Nifty 50
- SBI₹1,13526.40 (2.38%)
- Titan Company₹4,648.10-259.90 (-5.30%)
- Cipla₹1,417.5029.50 (2.13%)
- HDFC Life Insurance ₹575.50-19.55 (-3.29%)
- Tata Consumer ₹1,130.9018.50 (1.66%)
- Hindalco Industries₹900-27.75 (-2.99%)
- Apollo Hospitals₹8,821108.50 (1.25%)
- BSE₹3,755.70-109.20 (-2.83%)
- ITC₹296.603.30 (1.13%)
- Tata Motors PV₹252.55-6.65 (-2.57%)
- UltraTech Cement₹12,428138.00 (1.12%)
- Bajaj Finance₹1,093.85-27.25 (-2.43%)
- Dr. Reddy's Labs₹1,398.2010.20 (0.73%)
- Eternal₹366-9.05 (-2.41%)
- ONGC₹2251.48 (0.66%)
- Adani Enterprises₹2,688-57.10 (-2.08%)
- Trent₹3,19013.70 (0.43%)
- InterGlobe Aviation₹5,499.30-111.70 (-1.99%)
- Power Grid Corp₹259.101.10 (0.43%)
- Jio Financial ₹224.50-4.46 (-1.95%)
- Offerings
- Tools & Platforms
Tools & Calculators
- Open API
- Calculators
- SIP Calculator
- CAGR Calculator
- Compound Interest Calculator
- FD Calculator
- RD Calculator
- EPF Calculator
- Retirement Calculator
- HDFC SIP Calculator
- Mutual Fund Return Calculator
- Lumpsum Calculator
- Step Up SIP Calculator
- ETF SIP Calculator
- Brokerage Calculator
- Equity Margin Calculator
- SWP Calculator
- EMI Calculator
- MTF Calculator
- Margin Pledge Calculator
- Algo Strategy
- Markets
Stocks
F&O
Mutual Funds
- More
Anthropic IPO: 1.33 ट्रिलियन डॉलर के वैल्यूएशन पर आ सकता है आईपीओ, निवेशकों को बड़े मुनाफे की उम्मीद
Authored By HDFC SKY | Published at: Nov 17, 2026 03:50 PM IST

Open Free Demat Account
मुंबई, 17 नवंबर: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कंपनी एंथ्रोपिक का प्रस्तावित आईपीओ शुरुआती निवेशकों के लिए बड़े मुनाफे का अवसर बन सकता है। क्लाउड चैटबॉट बनाने वाली इस कंपनी की संभावित लिस्टिंग वैल्यूएशन 1.33 ट्रिलियन डॉलर या उससे ज्यादा की हो सकती है। कंपनी की निवेशक सूची में शुरुआती एंजेल इन्वेस्टर्स से लेकर ग्लोबल वेंचर कैपिटल फर्म, सॉवरेन वेल्थ फंड और बड़ी टेक्नोलॉजी कंपनियां शामिल हैं।
जानकारी के मुताबिक एंथ्रोपिक को मई 2026 में हुई सीरीज एच फंडिंग के दौरान 965 अरब डॉलर का वैल्यूएशन मिला था। अब प्रस्तावित आईपीओ में इससे कहीं ज्यादा वैल्यूएशन मिलने की संभावना है। पिचबुक के आंकड़ों का हवाला देते हुए वॉल स्ट्रीट जर्नल ने बताया है कि कंपनी को अब तक 300 से ज्यादा निवेशकों का समर्थन मिल चुका है।
इस इन्वेस्टर्स ग्रुप में इनिशियल इन्वेस्टर्स जॉन टालिन और सैम बैंकमैन फ्राइड के अलावा स्पार्क कैपिटल, मैनलो वेंचर्स, आईकॉनिक, जीआईसी, टीमासेक और एमजीएक्स जैसी संस्थाएं शामिल हैं। गौरतलब है कि अमेजन, एल्फाबेट और सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स जैसी दिग्गज टेक्नोलॉजी कंपनियों ने भी एंथ्रोपिक में निवेश किया है।
एंथ्रोपिक की वैल्यूएशन में पिछले कुछ सालों में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। 2021 में सीरीज A फंडिंग के दौरान कंपनी की वैल्यूएशन 461 मिलियन डॉलर थी, जो मई 2026 की सीरीज H फंडिंग के बाद बढ़कर 965 अरब डॉलर हो गई। हालांकि कंपनी की शुरुआती फंडिंग में इंडिविजुअल इन्वेस्टर्स की बड़ी भूमिका रही। पहले फंडिंग राउंड में कंपनी ने 124 मिलियन डॉलर जुटाए थे। इस राउंड का नेतृत्व स्काइप के इंजीनियर जॉन टालिन ने किया था।
ये भी पढें: कोफोर्ज के चेयरपर्सन ओ पी भट्ट ने तत्काल प्रभाव से दिया इस्तीफा
2022 में एंथ्रोपिक ने 580 मिलियन डॉलर जुटाए थे। इस राउंड में कंपनी का वैल्यूएशन 3 अरब डॉलर था और इसको FTX के सीईओ रहे सैम बैंकमैन फ्राइड ने किया था। बाद में दिवालियापन की प्रक्रिया के तहत बैंकमैन फ्राइड की हिस्सेदारी बेच दी गई थी।
2023 में कंपनी के इन्वेस्टर्स बेस्ड वेंचर कैपिटल फर्मों की भागीदारी बढ़ी। स्पार्क कैपिटल ने 4.5 अरब डॉलर के वैल्यूएशन पर 450 मिलियन डॉलर की सीरीज सी फंडिंग का नेतृत्व किया था। इसके बाद मैनलो वेंचर्स ने 2023 के अंत में 750 मिलियन डॉलर से ज्यादा का निवेश किया। इस सीरीज डी राउंड में एंथ्रोपिक का वैल्यूएशन करीब 18 अरब डॉलर था।
2025 की शुरुआत में लाइटस्पीड वेंचर पेरेंट्स की लीडरशिप में कंपनी ने 3.5 अरब डॉलर जुटाए। इस राउंड में वैल्यूएशन 60 अरब डॉलर से ज्यादा था। जैसे-जैसे एंथ्रोपिक का वैल्यूएशन बढ़ा, कंपनी के निवेशकों में बड़े संस्थागत और वैश्विक निवेशकों की भागीदारी भी बढ़ती गई।
2025 के अंत में आईकॉनिक ने 13 अरब डॉलर की सीरीज एफ फंडिंग को लीड किया। इस राउंड में एंथ्रोपिक का वैल्यूएशन 183 अरब डॉलर था। आईकॉनिक के लिए यह अब तक का सबसे बड़ा इन्वेस्टमेंट था, हालांकि इससे पहले कंपनी ने एंथ्रोपिक में निवेश का मौका छोड़ दिया था।
2026 की शुरुआत में एंथ्रोपिक ने सीरीज जी राउंड में 30 अरब डॉलर जुटाए। इस राउंड को सिंगापुर के सॉवरेन वेल्थ फंड जीआईसी और Coatue मैनेजमेंट ने लीड किया। इस दौरान कंपनी का वैल्यूएशन 380 अरब डॉलर था। इसके बाद मई 2026 में कंपनी ने अपनी सबसे बड़ी फंडिंग राउंड सीरीज एच के जरिए 65 अरब डॉलर जुटाए। इस राउंड में एंथ्रोपिक का वैल्यूएशन 965 अरब डॉलर रहा। इसको ऑल्टीमीटर कैपिटल, ड्रैगनीर इन्वेस्टमेंट ग्रुप, ग्रीनेक्स और सिकोरा कैपिटल ने लीड किया। सीरीज एच के बाद कंपनी का रेवेन्यू 47 अरब डॉलर से ज्यादा हो गया है।
सीरीज एच फंडिंग के बाद कंपनी का रेवेन्यू रन रेट 47 अरब डॉलर से अधिक हो गया और अक्टूबर 2026 के अंत तक यह आंकड़ा बढ़कर करीब 81 अरब डॉलर पहुंच गया। रेवेन्यू रन रेट का मतलब है कि कंपनी की करेंट बिजनेस ग्रोथ को आधार बनाकर उसके संभावित सालाना रेवेन्यू का आंकलन किया जाए। हालांकि यह जरूरी नहीं कि कंपनी वास्तव में पूरे साल इतनी ही कमाई करे।
क्लाउड कोड जैसे एआई कोडिंग प्रोडक्ट की तेजी से बढ़ती पॉपुलैरिटी ने एंथ्रोपिक के बिजनेस को आगे बढ़ाने में मदद की है। रिपोर्ट के मुताबिक इसी अवधि में कंपनी ने ओपन एआई को भी कुछ समय के लिए पीछे छोड़ दिया था। एंथ्रोपिक की संभावित लिस्टिंग ऐसे समय में हो रही है जब एआई कंपनियों की वैल्यूएशन पर निवेशकों की नजर बनी हुई है।
कुल मिलाकर एंथ्रोपिक का प्रस्तावित आईपीओ उनके शुरुआती निवेशकों और बड़े संस्थागत निवेशकों के लिए महत्वपूर्ण अवसर बन सकता है। 2021 में 461 मिलियन डॉलर की वैल्यूएशन से मई 2026 में 965 अरब डॉलर तक पहुंचने का सफर कंपनी की फंडिंग और बिजनेस एक्सपेंशन की ग्रोथ को दर्शाता है। प्रस्तावित आईपीओ में 1.33 ट्रिलियन डॉलर या उससे ज्यादा की वैल्यूएशन की संभावना जताई जा रही है। हालांकि, हाई वैल्यूएशन इन्वेस्टर्स के मुनाफे की गारंटी नहीं है। शुरुआती निवेशकों को कितना प्रॉफिट होगा, यह उनकी हिस्सेदारी, इन्वेस्टमेंट कॉस्ट, शेयरों की बिक्री की शर्तों और आईपीओ के बाद बाजार में शेयर की परफॉर्मेंस पर निर्भर करेगा।
डिस्क्लेमर:
HDFC SKY में हम समाचार और बाज़ार‑संबंधित सामग्री को संकलित और प्रस्तुत करते समय अत्यंत सावधानी और पूर्ण परिश्रम बरतते हैं। इसके बावजूद, अनजाने में कुछ त्रुटियाँ या चूक हो सकती हैं। यदि आपको हमारी किसी सामग्री में कोई चिंता, प्रश्न, या असंगति दिखाई दे, तो कृपया हमें content@hdfcsec.com पर लिखें। कृपया ध्यान दें कि यह जानकारी केवल शैक्षिक और सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए साझा की गई है। इसमें किसी भी प्रकार की निवेश सलाह या सिफ़ारिश शामिल नहीं है।
Open Free Demat Account
Popular Posts
- 10 Interesting Facts About NSE You Probably Didn’t KnowLast Updated: Sep 30, 2026
- 8-4-3 Rule of SIP - How Does That Work?Last Updated: Jul 30, 2025
- Let's view more exciting Post!
By signing up I certify terms, conditions & privacy policy

