logo

Alkem Labs Q2 Results: रेवेन्यू 14% बढ़ा, लेकिन मुनाफा 11.7%, EBITDA मार्जिन में भी गिरावट

Authored By PTI | Published at: Nov 12, 2026 04:01 PM IST

Alkem Labs Q2 Results: रेवेन्यू 14% बढ़ा, लेकिन मुनाफा 11.7%, EBITDA मार्जिन में भी गिरावट

Open Free Demat Account

By signing up I certify terms, conditions & privacy policy

मुंबई, 12 नवंबर: लीडिंग फार्मास्युटिकल कंपनी एल्केम लैबोरेटरीज ने वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित कर दिए हैं। तिमाही के दौरान कंपनी का रेवेन्यू फ्रॉम ऑपरेशंस सालाना आधार पर 13.8% बढ़कर 4,552 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जबकि नेट प्रॉफिट 14.4% घटकर 667.1 करोड़ रुपये दर्ज किया गया।

सितंबर तिमाही में कंपनी ने तिमाही दर तिमाही आधार पर मजबूत सुधार दर्ज किया है, जबकि सालाना आधार पर मार्जिन में हल्की नरमी रही। कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 11.7% घटकर 675.3 करोड़ रुपये रह गया, जो पिछले साल की समान तिमाही में 765.1 करोड़ रुपये था।

एल्केम का EBITDA दूसरी तिमाही में 11.3% बढ़कर 1,025.2 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले साल की समान तिमाही में यह 920.8 करोड़ रुपये था। हालांकि ग्रॉस मार्जिन में सुधार हुआ है। यह सालाना आधार पर 220 बेसिक प्वाइंट्स बढ़कर 67.2% हो गया है। नतीजों के बाद एल्केम लैबोरेटरीज के शेयर में गिरावट देखने को मिली।

कंपनी ने रिपोर्ट में बताया है कि उसका घरेलू बिजनेस से रेवेन्यू 3,027.5 करोड़ रहा, जो पिछले साल की समान तिमाही के मुकाबले 9.5% अधिक है। रिपोर्ट के मुताबिक भारत के कारोबार में ब्रांडेड बिजनेस की बिक्री 12.1% बढ़ी है। इस दौरान एक्यूट सेगमेंट में 12.1% और क्रॉनिक सेगमेंट में 22.4% की वृद्धि दर्ज की गई। कंपनी ने बताया कि क्रॉनिक सेगमेंट में उसकी ग्रोथ मार्केट की 16% ग्रोथ से ज्यादा रही है।

ये भी पढ़ें: DCX Systems का Q2 घाटा घटकर ₹0.26 करोड़ हुआ, शेयर 15% उछलकर ₹167.80 पर पहुंचा

रिपोर्ट के मुताबिक एल्केम का इंटरनेशनल बिजनेस भी दूसरी तिमाही में बढ़ा है। कंपनी की इंटरनेशनल सेल्स सालाना आधार पर 22.3% बढ़कर 1,454 करोड़ रही। इसमें अमेरिका से बिजनेस 2.4% बढ़कर 783 करोड़ रहा। कंपनी के मुताबिक अमेरिकी बाजार में सिलेक्ट प्रोडक्ट्स में एक्स्ट्रा कॉम्पिटिशन की वजह से कीमतों में मिड टीन्स का दबाव बना रहा। हालांकि, वॉल्यूम ग्रोथ ने इस दबाव को कुछ हद तक संभाला। कंपनी के मुताबिक अमेरिका के अलावा दूसरे अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सेल्स 58% बढ़कर 671 करोड़ रुपये रही।

एल्केम ने रिपोर्ट में बताया है कि दूसरी तिमाही में उसने रिसर्च एंड डेवलपमेंट में 195.3 करोड़ रुपये खर्च किए हैं, जो पिछले साल की समान तिमाही में 130.2 करोड़ रुपये था। एल्केम के मैनेजिंग डायरेक्टर ने कहा कि दूसरी तिमाही में भारत के कारोबार में एक्यूट और क्रोनिक पोर्टफोलियो के बेहतर एग्जिक्यूशन से ग्रोथ को सपोर्ट मिला है। वहीं, इंटरनेशनल बिजनेस में अमेरिका में कीमतों के दबाव के बावजूद वॉल्यूम ग्रोथ की वजह से बिजनेस ग्रो हुआ है। उन्होंने बताया कि कंपनी ने Occlutech को जोड़कर MedTech बिजनेस में अपनी प्रेजेंस बढ़ाई है।

कुल मिलाकर एल्केम लैबोरेटरीज के Q2 FY27 नतीजे मिले जुले रहे। रेवेन्यू में 13.8% और EBITDA में 11.3% की वृद्धि हुई, लेकिन नेट प्रॉफिट 11.7% घटा है। इसके अलावा  EBITDA मार्जिन में भी 50 बेसिक प्वाइंट्स की कमी भी दर्ज हुई।

भारत का क्रॉनिक बिजनेस और नॉन यूएस इंटरनेशनल बिजनेस कंपनी की ग्रोथ प्लान के मुताबिक रही है। लेकिन अमेरिका में प्राइसिंग प्रेशर और बायोटेक बिजनेस में गिरावट पर निवेशकों की नजर होगी। आने वाली तिमाहियों में कंपनी की प्रॉफिटेबिलिटी इस बात पर निर्भर करेगी कि रेवेन्यू ग्रोथ को मार्जिन और नेट प्रॉफिट में कितनी मजबूती से बदला जा सकता है।

डिस्क्लेमर:

HDFC SKY में हम समाचार और बाज़ार‑संबंधित सामग्री को संकलित और प्रस्तुत करते समय अत्यंत सावधानी और पूर्ण परिश्रम बरतते हैं। इसके बावजूद, अनजाने में कुछ त्रुटियाँ या चूक हो सकती हैं। यदि आपको हमारी किसी सामग्री में कोई चिंता, प्रश्न, या असंगति दिखाई दे, तो कृपया हमें content@hdfcsec.com पर लिखें। कृपया ध्यान दें कि यह जानकारी केवल शैक्षिक और सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए साझा की गई है। इसमें किसी भी प्रकार की निवेश सलाह या सिफ़ारिश शामिल नहीं है।

Open Free Demat Account

By signing up I certify terms, conditions & privacy policy

Desktop BannerMobile Banner

Invest Anytime, Anywhere

Get it on Google PlayGet it on App Store

Open Free Demat Account Online

By signing up I certify terms, conditions & privacy policy