logo

वरुण बेवरेजेज का तीसरी तिमाही में शुद्ध लाभ 13.5 प्रतिशत बढ़कर 830.6 करोड़ रुपये

Authored By PTI | Published at: Oct 30, 2026 03:18 PM IST

वरुण बेवरेजेज का तीसरी तिमाही में शुद्ध लाभ 13.5 प्रतिशत बढ़कर 830.6 करोड़ रुपये

Open Free Demat Account

By signing up I certify terms, conditions & privacy policy

नयी दिल्ली: पेप्सिको की सबसे बड़ी ‘फ्रेंचाइजी बॉटलर’ कंपनी वरुण बेवरेजेज लिमिटेड का तीसरी तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ सालाना आधार पर 13.54 प्रतिशत बढ़कर 830.6 करोड़ रुपये रहा। भारत और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में बिक्री की मात्रा में दहाई अंक की वृद्धि से कंपनी का लाभ बढ़ा।

वरुण बेवरेजेज लिमिटेड (वीबीएल) का एक साल पहले जुलाई-सितंबर तिमाही में शुद्ध लाभ 731.51 करोड़ रुपये रहा था। कंपनी कैलेंडर वर्ष को वित्त वर्ष मानती है।

कंपनी ने शुक्रवार को शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि जुलाई-सितंबर तिमाही में परिचालन राजस्व 33.3 प्रतिशत बढ़कर 6,815.58 करोड़ रुपये हो गया। पिछले साल की समान तिमाही में यह 5,112.43 करोड़ रुपये था।

समीक्षाधीन तिमाही में वीबीएल का कुल खर्च 35.77 प्रतिशत बढ़कर 5,880.55 करोड़ रुपये हो गया। अन्य आय सहित वीबीएल की कुल एकीकृत आय 31.85 प्रतिशत बढ़कर 6,935.44 करोड़ रुपये रही।

अस्वीकरण: यह लेख PTI की ऑटो-पब्लिश्ड (स्वचालित) फीड से लिया गया है। इसमें HDFC Sky की टीम द्वारा कोई संपादन या बदलाव नहीं किया गया है।

Open Free Demat Account

By signing up I certify terms, conditions & privacy policy

Desktop BannerMobile Banner

Invest Anytime, Anywhere

Get it on Google PlayGet it on App Store

Open Free Demat Account Online

By signing up I certify terms, conditions & privacy policy