logo

टीवीएस मोटर की अक्टूबर में कुल बिक्री 29 प्रतिशत बढ़ी

Authored By PTI | Published at: Nov 2, 2026 12:51 PM IST

टीवीएस मोटर की अक्टूबर में कुल बिक्री 29 प्रतिशत बढ़ी

Open Free Demat Account

Open Free Demat Account

By signing up I certify terms, conditions & privacy policy

नई दिल्ली: टीवीएस मोटर कंपनी की कुल बिक्री अक्टूबर में सालाना आधार पर 29 प्रतिशत बढ़कर 7,00,134 इकाई हो गई। इसमें दोपहिया और तिपहिया वाहनों की बिक्री शामिल है।

वाहन विनिर्माता कंपनी ने बयान में कहा कि उसने पिछले साल अक्टूबर में कुल 5,43,557 वाहन बेचे थे।

कंपनी की कुल दोपहिया वाहनों की बिक्री अक्टूबर में 28 प्रतिशत बढ़कर 6,70,679 इकाई हो गई, जो पिछले साल इसी महीने में 5,25,150 इकाई थी। वहीं, तिपहिया वाहनों की बिक्री 60 प्रतिशत बढ़कर 29,455 इकाई रही, जो एक साल पहले इसी महीने में 18,407 इकाई थी।

कंपनी ने बताया कि अक्टूबर में उसकी घरेलू दोपहिया वाहनों की बिक्री 22 प्रतिशत बढ़कर 5,14,764 इकाई हो गई। वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में दोपहिया वाहनों की बिक्री 51 प्रतिशत बढ़कर 1,55,915 इकाई रही, जो पिछले साल इसी महीने में 1,03,519 इकाई थी।

अक्टूबर में कंपनी के इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों की बिक्री दोगुने से अधिक होकर 71,382 इकाई पर पहुंच गई, जो अक्टूबर 2025 में 32,387 इकाई थी।

टीवीएस मोटर के कुल अंतरराष्ट्रीय कारोबार में भी अक्टूबर में सालाना आधार पर 51 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई और यह 1,75,350 इकाई रहा।

अस्वीकरण: यह लेख PTI की ऑटो-पब्लिश्ड (स्वचालित) फीड से लिया गया है। इसमें HDFC Sky की टीम द्वारा कोई संपादन या बदलाव नहीं किया गया है।

Desktop BannerMobile Banner

Invest Anytime, Anywhere

Get it on Google PlayGet it on App Store

Open Free Demat Account Online

By signing up I certify terms, conditions & privacy policy