत गति को कायम रखा। हालांकि यह तिमाही मौसमी रूप से अपेक्षाकृत कमजोर होती है।’’

चंद्रा ने कहा, ‘‘टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स के लिए वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही अबतक की सबसे अधिक बिक्री वाली तिमाही रही, जिसमें 2,01,723 इकाइयों की बिक्री हुई और इसमें सालाना आधार पर 40 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज हुई। हमने सितंबर में 70,000 इकाइयों की बिक्री का आंकड़ा पार करते हुए तिमाही का समापन मजबूत स्तर पर किया।’’

Disclaimer: यह लेख PTI की ऑटो-पब्लिश्ड फीड से लिया गया है। इसमें HDFC Sky की टीम द्वारा कोई संपादन या बदलाव नहीं किया गया है।   

Desktop BannerMobile Banner

Invest Anytime, Anywhere

Get it on Google PlayGet it on App Store

Open Free Demat Account Online

By signing up I certify terms, conditions & privacy policy