Nifty 50
- TCS₹2,46083.80 (3.53%)
- Tata Steel₹163-15.00 (-8.43%)
- Shriram Finance₹995.9023.90 (2.46%)
- Axis Bank₹1,388.60-57.40 (-3.97%)
- Tech Mahindra₹1,777.5031.30 (1.79%)
- HDFC Bank₹817.80-28.20 (-3.33%)
- HCL Technologies₹1,364.3019.90 (1.48%)
- ICICI Bank₹1,585.50-54.50 (-3.32%)
- Titan Company₹4,68060.00 (1.30%)
- Hindalco Industries₹900.45-29.05 (-3.13%)
- Max Healthcare₹1,089.558.55 (0.79%)
- SBI₹1,132.65-32.45 (-2.79%)
- Eicher Motors₹8,172.5059.50 (0.73%)
- Tata Motors PV₹259-7.35 (-2.76%)
- ITC₹3011.90 (0.64%)
- L&T₹4,099.90-109.20 (-2.59%)
- Apollo Hospitals₹9,25757.00 (0.62%)
- Kotak Mahindra Bank₹502.85-12.95 (-2.51%)
- Infosys₹1,103.405.40 (0.49%)
- Bajaj Finance₹1,095.50-26.50 (-2.36%)
- Offerings
- Tools & Platforms
Tools & Calculators
- Open API
- Calculators
- SIP Calculator
- CAGR Calculator
- Compound Interest Calculator
- FD Calculator
- RD Calculator
- EPF Calculator
- Retirement Calculator
- HDFC SIP Calculator
- Mutual Fund Return Calculator
- Lumpsum Calculator
- Step Up SIP Calculator
- ETF SIP Calculator
- Brokerage Calculator
- Equity Margin Calculator
- SWP Calculator
- EMI Calculator
- MTF Calculator
- Margin Pledge Calculator
- Algo Strategy
- Markets
Stocks
F&O
Mutual Funds
- More
Tonbo Imaging Share: रक्षा मंत्रालय से ₹35.62 करोड़ का ऑर्डर, 4% चढ़ा शेयर
Authored By HDFC SKY | Published at: Nov 19, 2026 02:29 PM IST

Open Free Demat Account
मुंबई, 19 नवंबर: डिफेंस इलेक्ट्रॉनिक्स और इलेक्ट्रो ऑप्टिक्स कंपनी टोनबो इमेजिंग इंडिया लिमिटेड के शेयरों में गुरुवार के कारोबारी सत्र में लगभग 4 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई। कंपनी द्वारा 18 नवंबर को स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय से 35.62 करोड़ रुपये का सप्लाई ऑर्डर मिलने की जानकारी दिए जाने के बाद शेयर में यह मजबूती आई।
18 नवंबर 2026 को एक्सचेंज को दी गई रेगुलेशन इंटीमेशन के अनुसार इस कॉन्ट्रैक्ट का कॉस्ट टैक्स समेत लगभग 35.62 करोड़ है। यह ऑर्डर असॉल्ट राइफल्स के लिए कंपनी के क्लिप ऑन थर्मल वेपन साइट्स और उससे जुड़े सपोर्ट इक्विपमेंट की सप्लाई के लिए दिया गया है। कॉन्ट्रैक्ट की इफेक्टिव डेट से 52 वीक के भीतर दो लॉट में डिलीवरी पूरी की जानी है। इस सप्लाई पर 24 महीने की वारंटी पीरियड भी शामिल है।
कॉन्ट्रैक्ट में ऑप्शन क्लॉज और रिपीट ऑर्डर क्लॉज भी शामिल है। दोनों के तहत रक्षा मंत्रालय अपनी इच्छा से ओरिजिनल ऑर्डर क्वांटिटी के 50%-50% तक एक्स्ट्रा ऑर्डर दे सकता है।
क्या है क्लिप ऑन थर्मल वेपन साइट?
क्लिप ऑन थर्मल वेपन साइट एक कॉम्पैक्ट और हल्का थर्मल इमेजिंग इक्विपमेंट है, जिसे असॉल्ट राइफल पर लगाया जा सकता है। इसका इस्तेमाल कम रोशनी या रात के समय टारगेट को देखने और पहचानने की कैपेसिटी बढ़ाने के लिए किया जाता है। कंपनी के मुताबिक, यह एक अनकूल्ड थर्मल इमेजर है। इसे राइफल के अलावा हेलमेट पर लगाकर या हैंडहेल्ड डिवाइस के रूप में भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इस इक्विपमेंट की खास बात ये है कि टोनबो इमेजिंग ने इसे भारत में ही डिजाइन, डेवलप और मैन्युफैक्चर किया है।
ये भी पढ़ें: LT Foods Share: $5.8 मिलियन में अमेरिकी ब्रांड Maya Kaimal का अधिग्रहण, 9% उछला शेयर
टोनबो इमेजिंग के लिए ऑर्डर अहम क्यों ?
टोनबो इमेजिंग के लिए थर्मल वेपन साइट्स एक जरूरी प्रोडक्शन कैटेगरी है। कंपनी के मुताबिक, ये इक्विपमेंट उसके अपने इमेजिंग कोर्स, ऑप्टिक्स और सॉफ्टवेयर पर बेस्ड है। कंपनी सर्विलांस, रीकंसाइंस, टार्गेटिंग और कंट्रोल जैसे डिफेंस इंडस्ट्री के लिए इलेक्ट्रॉनिक इक्विपमेंट डिजाइन और डेवलप करती है।
कंपनी की ऑर्डर बुक और Q2 FY27 के नतीजे
रिपोर्ट के मुताबिक, तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू सालाना आधार पर 1,963% बढ़कर 183.3 करोड़ रुपये रहा। EBITDA भी पिछले साल के नुकसान से निकलकर 44.2 करोड़ रुपये के मुनाफे में पहुंच चुका है। टोनबो इमेजिंग के शेयर ने गुरुवार को कारोबार के दौरान 1,533.20 रुपये का हाई छुआ, जो पिछले बंद भाव 1,474.55 रुपये से 3.98% अधिक था।
कुल मिलाकर टोनबो इमेजिंग को रक्षा मंत्रालय से मिला 35.62 करोड़ का ऑर्डर कंपनी के लिए महत्वपूर्ण कारोबारी उपलब्धि है। इसमें असॉल्ट राइफल के लिए डोमेस्टिक क्लिप ऑन थर्मल वेपन साइट्स और रिलेटेड सपोर्ट इक्विपमेंट की सप्लाई शामिल है।
गौरतलब है कि कंपनी की 30 सितंबर 2026 तक कन्फर्म ऑर्डर बुक 249.8 करोड़ रुपये थी, जबकि 408.3 करोड़ रुपये के कॉन्ट्रैक्ट बातचीत के चरण में थे। Q2 FY27 में भी कंपनी ने रेवेन्यू और EBITDA में मजबूत वृद्धि दर्ज की।
हालांकि, शेयर आईपीओ के बाद पहले ही काफी तेजी दिखा चुका है इसलिए निवेशकों के लिए सिर्फ नए ऑर्डर पर ध्यान देना काफी नहीं होगा। आने वाले समय में ऑर्डर एग्जीक्यूशन, नए कॉन्ट्रैक्ट, प्रॉफिट कंटीन्यूटी और शेयर वैल्यूएशन इसकी आगे की दिशा समझने के लिए अहम रहेंगे।
डिस्क्लेमर:
HDFC SKY में हम समाचार और बाज़ार‑संबंधित सामग्री को संकलित और प्रस्तुत करते समय अत्यंत सावधानी और पूर्ण परिश्रम बरतते हैं। इसके बावजूद, अनजाने में कुछ त्रुटियाँ या चूक हो सकती हैं। यदि आपको हमारी किसी सामग्री में कोई चिंता, प्रश्न, या असंगति दिखाई दे, तो कृपया हमें content@hdfcsec.com पर लिखें। कृपया ध्यान दें कि यह जानकारी केवल शैक्षिक और सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए साझा की गई है। इसमें किसी भी प्रकार की निवेश सलाह या सिफ़ारिश शामिल नहीं है।
Open Free Demat Account
Popular Posts
- 10 Interesting Facts About NSE You Probably Didn’t KnowLast Updated: Sep 30, 2026
- 8-4-3 Rule of SIP - How Does That Work?Last Updated: Jul 30, 2025
- Let's view more exciting Post!
By signing up I certify terms, conditions & privacy policy


