logo

टाटा संस की पब्लिक लिस्टिंग: RBI के दबाव के बीच आर्टिकल्स ऑफ एसोसिएशन की समीक्षा शुरू

Authored By HDFC SKY | Published at: Oct 19, 2026 11:40 AM IST

टाटा संस की पब्लिक लिस्टिंग: RBI के दबाव के बीच आर्टिकल्स ऑफ एसोसिएशन की समीक्षा शुरू

Open Free Demat Account

By signing up I certify terms, conditions & privacy policy

नई दिल्ली, 19 अक्टूबर: भारत के सबसे बड़े और प्रतिष्ठित कारोबारी घराने टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस बड़े कॉर्पोरेट और रेगुलेटरी की दहलीज पर खड़ी है। कंपनी ने अपने आर्टिकल्स ऑफ एसोसिएशन (AoA) की समीक्षा शुरू कर दी है। यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है, जब कंपनी पर रिजर्व बैंक की ओर से पब्लिक लिस्टिंग का दबाव है। हालांकि यह केवल एक सामान्य लिस्टिंग की प्रक्रिया नहीं है बल्कि ये उस 66% हिस्सेदारी वाले टाटा ट्रस्ट्स के कंट्रोल और एग्जीक्यूटिव पावर को बनाए रखने की जटिल कानूनी और रणनीतिक कवायद है।

टाटा संस की संभावित लिस्टिंग के रास्ते में सबसे बड़ा रेगुलेटरी रोड़ा बाजार नियामक SEBI के नियम हैं। वर्तमान में टाटा समूह की होल्डिंग कंपनी में लगभग 66% हिस्सेदारी टाटा ट्रस्ट्स के पास है। ट्रस्ट्स को AoA के आर्टिकल 104B और 121 के तहत विशेष अधिकार मिले हुए हैं, जिनमें बोर्ड में नॉमिनेशन का अधिकार और अफर्मेटिव वोटिंग यानी वीटो जैसी पावर शामिल है।

अगर कंपनी पब्लिक लिस्टिंग की ओर जाती है तो ये विशेषाधिकार SEBI रेगुलेशन 31B के दायरे में आ जाएंगे। इस नियम के तहत ऐसे विशेष अधिकारों को जारी रखने के लिए हर 5 साल में पब्लिक शेयरहोल्डर्स की मंजूरी लेना जरूरी हो जाएगा। यही कारण है कि टाटा संस अपने AoA में बदलाव की समीक्षा कर रहा है ताकि लिस्टिंग के बाद भी ट्रस्ट्स का प्रभाव बरकरार रहे।

ये भी पढ़ें: IPO Today: आज बंद होंगे 5 IPO, Tonbo Imaging पर निवेशकों का भरोसा, बाकी कंपनियों का क्या है हाल?

इस कॉर्पोरेट दांव पेंच के बीच सबसे दिलचस्प पहलू खुद टाटा परिवार के भीतर का वैचारिक मंथन है। टाटा ट्रस्ट्स खास तौर पर सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट और सर रतन टाटा ट्रस्ट ने जुलाई 2025 में एकमत से इस लिस्टिंग का कड़ा विरोध किया था। उनका तर्क भावुक भी है और तार्किक भी। टाटा का ढांचा मुनाफे की अंधी दौड़ के लिए नहीं, बल्कि जनकल्याण के लिए बना है।

17 सितंबर के अपने बयान में ट्रस्ट ने स्पष्ट किया कि उसे मिलने वाले डिविडेंड से देश के अस्पताल, विश्वविद्यालय और रिसर्च वर्क चलते हैं। एक निजी कंपनी रहकर वे ऐसे फैसले ले सकते हैं जिन्हें शायद एक विशुद्ध व्यावसायिक गणित कभी मंजूरी ना दे।

यही कारण था कि 17 सितंबर की बोर्ड बैठक में जब लिस्टिंग की दिशा में कदम बढ़ाने का प्रस्ताव मेज पर आया तो नोएल टाटा इसके खिलाफ खड़े होने वाले इकलौते सदस्य थे। उनका यह इकलौता विरोध ऐतिहासिक रहा, हालांकि प्रस्ताव 4-1 के बहुमत से पारित हो गया।

वर्तमान में टाटा संस कुछ प्रमुख बैंकों के साथ आईपीओ की संभावनाओं को टटोलने के लिए शुरुआती स्तर की चर्चाएं कर रहा है। हालांकि अंतिम फैसला बोर्ड और वार्षिक आम बैठक (AGM) की मुहर के बाद ही होगा। कुल मिलाकर यह स्थिति एक क्लासिक रेगुलेटरी बनाम लिगेसी की लड़ाई है।

ये भी पढ़ें: Jio Platforms IPO: ₹30,213 करोड़ के इश्यू में लगाना चाहते हैं पैसा? HDFC Sky पर ऐसे करें शुरुआत

RBI चाहता है कि बड़ी वित्तीय संस्थाएं पब्लिक डोमेन में पारदर्शी हों जबकि टाटा ट्रस्ट्स अपने उस ऐतिहासिक परोपकारी ढांचे को बचाना चाहते हैं, जिस पर समूह की नींव टिकी है। बाजार की नजर अब इस बात पर होगी कि क्या टाटा संस SEBI और RBI के नियमों का पालन करते हुए अपने ट्रस्ट्स के अधिकारों को सुरक्षित रखने का कोई लीगल और कॉर्पोरेट बीच का रास्ता निकाल पाता है या नहीं।

डिस्क्लेमर:
HDFC SKY में हम समाचार और बाज़ार‑संबंधित सामग्री को संकलित और प्रस्तुत करते समय अत्यंत सावधानी और पूर्ण परिश्रम बरतते हैं। इसके बावजूद, अनजाने में कुछ त्रुटियाँ या चूक हो सकती हैं। यदि आपको हमारी किसी सामग्री में कोई चिंता, प्रश्न, या असंगति दिखाई दे, तो कृपया हमें content@hdfcsec.com पर लिखें। कृपया ध्यान दें कि यह जानकारी केवल शैक्षिक और सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए साझा की गई है। इसमें किसी भी प्रकार की निवेश सलाह या सिफ़ारिश शामिल नहीं है।

Open Free Demat Account

By signing up I certify terms, conditions & privacy policy

Desktop BannerMobile Banner

Invest Anytime, Anywhere

Get it on Google PlayGet it on App Store

Open Free Demat Account Online

By signing up I certify terms, conditions & privacy policy